क्या आप भी रात में स्वेटर पहनकर सोते हैं? जानिए सेहत पर क्या होता है असर
Sleep wearing sweater night:सर्दियों में कई लोग रात को स्वेटर पहनकर सोते हैं, लेकिन क्या यह आदत सेहत के लिए सही है? जानिए इससे शरीर के तापमान, नींद और त्वचा पर क्या असर पड़ता है?
- Written By: सीमा कुमारी
रात को स्वेटर पहनकर सोने से क्या होता है?(सौ.सोशल मीडिया)
Sweater while sleeping effects: सर्दियों के मौसम में कुछ लोगों को ज्यादा ठंड लगती है और ज्यादा ठंड लगने के चलते कई लोग दिन भर स्वेटर पहनकर रहते हैं यहां तक कि रात में सोते समय भी स्वेटर पहनकर सोते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं रात को स्वेटर पहनकर सोने से क्या होता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए लोग अक्सर रात को स्वेटर या अन्य गर्म कपड़े पहनकर सोते हैं।
यह आदत खासकर उन लोगों में आम है, जिन्हें ठंड जल्दी लगती है। बुजुर्गों, बच्चों और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए यह तरीका आरामदायक माना जाता है, क्योंकि उनका शरीर जल्दी ठंडा हो जाता है।
रात को स्वेटर पहनकर सोने से क्या होता है?
शरीर के तापमान पर पड़ता है असर
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, नींद के दौरान शरीर का तापमान स्वाभाविक रूप से थोड़ा कम हो जाता है, जिससे गहरी नींद आती है। बहुत मोटा स्वेटर पहनने से शरीर जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकता है। इससे पसीना आने लगता है, जो नींद में खलल डाल सकता है और शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
नींद और त्वचा से जुड़ी समस्याएं
अगर स्वेटर टाइट या भारी ऊनी कपड़े का हो, तो इससे त्वचा में खुजली, जलन या रैश की समस्या हो सकती है। रात में पसीना आने से बार-बार नींद टूटने की शिकायत भी हो सकती है, जिससे सुबह थकान महसूस होती है।
कब फायदेमंद है स्वेटर पहनकर सोना
हल्का और ढीला स्वेटर या फुल स्लीव कपड़े पहनकर सोना ठंड से बचाव में मदद कर सकता है। बुजुर्गों, बच्चों और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए यह तरीका आरामदायक माना जाता है, बशर्ते कपड़े बहुत भारी न हों।
यह भी पढ़ें:- ऐसे पहचानें शरीर में Vitamin B12 की कमी, देर करना हो सकता है खतरनाक
इन बातों का रखें ध्यान
एक्सपर्ट्स बताते है कि, रात में सोते समय ऐसे कपड़े चुनें जो शरीर को गर्म रखें लेकिन हवा के प्रवाह को न रोकें। सूती या हल्के ऊनी कपड़े बेहतर माने जाते हैं। साथ ही कमरे का तापमान संतुलित रखना भी जरूरी है। कुल मिलाकर कहे तो रात में स्वेटर पहनकर सोना गलत नहीं है, लेकिन कपड़ों का सही चुनाव बेहद जरूरी है। बहुत मोटे या टाइट स्वेटर से बचें, ताकि नींद अच्छी आए और शरीर पर नकारात्मक असर न पड़े।
