- Hindi News »
- Health »
- Quadrobics Fitness Trend Emerging As A Physical Art Term
फिजिकल आर्ट टर्म बनकर उभर रहा क्वाड्रोबिक्स फिटनेस ट्रेंड, सोशल मीडिया पर युवाओं के बीच जमकर पॉपुलर
Fitness Tips in Hindi: यह एक तरह की ऐसी फिटनेस एक्टिविटीज होती है जिसमें आत्म-अभिव्यक्ति, फिटनेस और क्रिएटिविटी का अनोखा संगम एक साथ नजर आता है।
- Written By: दीपिका पाल

क्वाड्रोबिक्स (सौ. सोशल मीडिया)
Quadrobics fitness trend: आजकल हर कोई फिटनेस के लिए जिम के दीवानें हो गए है जहां पर नए-नए एक्सपेरिमेंट करते रहते है। इन दिनों युवाओं के बीच एयरोबिक्स, एरियल योग के बाद अब एक और फिजिकल फिटनेस ट्रेंड पॉपुलर हो रहा है। यहां पर खासकर सोशल मीडिया के इस दौर में ये फिजिकल एक्टिविटी काफी पसंद की जा रही है और इसका नाम क्वाड्रोबिक्स है। यह नाम के साथ ही बेहद ही अनोखा फिटनेस ट्रेंड है जिसे युवा अपना रहे है।
यह एक तरह की ऐसी फिटनेस एक्टिविटीज होती है जिसमें आत्म-अभिव्यक्ति, फिटनेस और क्रिएटिविटी का अनोखा संगम एक साथ नजर आता है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में हेल्थ सेक्टर को बड़ा बूस्ट : 3,708 करोड़ के विदेशी कर्ज को मंजूरी, नए मेडिकल कॉलेज बनेंगे
बांग्लादेश में खसरे का कोहराम: अब तक 294 बच्चों की मौत, वैक्सीनेशन सिस्टम फेल होने से गहराया संकट
सावधान! भीषण लू बिगाड़ सकती है आपके शरीर के हार्मोन, ऐसे रखें सेहत का ख्याल, जानिए इसके गंभीर लक्षण
Diabetes Diet: डायबिटीज वाले दूध-दही खाएं या नहीं? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
क्या होता है यह फिटनेस ट्रेंड
बात करें तो, यह फिटनेस ट्रेंड क्वाड्रोबिक्स एक फिजिकल मूवमेंट स्टाइल है जिसमें इंसान चार पैरों (हाथों और पैरों) पर जानवरों की तरह दौड़ता, कूदता और घूमता है। इन दिनों यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी ‘इन,’ यानी ट्रेंड में है। यह ‘क्वाड’ (चार) और ‘एरोबिक्स’ (शारीरिक व्यायाम) को मिलाकर बना है। इसमें कई तरह की चालें और स्टंट शामिल हैं, जैसे चार पैरों पर दौड़ना, फ्लिप करना, एनिमल-स्टाइल मूवमेंट्स दिखाना और कूदते हुए चाल अचानक बदल देना।
बताया जा रहा है कि, इस ट्रेंड का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है। इसे 2010 के दशक में कुछ युवा जो खुद को “थेरियन” या “अदरकिंस” के रूप में पहचानते थे यानी वे लोग जो खुद को आधा इंसान, आधा जानवर महसूस करते हैं। ऐसे लोगों ने जानवरों जैसी हरकतें करना शुरू किया, और धीरे-धीरे यह एक “फिजिकल आर्ट फॉर्म” बन गया।
क्या मिलेगा फायदा
यह युवाओं के बीच काफी पॉपुलर फिटनेस ट्रेंड बनकर उभर रहा है तो वहीं पर यह सिर्फ थेरियन समुदाय तक सीमित नहीं है। यह ट्रेंड को बहुत से युवा अपनी कला, चुस्ती और स्टेमिना से जोड़कर देखते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से कई तरह के फायदे मिलते है। यह एक अच्छा कार्डियो वर्कआउट है जिससे स्टेमिना और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। क्रिएटिविटी का प्रदर्शन भी करते हैं। क्वाड्रोबिक्स में लोग अपने मूवमेंट्स को म्यूजिक के साथ मिलाकर वीडियो बनाते हैं। यह लोगों को अपनी पहचान, शैली और सोच को व्यक्त करने का मौका देता है।
ये भी पढ़ें- हैरान कर देंगे आंकड़ें, मिजोरम में कैंसर का ग्राफ ज्यादा तो, महाराष्ट्र में है कम, जानिए स्टडी
वॉर्म अप करना जरूरी
इस फिटनेस ट्रेंड को अपनाना इतना आसान है इसके लिए शारीरिक संतुलन, ताकत और सतर्कता की जरूरत होती है। इसके अलावा एक्सरसाइज की शुरुआत करने से पहले वार्म-अप और अभ्यास जरूरी है ताकि चोट से बचा जा सके। कुछ लोग इसमें भेड़िया, बिल्ली या अन्य जानवरों की तरह मूवमेंट करते हैं और अपने ‘नेचुरल इमोशन्स’ को अभिव्यक्त करते हैं। कभी किसी मोड़ पर अगर आपको कोई अजीबोगरीब चेहरा बनाकर किसी जानवर की तरह चलता दिखे तो उसे बुद्धु समझने की भूल कतई न करिएगा।
आईएएनएस के अनुसार
Quadrobics fitness trend emerging as a physical art term
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BPCL भर्ती 2026: जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर निकली नौकरी, 17 मई तक करें आवेदन
May 05, 2026 | 06:47 PMममता दीदी राहुल गांधी की बात मानतीं, तो नतीजा कुछ और होता, संजय राउत का बंगाल हार पर बड़ा दावा
May 05, 2026 | 06:44 PMप्रमोशन मिलते ही 30 लाख की रिश्वत लेते धरी गई पुणे की महिला API, पुलिस विभाग ने किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
May 05, 2026 | 06:44 PMदिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, किसानों के लिए उठाई ‘ईज ऑफ डूइंग फार्मिंग की मांग’
May 05, 2026 | 06:41 PM‘फडणवीस गृह मंत्री पद से इस्तीफा दें’; सोलापुर में 10 हत्याओं और नसरापुर कांड पर प्रणिति शिंदे का कड़ा प्रहार
May 05, 2026 | 06:24 PMVat Savitri Vrat: क्यों सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड़ पर सात फेरे लगाकर बांधती हैं सूत
May 05, 2026 | 06:22 PMशबरी का रहस्य: क्या था पिछला जन्म? रामायण की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
May 05, 2026 | 06:21 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














