- Hindi News »
- Health »
- Pineapple Benefits In Summer Relieves Dehydration And Period Pain
Pineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
- Written By: सीमा कुमारी
Pineapple Benefits For Health: गर्मी के मौसम में अनानास खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन के खतरे को कम करता है।

अनानास (फोटो. सोशल मीडिया)
Pineapple Benefits For Women’s Health: देश भर के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। ऐसे में इस मौसम में शरीर को सेहतमंद रखने और पानी की कमी को दूर करने के लिए एक्सपर्ट्स मौसमी फलों को सेवन करने की सलाह देते है। मौसमी फलों में अनानास का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
-
पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से निजात
आयुर्वेद के अनुसार, अनानास एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर की सूजन को घटाता है और वायरल संक्रमण से बचाव में सहायक होता है। महिलाओं के लिए यह खासतौर पर लाभकारी है।
इसमें आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और थकान को कम करने में मदद कर सकता है। अनानास का जूस पीने से मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियां भी कम हो सकती हैं।
जानकारों के मुताबिक, अनानास का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है। इसमें फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स भी भरपूर होते हैं, जो गर्मी में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं। इसका स्वाद और ऊपर क्राउन जैसा गुच्छा इसे राजसी लुक देता है। गर्मी के इस मौसम में रोजाना थोड़ी मात्रा में अनानास का सेवन न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ भी रखता है।
सम्बंधित ख़बरें
Raw Papaya Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देखिए
आप भी गर्मियों में जल्दी थक जाते हैं? नियमित व्यायाम से बढ़ा सकते हैं अपना स्टेमिना, जानें कैसे
Neon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी
-
इम्यूनिटी बढ़ाता है अनानास
अनानास एक ऐसा फल है जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे खाने से शरीर के विकास और शरीर के उपचार में काफी मदद मिलती है। यह शरीर में होने वाले घाव और आयरन की कमी से होने वाली बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।
ये भी पढे़ं-Raw Papaya Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देखिए
-
पाचन को मजबूत करता है
अनानास में ब्रोमेलैन पाया जाता है, जो एंजाइम का मिश्रण होता है। अनानास का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। अनानास में पाए जाने वाला ब्रोमेलैन दस्त जैसी बीमारी को कम करने में मदद करता है।
-
दाग-घब्बे दूर होते हैं
विटामिन सी से भरपूर ये फल स्किन के लिए भी बेहद उपयोगी है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिससे चेहरे पर चमक आती है और चेहरे के दाग-घब्बे दूर होते हैं। ये सूजन को कम करता हैं और घाव को भरने में भी सहायता करता हैं।
-
कैसे करें अनानास का सेवन
स्वादिष्ट और रसीले अनानास का खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को लुभा लेता है। चाहे आप इसे ताजा काटकर खाएं, सलाद में डालें, जूस बनाकर पिएं, ग्रिल करें या फिर केक में इस्तेमाल करें- हर रूप में यह स्वादिष्ट लगता है। इसके ऊपर लगा हरा-भरा ताज इसे देखने में भी बेहद आकर्षक बनाता है।
Pineapple benefits in summer relieves dehydration and period pain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMगोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
May 30, 2026 | 09:51 PMवरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
May 30, 2026 | 09:50 PMभगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














