-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Some Habits Of Parents Can Make Children Victims Of Diabetes
पेरेंट्स की इन लापरवाही से डायबिटीज का बड़ा खतरा, हो जाएं सावधान वरना जीवन भर कोसेंगे बच्चे
- Written By: सीमा कुमारी
डायबिटीज बढ़ाने में खराब आदतें और खानपान अहम भूमिका निभाते हैं। अगर, बच्चों की खराब आदतों को शुरू-शुरू में ही ध्यान न दिया जाए तो बड़े होने पर डायबिटीज उन्हें अपना शिकार बना सकती हैं।

पेरेंट्स की इन लापरवाही से डायबिटीज का बड़ा खतरा
Diabetes Risk: आज डायबिटीज की बीमारी केवल बड़ों तक ही सीमित नहीं है बल्कि बच्चे भी इस बीमारी से शिकार हो रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डायबिटीज बढ़ाने में खराब आदतें और खानपान अहम भूमिका निभाते हैं। अगर, बच्चों की खराब आदतों को शुरू-शुरू में ही ध्यान न दिया जाए तो बड़े होने पर डायबिटीज उन्हें अपना शिकार बना सकती हैं। आइए जानते हैं, बच्चों की उन खराब आदतों के बारें में जो उनमें डायबिटीज का जोखिम बढ़ा सकती हैं-
माता-पिता की कुछ आदतें बच्चों को बना सकती हैं डायबिटीज का शिकार
पैकेट बंद स्नैक्स
सम्बंधित ख़बरें
Non-Sticky Upma Recipe: 10 मिनट में बनाएं खिली-खिली रवा उपमा, इसके लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
Lunchbox Idea For Kids: बच्चों के टिफिन में दें ये 5 हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर प्रोटीन
Leftover Khichdi Recipe: घर में बची खिचड़ी को न फेंकें, इस तरह से 20 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट मसाला चीज बॉल्स
Cookies Recipe: शाम की चाय के साथ ट्राई करें हेल्दी नट्स एंड सीड्स कुकीज, मिनटों में होगी तैयार
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अक्सर पैरेंट्स बच्चों के हेल्दी खाने की बजाय हाथों में स्नैक्स थमा देते हैं। स्नैक फूड में चिप्स, बेक सामान और कैंडी जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। डिब्बा बंद स्नैकिंग से बहुत ज्यादा कैलरी और एक्स्ट्रा फैट बढ़ जाता है। इससे डायबिटीज की आशंका बढ़ सकती है।
फिजिकल एक्टिविटी कमी होना
आपको बता दें, डायबिटीज का सबसे प्रमुख कारणों में एक शारीरिक रूप से एक्टिव न होना भी है। आजकल बच्चे खेलने-कूदने की बजाय ज्यादातर समय स्मार्टफोन, टीवी पर बिताते हैं। इसकी वजह से बच्चों में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। शारीरिक गतिविधि न होने और जंक फ़ूड, मिठाई, मीठे पेय और स्नैक्स खाने से डायबिटीज का खतरा कई गुना तक बढ़ रहा है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
फास्ट फूड से प्यार
एक रिसर्च के मुताबिक, हाल के कुछ सालों में फास्ट फूड खाना काफी ज्यादा बढ़ा है। जिसकी वजह से डायबिटीज और मोटापे का खतरा बढ़ रहा है। कई पैरेंट्स ऐसे होते हैं जो बच्चों को लाड़-प्यार में फास्ट फूड खिलाते हैं और बाद में ये उनकी आदत बन जाती है। फास्ट फूड्स में कैलोरी हाई होती है और पोषक तत्व जीरो। ऐसे में इससे वजन और डायबिटीज दोनों बढ़ सकता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
पोर्शन साइज
एक्सपर्ट्स की मानें तो, कई पेरेंट्स ऐसे हैं जो बच्चों का पेट भरा रखने के लिए खाना बढ़ा देते हैं। इससे बच्चा हेल्दी फूड खाने की आदत नहीं बनता बल्कि अत्यधिक कैलोरी वाले फूड्स की बार-बार स्नैकिंग करता है। इस ऊर्जा असंतुलन की वजह से उनका वजन बढ़ सकता है। जिससे डायबिटीज बढ़ सकता है।
Some habits of parents can make children victims of diabetes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMMP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
Jul 08, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














