-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Ripe Jackfruit Health Risks 5 People Should Avoid
Ripe Jackfruit: पका कटहल कहीं बिगाड़ न दे सेहत, इन 5 लोगों को खाने से पहले जरूर जान लेनी चाहिए ये बात
- Written By: सीमा कुमारी
Ripe Jackfruit Side Effects :पका कटहल स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन परेशानी बढ़ा सकता है। जानिए किन 5 लोगों को पका कटहल खाने से बचना चाहिए।

पका कटहल (सौ.सोशल मीडिया)
Ripe Jackfruit Side Effects: कटहल सीज़नल सब्जी है जो गर्मियों में खूब मिलता है। इससे कई तरह की जायकेदार डिशेज़ बनाई जाती हैं। अगर बात पका कटहल की बात करें तो यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर फल माना जाता है।
इसमें फाइबर, विटामिन C, पोटैशियम और प्राकृतिक शर्करा अच्छी मात्रा में पाई जाती है, जो शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाती है। हालांकि, हर व्यक्ति के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद नहीं होता। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ लोगों को पका कटहल सीमित मात्रा में या डॉक्टर की सलाह के बाद ही खाना चाहिए। आइए जानते हैं किन लोगों को इससे सावधान रहने की जरूरत है।
क्या कहते हैं आयुर्वेद विशेषज्ञ?
आयुर्वेद विशेषज्ञ के अनुसार, पका कटहल पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन इसमें प्राकृतिक शर्करा और पोटैशियम की मात्रा तुलना में अधिक होती है। इसलिए कुछ बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए इसका अधिक सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
मेकअप उतारते वक्त आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां? छीन सकता है चेहरे का असली निखार
मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’
Paneer Rice Recipe: लंच-डिनर में कुछ स्पेशल खाने का है मन? झटपट बनाएं ये प्रोटीन से भरपूर टेस्टी पनीर राइस
Health Tips: रातभर पानी में भिगो दें ये खुशबूदार बीज, सुबह पीते ही शरीर को मिल सकते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे
ये भी पढ़ें- मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’
-
डायबिटीज के मरीज
पका कटहल का सेवन डायबिटीज मरीज के लिए फायदेमन्द नहीं होता है। इसमें शर्करा यानी शुगर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में यदि मधुमेह के मरीज इसे ज्यादा मात्रा में खाते हैं, तो उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के अनुसार ही इसका सेवन करना चाहिए।
-
किडनी रोग के मरीज
डायबिटीज मरीज के अलावा, किडनी मरीजों के लिए पका कटहल का सेवन भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। कटहल में पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जिन लोगों की किडनी ठीक से काम नहीं करती या जो डायलिसिस पर हैं, उनके शरीर में अतिरिक्त पोटैशियम जमा हो सकता है। इससे हृदय की धड़कन प्रभावित होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे मरीजों को पका कटहल खाने से बचना चाहिए।
-
कमजोर पाचन वाले लोग
कटहल में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो सामान्य लोगों के लिए फायदेमंद है। लेकिन कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों में इसका अधिक सेवन गैस, पेट फूलना, अपच और दस्त जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। ऐसे लोगों को इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
-
एलर्जी की समस्या
कुछ लोगों को कटहल या लेटेक्स से एलर्जी हो सकती है। ऐसे लोगों में कटहल खाने के बाद त्वचा पर खुजली, लाल चकत्ते, होंठ या गले में सूजन और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यदि पहले ऐसी समस्या हो चुकी है, तो दोबारा इसका सेवन करने से बचें।
-
गंभीर बीमारियों की दवा लेने वाले मरीज
यदि आप किडनी रोग, डायबिटीज या किसी अन्य गंभीर बीमारी की दवाएं ले रहे हैं, तो पका कटहल खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। कुछ मामलों में पोटैशियम और ब्लड शुगर में बदलाव दवाओं के असर को प्रभावित कर सकते हैं।
कटहल खाने का सही तरीका
विशेषज्ञों के अनुसार, स्वस्थ व्यक्ति भी पका कटहल सीमित मात्रा में ही खाएं। एक बार में ज्यादा गूदा खाने की बजाय थोड़ी मात्रा लें। इसके साथ पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित आहार का पालन करें। यदि कटहल खाने के बाद पेट भारी लगे, गैस बने या कोई अन्य परेशानी महसूस हो, तो अगली बार इसकी मात्रा कम कर दें।
Ripe jackfruit health risks 5 people should avoid
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ripe Jackfruit: पका कटहल कहीं बिगाड़ न दे सेहत, इन 5 लोगों को खाने से पहले जरूर जान लेनी चाहिए ये बात
Aug 08, 2026 | 04:19 PMधनुष के बाद क्या अब 10 साल छोटे क्रिकेटर को डेट कर रही है मृणाल ठाकुर? जानें क्या है वायरल कमेंट की सच्चाई
Aug 08, 2026 | 04:14 PMAkola News: बैलगाड़ी समेत मन नदी में बहा युवक, बचाव अभियान में 2 किमी दूर मिला शव
Aug 08, 2026 | 04:05 PMस्लीपर कोच में पकड़ा गया जनरल टिकट वाला यात्री, TTE ने काटा फाइन तो बना दिया उसका स्केच; आंखों में आ गए आंसू
Aug 08, 2026 | 04:02 PMपुणे में CNG संकट से हाहाकार; ऑटो-टैक्सी के पहिए थमे, MNGL की नाकामी के खिलाफ पेट्रोल डीलर्स पहुंचे दिल्ली
Aug 08, 2026 | 03:53 PMमुरैना: मरीजों की जगह प्याज ढो रही एम्बुलेंस, दो एम्बुलेंस में भरकर लाई गईं प्याज की बोरियां- देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 03:49 PMदिल्ली की सड़क बनी ‘बोटिंग रूट’! जलभराव के बीच शख्स ने राफ्ट पर बैठकर की सवारी, वीडियो वायरल
Aug 08, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














