सावधान! क्या आप भी छोटे-मोटे लक्षण गूगल पर करते है सर्च, बन सकता है जानलेवा, याद रखिए ये चेतावनी
Symptoms Not To Ignore : आप अगर आप इन लक्षणों के लिए गूगल की मदद लेते है तो आपकी सेहत के लिए यह चेतावनी लेकर आती है। यानि समय पर डॉक्टर की सलाह नहीं लेने से आपका कीमती समय बर्बाद हो जाता है।
- Written By: दीपिका पाल
लक्षणों को गूगल सर्च करते है आप (सौ.,सोशल मीडिया)
Dangers Of Online Self-Diagnosis: आजकल शरीर में छोटे-मोटे लक्षण या परेशानी के लिए हर कोई गूगल और चैटजीपीटी का सहारा ले लेते है। यहां पर प्लेटफॉर्म से मिली जानकारियों से खुद का इलाज भी सोच लेते है लेकिन क्या आप जानते है यह सेहत के लिए कितना नुकसानदायक है। किसी भी बीमारी को सर्च कर जानकारी पाना सही है लेकिन इसे आजमाने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट से जरूर सलाह ले लें।
आप अगर आप इन लक्षणों के लिए गूगल की मदद लेते है तो आपकी सेहत के लिए यह चेतावनी लेकर आती है। यानि समय पर डॉक्टर की सलाह नहीं लेने से आपका कीमती समय बर्बाद हो जाता है और कभी भी जान जा सकती है। इसके लिए डॉक्टर द्वारा दी जा रही जानकारी को जान सकते है।
इन तरह के लक्षणों को गूगल पर करते है सर्च
डॉक्टर बताते है कई लोग गूगल पर सामान्य या छोटे से बड़े लक्षणों को सर्च करते है, इसमें कुछ तो कई बार देखें जाते है।
सम्बंधित ख़बरें
Javitri VS Jaifal: जावित्री और जायफल में क्या है अंतर, कौन है स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद
Intimate Hygiene: महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, बढ़ सकता है UTI का खतरा
Beauty Product Storage Tips: फ्रिज में रखें ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बढ़ जाएगी शेल्फ लाइफ
Dessert Recipe: फटे हुए दूध का करें सही इस्तेमाल, मिनटों में तैयार होंगी ये 2 टेस्टी स्वीट डिश
1- गूगल पर सबसे ज्यादा सीने में दर्द या दबाव जैसे लक्षणों को शेयर किया जाता है। इसमें अगर व्यक्ति को पसीना आना, सांस फूलना, मतली या हाथ, जबड़े या पीठ तक फैलने वाले दर्द के साथ सीने में किसी भी तरह की तकलीफ होती है तो यह इमरजेंसी कंडीशन माना जाता है। इस बीमारी की समस्या में हार्ट अटैक, जानलेवा रिदम डिसऑर्डर या एओर्टा के फटने (एओर्टिक डिसेक्शन) जैसे लक्षण सर्च होते है और लोग इलाज खोजते है।
2–गूगल पर सर्च कर रहे लक्षणों में लोग सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण को सर्च करते है। अचानक सांस फूलना, तेज सांस लेना, होंठ या उंगलियों का नीला पड़ना या सांस फूलने के साथ सीने में दर्द होना दिल का दौरा, हार्ट फेलियर, पल्मोनरी ब्लड फ्लो में गड़बड़ी, गंभीर अस्थमा, न्यूमोथोरैक्स के लक्षण हो सकते हैं। इसके लिए आपको स्थितियों को सही तरीके से समझना जरूरी होता है।
3-अगर आपके शरीर के एक तरफ किसी तरह की कमजोरी आ जाए तो इसे भी लोग इंटरनेट पर आसानी से चेक करते है। इन लक्षणों में शरीर के एक तरफ अचानक कमजोरी आना, चेहरे का एक तरफ लटक जाना, बोलने में लड़खड़ाहट, इल्युजन, अचानक विजन लॉस या भयंकर सिरदर्द स्ट्रोक या ब्रेन में ब्लीडिंग का संकेत हो सकता है। अगर आप इन लक्षणों को नजरअंदाज करते है तो यह आपके लिए अच्छा नहीं होता है।
ये भी पढ़ें- क्या आपके जोड़ों या पैर के अंगूठे में नजर आती है लालिमा और सूजन, इस बीमारी के संकेत, ऐसे करें बचाव
4-पेट दर्द के लक्षणों को भी लोग गूगल पर सर्च कर बीमारी का इलाज खोज लेते है। अचानक हो, बिगड़ता हुआ हो या उल्टी, बुखार, या पेट में अकड़न के साथ कुछ लक्षण इंटरनल ब्लीडिंग, आंत में छेद, पैक्रियाटाइटिस या रप्चर्ड एक्टोपिक प्रेग्नेंसी का संकेत हो सकता है। कई बार लोग पेट दर्द की समस्या से जूझते है और सामान्य बीमारी समझकर इलाज सही नहीं ले पाते है।
इस बातों का रखें ध्यान
आपको अगर कोई भी लक्षण ज्यादा तकलीफ देने वाला लगे या घर के किसी सदस्य में इस तरह के लक्षण नजर आए तो, गूगल पर खोजने की कोशिश न करें। अगर आप गूगल पर खोज भी लें, तो तुरंत अपने नजदीकी हॉस्पिटल में जाएं। इलाज में देरी से शरीर के टिश्यू खराब हो सकते है।
