-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Home Remedies To Get Rid Of Stomach Ache
पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगा आराम!
- Written By: सीमा कुमारी
पेट दर्द होना एक कॉमन प्रॉब्लम है और आमतौर पर बच्चे इससे ज्यादा परेशान रहते हैं। ऐसे में दवाइयों की बजाय कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

पेट दर्द दूर के घरेलू उपाय(सौ.सोशल मीडिया)
Stomach Pain Home Remedies:पेट में दर्द होना आम समस्या बन गई है क्योंकि लोगों की जीवन शैली इतनी अनियमित हो गई है कि इसका सीधा असर उनके पाचन तंत्र पर पड़ता है। देर तक बैठ कर काम करना, समय के अभाव के कारण जंक फूड ज्यादा खाना, पर्याप्त मात्रा में नींद न होना जैसे समस्याओं के कारण सामान्य तौर पर बदहजमी या पेट संबंधी समस्याएं होती है जिसके कारण पेट में दर्द होने लगता है।
ऐसे में दवाइयों की बजाय कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते है कुछ घरेलू नुस्खे-
पेट दर्द दूर के घरेलू उपाय
सम्बंधित ख़बरें
Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल
Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे
Vitamin C: विटामिन C की कमी से हैं परेशान? रोज पिएं ये हेल्दी जूस, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
PMOS Diet: महंगे सुपरफूड नहीं, रसोई में मौजूद ये 4 चीजें इंसुलिन रेजिस्टेंस को मैनेज करने में कर सकती हैं मदद
हींग का पानी
पेट दर्द दूर करने के लिए हींग का पानी बहुत असरदार है। 1 गिलास गुनगुने पानी में ½ छोटी चम्मच हींग डालकर पीने से पेट दर्द में राहत मिलती है।
गुनगुना पानी और नींबू
पेट दर्द से राहत पाने के लिए गुनगुना पानी और नींबू भी पी सकते है। 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच नींबू का रस और थोड़ा सा शहद मिलाकर पीने से पेट दर्द, गैस और सूजन में तुरंत राहत मिलती है। इसे सुबह खाली पेट पीने से पाचन मजबूत होता है।
अजवाइन और काला नमक
अजवाइन पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें कार्मिनेटिव (गैस कम करने वाले) गुण होते हैं। ½ चम्मच अजवाइन में चुटकीभर काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लेने से गैस, अपच और पेट दर्द में तुरंत राहत मिलती है। अजवाइन को भूनकर और पीसकर पाउडर बना लें और इसे गर्म पानी के साथ भी पी सकते हैं।
अदरक और शहद का सेवन
पेट दर्द और ऐंठन को दूर करने में मदद करते हैं। 1 चम्मच अदरक का रस निकालें और इसमें ½ चम्मच शहद मिलाकर लें। चाहें तो अदरक को पानी में उबालकर चाय बना सकते हैं। यह उपाय पाचन को बेहतर करता है और सूजन को कम करता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
पुदीना और नींबू का रस
पुदीना में प्राकृतिक एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो पेट की ऐंठन को कम करते हैं। 1 चम्मच पुदीने के रस में 1 चम्मच नींबू का रस और थोड़ा सा काला नमक मिलाकर पीने से पेट दर्द और अपच में राहत मिलती है। आप चाहें तो पुदीने की पत्तियों को गर्म पानी में डालकर हर्बल चाय के रूप में भी ले सकते हैं।
Home remedies to get rid of stomach ache
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: किन राशि वालों को सरकारी कार्यों में मिलेगी सफलता, जानें किसे आर्थिक योजनाओं से होगा लाभ
Jul 22, 2026 | 06:15 AMअरमान मलिक ने 4 साल की उम्र में शुरू की संगीत की ट्रेनिंग, रियलिटी शो से लेकर बॉलीवुड तक बनाया बड़ा नाम
Jul 22, 2026 | 06:01 AMAjit Pawar Jayanti: सुबह 6 बजे की मीटिंग और 5:55 पर एंट्री! अजित दादा के इस आयरन रूल्स से कांपते थे अफसर
Jul 22, 2026 | 05:55 AMसिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
Jul 22, 2026 | 05:30 AM26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
Jul 22, 2026 | 04:28 AMAaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














