-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Nuts And Seeds Healthy Cookies Recipe Crunchy Biscuit Recipe For Kids
Cookies Recipe: शाम की चाय के साथ ट्राई करें हेल्दी नट्स एंड सीड्स कुकीज, मिनटों में होगी तैयार
- Written By: रीता राय सागर
Nuts And Seed Cookies: छोटी-छोटी भूख के लिए अपने साथ हमेशा कुछ हेल्दी ऑप्शन रखना चाहिए। इससे आप बाहर के जंक से भी बचेंगे। आइए जानते हैं नट्स एंड सीड्स कुकीज की रेसिपी।

कुकीज रेसिपी (फोटो.सोशल मीडिया)
Healthy Cookies Recipe: शाम की कड़क चाय हो और साथ में बेकरी जैसी कुरकुरी और ताजी नट्स कुकीज मिल जाएं, तो दिन की सारी थकान छूमंतर हो जाती है। हम अक्सर बाजार से महंगे बिस्किट लाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपने घर पर ही नट्स एंड सीड्स वाली परफेक्ट कुकीज बना सकते हैं।
सबसे अच्छी बात यह है कि घर पर बनी इन कुकीज में कोई मिलावट नहीं होती और घर के बने ताजे स्वाद की बात ही कुछ और होती है। आइए, बिना किसी झंझट के बनाते हैं मुंह में घुल जाने वाली मजेदार कुकीज।
नट्स और सीड्स कुकीज (Nuts and Multi Seeds Cookies)
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए
- आटा – 1 कप
- ओट्स (मोटे पिसे हुए) – 1/2 कप
- मल्टी सीड्स पाउडर – 2 टेबलस्पून
- डेट सिरप – 1/3 कप
- नारियल तेल – 1/4 कप
- बेकिंग पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- वनीला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
- कटे हुए ड्राय फ्रूट्स (बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता) – 1/2 कप
- दूध – 2-3 टेबलस्पून
- नमक – 1 छोटा चम्मच
- दालचीनी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
कुकीज रेसिपी (फोटो. सोशल मीडिया)
सम्बंधित ख़बरें
Festival Fashion Ideas: त्योहारों में सबसे अलग दिखना है, तो ट्राई करें ये 8 एथनिक फैशन ट्रेंड्स
Brother Gift Ideas: रक्षा बंधन पर भाई को दें ये 8 यूज़फुल और बजट-फ्रेंडली गिफ्ट्स, रिश्तों को मिलेगी नई पहचान
Ectopic Pregnancy: गर्भाशय नहीं, फैलोपियन ट्यूब में पलने लगता है शिशु, जानें शुरुआती लक्षण और खतरा
Ragi Soup Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं हेल्दी रागी सूप, 20 मिनट में तैयार होगी पौष्टिक और टेस्टी रेसिपी
इस तरह तैयार करें नट्स एंड सीड्स कुकीज
इसे बनाने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले ओवन को 170 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट के लिए रख देंगे। अब एक बेकिंग ट्रे पर बेकिंग पेपर लगाएंगे। अब सभी सामग्री- आटा, ओट्स, दालचीनी पाउडर, बेकिंग पाउडर, मल्टी सीड्स पाउडर, नारियल तेल और चुटकी भर नमक को अच्छी तरह से मिलाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर इसमें थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दूध ऐड करेंगे। अब एक नरम आटा गूंथ लेंगे और इसके छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर हल्का सा दबाते हुए ट्रे पर अलाइन कर देंगे। इसके ऊपर सीड्स या ड्राई फ्रूट को कुकीज के ऊपर चिपका देंगे। इसके बाद इसे 12-15 मिनट के लिए ओवन में बेक करेंगे, जब तक की कुकीज पर सुनहरा गोल्डन कलर न आ जाएं। अब कुकीज को अच्छी तरह से ठंडी होने दें और एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
ये भी पढ़ें- Aam Ki Guthli KI Sabzi: आम को फेंकने से पहले जान लें, आम की गुठली से बनती है लाजवाब सब्जी
कुकीज रेसिपी (फोटो.सोशल मीडिया)
कुकीज में मौजूद पोषण
- फ्लैक्स सीड्स / चिया सीड्स / सूरजमुखी बीज / कद्दू के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, लिगन और प्रोटीन मौजूद है।
- ड्राय फ्रूट्स में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- ओट्स और आटा में फाइबर होता है और साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह डायबिटिक फ्रेंडली भी है।
- खजूर आयरन से भरपूर और प्राकृतिक मिठास देता है।
- नारियल तेल एक हेल्दी फैट है, जिसमें मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स, दिल, स्ट्रोक के लिए लाभकारी है।
Nuts and seeds healthy cookies recipe crunchy biscuit recipe for kids
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष की होगी पुराने मित्र से मुलाकात, मकर को मिलेगा व्यापार में लाभ, पढ़ें सोमवार का राशिफल
Jul 20, 2026 | 12:05 AMसोमनाथ यात्रा: कल 20 तारीख को रवाना होंगे 1100 श्रद्धालु, CM सम्राट चौधरी करेंगे विशेष यात्रा का शुभारंभ
Jul 19, 2026 | 11:13 PM‘विदेश में पार्ट-टाइम नौकरी को करियर मत बना लेना’, भारतीय महिला की सलाह वायरल; बोलीं- कंफर्ट जोन सबसे बड़ा जाल
Jul 19, 2026 | 11:09 PMमहाजन से अदावत खत्म करेंगे खडसे, भेजा 75 वें जन्मदिन का न्योता, तेज हुई घर वापसी की अटकलें
Jul 19, 2026 | 11:03 PM‘एफिल टॉवर पहुंचते-पहुंचते मिट्टी से सन गए…’ महिला का ईमानदार रिव्यू वायरल, भीड़, बदबू को लेकर कही ये बात
Jul 19, 2026 | 10:57 PMसोनम वांगचुक का मेडिकल बुलेटिन जारी, ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार; मेडिकल टीम रख रही लगातार निगरानी
Jul 19, 2026 | 10:53 PMLock Upp 2 Eviction: ‘लॉक अप 2’ से खत्म हुआ योगेश रावत का सफर, धीरज धूपर के एक वोट ने बदल दी पूरी बाजी
Jul 19, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM














