TTE Sketch Video : स्लीपर कोच में जनरल टिकट लेकर सफर कर रहे स्केच आर्टिस्ट से TTE ने नियम के मुताबिक जुर्माना वसूला। इसके बाद यात्री ने TTE का स्केच बनाकर उसे गिफ्ट किया, जिसे देखकर उनकी आंखें भर आईं।
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
TTE Viral Video : ट्रेन में सफर के दौरान टिकट को लेकर होने वाली बहस या जुर्माने की खबरें तो आपने खूब सुनी होंगी, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो इस पूरे मामले को एक बेहद भावुक मोड़ देता है। वीडियो में एक स्केच आर्टिस्ट स्लीपर कोच में जनरल टिकट लेकर सफर करता दिखाई देता है।
टिकट चेकिंग के दौरान TTE उससे टिकट मांगता है। यात्री अपना जनरल टिकट दिखाता है, जिसके बाद TTE रेलवे के नियमों के मुताबिक उसका फाइन काटता है। यात्री बिना किसी बहस के जुर्माना भर देता है। इसके लिए TTE अपने टैब में मौजूद रेलवे के QR कोड के जरिए भुगतान भी लेता है और फिर आगे बढ़ जाता है।
TTE के वहां से जाने के बाद यात्री को अचानक एक आइडिया आता है। वह TTE के चेहरे को याद करके कागज पर उनका स्केच बनाना शुरू कर देता है। कुछ ही देर में वह TTE की तस्वीर जैसा एक खूबसूरत स्केच तैयार कर लेता है। बताया गया है कि यह स्केच आर्टिस्ट आकाश सेल्वारासु हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं।
जब वह दोबारा TTE के पास पहुंचकर उन्हें उनका स्केच दिखाता है, तो TTE पहले हैरान रह जाते हैं। वह पूछते हैं कि क्या यह उनकी ही तस्वीर है। यात्री के हां कहने पर TTE खुशी से उससे हाथ मिलाते हैं और स्केच को थोड़ा और बेहतर बनाने की छोटी-सी रिक्वेस्ट भी करते हैं। इसके बाद आर्टिस्ट उन्हें स्केच गिफ्ट कर देता है।
वायरल वीडियो का सबसे भावुक पल तब आता है, जब TTE उस स्केच को लेकर आर्टिस्ट के साथ तस्वीर खिंचवाते हैं। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू नजर आते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी TTE के एक्सप्रेशन को देखकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि TTE सिर्फ अपना फर्ज निभा रहे थे और यात्री ने भी नियमों का पालन करते हुए जुर्माना भर दिया।
इसके बाद भी उसने TTE के प्रति नाराजगी रखने के बजाय उन्हें अपनी कला के जरिए सम्मान दिया। आकाश सेल्वारासु ने इस घटना के साथ यीशु मसीह की उस सीख का जिक्र किया कि दूसरों के व्यवहार से आहत होने के बावजूद इंसान को दयालुता और अच्छाई का रास्ता चुनना चाहिए। वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं।
Sleeper coach passenger general ticket tte fine sketch artist akash selvarasu viral video emotional story