-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Snoring Tips To Get Relief Home Remedy To Get Rid Of Snoring
Snoring Remedy: क्या आपको भी आते हैं रात भर खर्राटे? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
- Written By: रीता राय सागर
Snoring Home Remedy: खर्राटे लेना एक आम समस्या है, जो दूसरों की नींद खराब करती है। बढ़ता मोटापा, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण खर्राटे की समस्या बढ़ती जा रही है।

खर्राटे (फोटो.सोशल मीडिया)
How To Stop Snoring: खर्राटे लेने वाला शख्स तो आराम से सो रहा होता है, लेकिन कमरे में सोने वाले और लोग परेशान हो जाते हैं और उनको ठीक से नींद नहीं आती है। ऐसे लोग आसान से कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इस परेशानी को दूर कर सकते हैं।
खर्राटे का कारण
नींद में सांस रुकने से शरीर में ऑक्सीजन लेवल घटता है। इसके कारण दिमाग और दिल पर प्रेशर बढ़ जाता है। बार-बार जगने या अधूरी नींद लेने से स्ट्रेस हार्मोन- कोर्टिसोल बढ जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है। इसी वजह से खर्राटे लेने वाले लोगों में हाई बीपी, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क ज्यादा देखा जाता है।
नींद के दौरान जब हम सांस लेते हैं और छोड़ते हैं, तब हमारी गर्दन और सिर के सॉफ्ट टिश्यू में वाइब्रेश होती है, जिसकी वजह से हम खर्राटे लेते हैं। यही सॉफ्ट टिश्यू हमारी नाक के रास्ते, टॉन्सिल और मुंह के ऊपरी हिस्से में होते हैं और सोने के दौरान हवा के आने-जाने का रास्ता आरामदेह स्थिति में होता है, तब हवा को आने-जाने के लिए अधिक जोर लगाना पड़ता है। अंदर बाहर जाने के लिए जोर लगाना पड़ता है और इसी वजह से सॉफ्ट टिश्यु में वाइब्रेशन होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Dalai Lama Teachings: सफलता के पीछे छिपा है गुण, दलाई लामा ने बताया खुशहाल और सफल जीवन का मंत्र
HbA1c Test: 3 महीने की औसत ब्लड शुगर बताता है यह टेस्ट, जानें कब और क्यों कराना चाहिए
भंडारा जिले में प्रजनन दर घटकर 1.33 हुई; सुरक्षित मातृत्व और परिवार नियोजन में हासिल की उल्लेखनीय सफलता
World Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व
खर्राटे बंद करने के उपचार
-
नाक में बादाम का तेल डालें
खर्राटों की समस्या से राहत के लिए नियमित रूप से रात को सोने से पहले 2-2 बूंद बादाम का तेल नाक में डालें और फिर सांस लें। इससे नाक और गले के सूखापन दूर होगा, श्वसन मार्ग को खोलने और ब्लॉकेज को दूर करने में मदद मिलेगी, जिससे खर्राटों की समस्या से निजात मिल सकता है।
-
तकिया न लगाएं
कई बार सोते समय तकिए का इस्तेमाल करने के कारण भी लोगों को खर्राटे आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इस समस्या से राहत के लिए तकिए के इस्तेमाल से बचें, जिससे सांस लेने में रुकावट न आए। बता दें, तकिए का इस्तेमाल करने के कारण श्वसन नली को सीधा रखने और खर्राटों की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।
-
लहसुन का सेवन करें
लहसुन में अच्छी मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टी होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से श्वसन मार्ग में सूजन और इससे जुड़ी अन्य समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है। जिससे सांस लेने में सुधार करने और खर्राटों की समस्या से राहत मिलती है। इसके लिए लहसुन को भूनकर गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है ये साइलेंट संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
-
दूध में घी डालकर पिएं
खर्राटों की समस्या और गले की ड्राईनेस से राहत के लिए गर्म दूध में घी डालकर पिया जा सकता है। इससे शरीर को पोषण मिलता है, साथ ही, गले और नाक की ड्राईनेस दूर होती है। इसके अलावा, खर्राटों की समस्या से राहत के लिए दूध में घी डालकर, इसका सेवन भी किया जा सकता है।
Snoring tips to get relief home remedy to get rid of snoring
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMयह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 08:29 PMAshadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
Jul 11, 2026 | 08:28 PM20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
Jul 11, 2026 | 08:27 PMफिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
Jul 11, 2026 | 08:24 PMIIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
Jul 11, 2026 | 08:21 PMयादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
Jul 11, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














