-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Paneer Rice Recipe Protein Rich Tasty Lunch Dinner
Paneer Rice Recipe: लंच-डिनर में कुछ स्पेशल खाने का है मन? झटपट बनाएं ये प्रोटीन से भरपूर टेस्टी पनीर राइस
- Written By: सीमा कुमारी
Paneer Rice Recipe At Home: अगर लंच या डिनर में कुछ स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो प्रोटीन से भरपूर पनीर राइस एक बेहतरीन विकल्प है। यहा जानिए इसकी रेसिपी।

पनीर राइस (सौ.सोशल मीडिया)
Healthy Paneer Rice For Dinner: अगर आप घर पर लंच और डिनर को स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो आप तंदूरी पनीर राइस को बनाकर खा सकते है। इसे खाना लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है। एक बार खाने के बाद आपको इसको बार-बार खाने का मन करेगा।
यह रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती है और इसमें मौजूद पनीर शरीर को भरपूर प्रोटीन देने के साथ लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी आपकी मदद कर सकती है। आइए आज आपको बताते हैं कैसे आप इसको घर पर बना सकते है।
तंदूरी पनीर राइस सामग्री
- पनीर
- चावल
- कटा हुआ फूलगोभी
- कटी हुई गाजर
- कटी हुई बीन्स
- हरी शिमला मिर्च
- बारीक कटी हुई प्याज
- कटी हुई लहसुन
- अदरक-लहसुन पेस्ट
- लाल मिर्च पाउडर
- चिली सॉस
- विनेगर,
- सोया सॉस
- काली मिर्च पाउडर
- तेल और स्वादानुसार नमक
तंदूरी पनीर राइस बनाने की विधि
पनीर फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक बाउल में पनीर के टुकड़े डालें और उसमें नमक व लाल मिर्च मिलाकर लगभग 20 मिनट के लिए मैरीनेट होने दें।
इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर मैरीनेट किए हुए पनीर के टुकड़े डालें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें। फिर इन्हें निकालकर अलग रख दें।
अब उसी या दूसरी कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें बारीक कटा अदरक और लहसुन डालकर हल्का भून लें। फिर स्प्रिंग अनियन डालें और कुछ सेकंड तक चलाएं। इसके बाद गाजर, शिमला मिर्च और बीन्स डालकर तेज आंच पर हल्का पकाएं। ध्यान रखें कि सब्जियां ज्यादा न पकें, ताकि उनका कुरकुरापन बना रहे।
सम्बंधित ख़बरें
Health Tips: रातभर पानी में भिगो दें ये खुशबूदार बीज, सुबह पीते ही शरीर को मिल सकते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे
Somwar Vrat Drinks : सोमवार व्रत में कमजोरी से बचाएंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और ताजगी
Festival Skincare Tips: त्योहार से पहले ऐसे करें स्किन को तैयार, बिना मेकअप ही चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो
करी पत्ते का पौधा बढ़ना हो गया है बंद? बस ये 4 गलतियां सुधार लें, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगी नई ग्रोथ
अब इसमें सोया सॉस, चिली सॉस और विनेगर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद पके हुए चावल डालें और तेज आंच पर सभी चीजों को अच्छी तरह टॉस करें। आखिर में फ्राई किए हुए पनीर के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिला दें।
स्वादिष्ट और गर्मागर्म पनीर फ्राइड राइस तैयार है। इसे सॉस या अपनी पसंद की चटनी के साथ तुरंत सर्व करें।
पनीर फ्राइड राइस खाने के फायदे
पनीर फ्राइड राइस खाने से शरीर को भरपूर प्रोटीन, कैल्शियम और ऊर्जा मिलती है। यह शाकाहारी लोगों के लिए मांसपेशियों की मरम्मत, हड्डियों की मजबूती और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है, खासकर जब इसमें ताजी सब्जियां भी मिलाई जाती हैं।
Paneer rice recipe protein rich tasty lunch dinner
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Paneer Rice Recipe: लंच-डिनर में कुछ स्पेशल खाने का है मन? झटपट बनाएं ये प्रोटीन से भरपूर टेस्टी पनीर राइस
Aug 07, 2026 | 10:19 PMJPSC Protest: रांची में छात्रों की सरकार से पहली मीटिंग खत्म, आंदोलन खत्म होगा या नहीं?
Aug 07, 2026 | 10:17 PMमुझे कोमल नाम से नफरत है, सुनीता आहूजा के इस बयान के बीच गोविंदा संग एयरपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस कोमल
Aug 07, 2026 | 10:02 PMHealth Tips: रातभर पानी में भिगो दें ये खुशबूदार बीज, सुबह पीते ही शरीर को मिल सकते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे
Aug 07, 2026 | 09:55 PMजंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PMAI लोगों की नौकरी छीनने का जरिया नहीं बनना चाहिए, भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार की बड़ी चेतावनी
Aug 07, 2026 | 09:53 PMमौत को छूकर टक से वापस आ गया! सेल्फी लेते-लेते खाई में लटका युवक, कालू वॉटरफॉल का खौफनाक VIDEO वायरल
Aug 07, 2026 | 09:44 PMवीडियो गैलरी

स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM













