फिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा

Trump Medical Report: व्हाइट हाउस ने ट्रंप की साल 2026 की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक की है। डॉक्टरों के अनुसार, ट्रंप शारीरिक और मानसिक रूप से अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।
President Trump Is Fit! White House Releases Medical Report; Height and Weight Also Revealed.
डोनाल्ड ट्रंप, (AI फोटो)
Published on
Updated on

Donald Trump Medical Report 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है। व्हाइट हाउस ने शनिवार, 30 मई 2026 को राष्ट्रपति ट्रंप की आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। इस रिपोर्ट में डॉक्टरों ने राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर बेहद सकारात्मक टिप्पणी की है और उन्हें पूरी तरह फिट बताया है।

डोनाल्ड ट्रंप के मेडिकल रिपोर्ट में क्या है?

व्हाइट हाउस द्वारा जारी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वास्थ्य वर्तमान में बहुत अच्छा है। मेडिकल जांच करने वाले डॉक्टरों की टीम ने स्पष्ट किया है कि ट्रंप अपनी राष्ट्रपति पद की सभी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को निभाने के लिए शारीरिक रूप से पूरी तरह सक्षम हैं। केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि रिपोर्ट में उनकी मानसिक क्षमता की भी सराहना की गई है। डॉक्टरों ने उनकी मानसिक और शारीरिक ऊर्जा को 'बेहतरीन'श्रेणी में रखा है, जो एक राष्ट्रप्रमुख के लिए अनिवार्य मानी जाती है।

लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा

अक्सर चर्चा में रहने वाले राष्ट्रपति ट्रंप की शारीरिक बनावट और वजन को लेकर भी इस रिपोर्ट में जानकारी साझा की गई है। रिपोर्ट में उनके स्वास्थ्य के अन्य मानकों के साथ-साथ उनकी लंबाई और वजन का भी आधिकारिक डेटा पेश किया गया है। हालांकि पूर्व में उनके वजन को लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस होती रही है, लेकिन वर्तमान रिपोर्ट उनके स्वास्थ्य को स्थिर और मानकों के अनुरूप दर्शाती है।

व्हाइट हाउस द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप की लंबाई 6 फीट 3 इंच है और उनका वजन 238 पाउंड (लगभग 108 किलोग्राम) दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में उनके हृदय, फेफड़े और तंत्रिका तंत्र सही तरीके से काम कर रही है। इसके अलावा, मेडिकल रिपोर्ट में एक विशेष विवरण उनके दाहिने कान पर मौजूद पुराने निशान का भी है, जो पूर्व में हुई एक गोलीबारी की घटना के घाव से मेल खाता है। डॉक्टरों का मानना है कि ट्रंप की अत्यधिक व्यस्त दिनचर्या ही उनके अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में एक सहायक कारक के रूप में काम करती है।

कूटनीतिक हलचल के बीच आई रिपोर्ट

यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब ट्रंप परिवार और अमेरिकी प्रशासन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सक्रिय है। एक ओर जहां राष्ट्रपति की सेहत को लेकर खुशखबरी आई है, वहीं दूसरी ओर उनकी बेटी टिफनी ट्रंप इन दिनों अपने पति माइकल बुलोस के साथ भारत के दौरे पर हैं। टिफनी ने दिल्ली के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया और वहां की सांस्कृतिक विरासत को देखकर वह काफी खुश नजर आईं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com