-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Dharni Melghat Diesel Shortage Farmers Crisis Black Marketing Kharif Sowing 2026
आमरावती: धारणी में बुआई से पहले डीजल संकट गहराया, किसानों की बढ़ी चिंता
- Written By: केतकी मोडक
Dharni Diesel Shortage: धारणी में खरीफ बुआई से पहले डीजल की भारी किल्लत से जुताई-बखरनी ठप है। बैरागढ़ व सुसर्दा में कालाबाजारी की चर्चा से किसानों में रोष है, आपूर्ति बहाली की मांग।

खरीफ बुआई प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Kharif Farming Fuel Crisis In Amravati: खरीफ सीजन की बुआई से पहले ही धारणी तहसील में डीजल की भारी किल्लत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर डीजल लेने के लिए ट्रैक्टर, मालवाहक वाहन, कृषि उपयोगी वाहन और दोपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई स्थानों पर वाहनों की लाइन लगभग एक किलोमीटर तक पहुंच गई है। इससे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और कृषि कार्यों की गति प्रभावित हो रही है।
कृषि कार्यों पर पड़ रहा असर
मौसम विभाग द्वारा अगले सप्ताह से अच्छी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके चलते किसान खेतों की जुताई, बखरनी, समतलीकरण तथा बुआई पूर्व तैयारियों में जुटे हुए हैं। इन सभी कार्यों के लिए ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों का उपयोग आवश्यक है, जिनका संचालन डीजल पर निर्भर है। लेकिन डीजल की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से किसान समय पर कृषि कार्य पूरा नहीं कर पा रहे हैं। कई किसानों का कहना है कि पूरा दिन पेट्रोल पंपों पर लाइन में बिताने के बाद भी उन्हें जरूरत के अनुसार डीजल नहीं मिल रहा है।
बुआई प्रभावित होने की आशंका
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार खरीफ फसलों की बुआई के लिए शुरुआती बारिश का समय सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि इसी अवधि में खेतों की तैयारी पूरी नहीं हो पाती तो बुआई में देरी हो सकती है, जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है। किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में डीजल आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो बुआई की तैयारियां प्रभावित हो सकती हैं और इसका असर पूरे कृषि सीजन पर देखने को मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में पानी के लिए मचा त्राहिमाम! कांग्रेस का प्रशासन को अल्टीमेटम, बड़े जनआंदोलन की दी चेतावनी
मुंबई लोकल बनी अखाड़ा, सीटों पर चढ़कर युवक को बेरहमी से पीटा, सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
पुणेवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुरंदर एयरपोर्ट का 91% जमीन अधिग्रहण पूरा, जानें कब शुरू होगा निर्माण कार्य
Bhandara News: पोवारटोली पुनर्वास गांव पर फिर संकट, अतिक्रमण से जल निकासी मार्ग बंद
जांच और आपूर्ति सुधार की मांग
किसान संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि डीजल आपूर्ति में आ रही बाधाओं के कारणों का पता लगाया जाए तथा यदि कड़ी कालाबाजारी हो रही है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं ताकि किसानों को राहत मिल सके।
किसानों की बढ़ी चिंता
- डीजल संकट की अवधि लगभग 7 दिन
- कतारों की लंबाई करीब 1 किलोमीटर तक
- सबसे अधिक प्रभावित किसान और ट्रैक्टर संचालक
- प्रभावित कार्य जुताई, बखरनी, खेत तैयारी और बुआई
- कालाबाजारी की चर्चा वाले क्षेत्र वैरागढ़, सुसर्दा एवं आसपास के गांव
- किसानों की प्रमुख मांग है कि डीजल आपूर्ति बहाल हो और जांच की कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में अनाथ और बेसहारा बच्चों को मिलेंगे 2500 महीना, जानिए बालसंगोपन योजना की पूरी प्रक्रिया
कालाबाजारी की चर्चाओं ने बढ़ाई चिंता
डीजल संकट के बीच क्षेत्र में ईधन सकी कालाबाजारी होने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार बैरागढ़, सुसर्दा तथा आसपास के कुछ ग्रामीण इलाकों में अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल बेचे जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। किसानों का आरोप है कि जहां अधिकृत पेट्रोल पंपों पर डीजल की कमी बनी हुई है, वहीं कुछ स्थानों पर ऊंचे दामों पर ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Dharni melghat diesel shortage farmers crisis black marketing kharif sowing 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
80 लाख के दो फ्लैट, हर महीने ₹80 हजार किराया… फिर भी उबर चला रहे शख्स की कहानी ने जीता लोगों का दिल
Jul 20, 2026 | 06:09 PM‘मैं सिर्फ हंसती नहीं, एक्टिंग भी करती हूं’, काम न मिलने पर अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द
Jul 20, 2026 | 06:07 PMछत्रपति संभाजीनगर में पानी के लिए मचा त्राहिमाम! कांग्रेस का प्रशासन को अल्टीमेटम, बड़े जनआंदोलन की दी चेतावनी
Jul 20, 2026 | 06:05 PMEXCLUSIVE: ‘एमपी में समान नागरिक संहिता की कोई जरूरत नहीं…’ UCC पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का हमला
Jul 20, 2026 | 06:02 PMExplainer: एक देश, 4 प्रोटेस्ट… दिल्ली से लेकर ऋषिकेश तक सरकार के खिलाफ क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन?
Jul 20, 2026 | 05:55 PMमुंबई लोकल बनी अखाड़ा, सीटों पर चढ़कर युवक को बेरहमी से पीटा, सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
Jul 20, 2026 | 05:48 PMबाराबंकी में सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- सपा और कांग्रेस से सतर्क रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे
Jul 20, 2026 | 05:47 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM
‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:54 PM
‘हार के डर से चुनाव नहीं करा रही सरकार’, यूपी सरकार पर संजय सिंह का बड़ा आरोप VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:25 PM
मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- तर्क और तथ्य हों, तूफान नहीं- VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:06 PM












