YouTube पर सबसे ज्यादा कौन सी चीज़ होती है सर्च, जान के हो जाएंगे दंग

आज के समय में YouTube एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जिसमें आप किसी भी टॉपिक पर वीडियो देख सकते हैं। इसमें आपकी शौक और जरूरत के हिसाब से चीजें सामने आती हैं।
Youtube search
Youtube पर कौन सी चीज को सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है। (सौ. Freepik)
Updated on

नवभारत डिजिटल डेस्क. YouTube आज के समय में काफी लोकप्रिय है, क्योंकि इसका इस्तेमाल बच्चे और बुजुर्ग दोनों ही करते हैं। इसकी वीडियो को देखना, सर्च करना या आम बात है। इसमें कुछ सीखने के लिए, कुछ नया देखने के लिए YouTube काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है। आज के समय में YouTube एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जिसमें आप किसी भी टॉपिक पर वीडियो देख सकते हैं। इसमें आपकी शौक और जरूरत के हिसाब से चीजें सामने आती हैं।

YouTube पर सर्च टॉपिक

वैसे तो YouTube पर कई सारी चीजें सर्च की जाती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉपिक की बात करें तो इसमें म्यूजिक वीडियो का नाम शामिल है। YouTube पर लोग अपने पसंद और टेस्ट के अनुसार म्यूजिक वीडियो सर्च करते रहते हैं।

DIY वीडियो

आज के समय में घर को सजाने और छोटे-मोटे काम को निपटाने वाली DIY वीडियो YouTube पर काफी ज्यादा सर्च की जाती हैं, जहां घर की मरम्मत और छोटे-मोटे काम सीखने को मिलते हैं।

गेमिंग वीडियो

YouTube अपनी गेमिंग वीडियो के लिए भी काफी ज्यादा पॉपुलर है, जिसमें गेम को सिखाना, उसके अप और डाउन जानना और रिव्यू आदि देखना शामिल है।

ब्लॉग

आज के समय में YouTube पर ब्लॉगिंग का ट्रेंड भी काफी ज्यादा मशहूर हो रहा है। सेलिब्रिटी से लेकर आम लोग, हर कोई ब्लॉग करके उसे YouTube पर डालता है, जिसमें वह अपनी आम जिंदगी और बाकी चीजों को दिखाता है।

मेकअप और हेयरस्टाइल

YouTube पर मेकअप और हेयरस्टाइल की वीडियो को सर्च करना भी आम बात है, जिससे लोग ट्यूटोरियल सीखते हैं। जिसकी मदद से लोग आज के दिनों में घर के अंदर पार्लर भी खोल रहे हैं और आसानी से मेकअप सीख रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com