Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Neha Dhupia Health Tips: लो ब्लड प्रेशर में नेहा धूपिया का पसंदीदा ड्रिंक कितना फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

Natural Remedy For Low BP: नेहा धूपिया ने हाल ही में लो ब्लड प्रेशर में गन्ने का जूस पीने का अपना अनुभव साझा किया। लेकिन क्या गन्ने का रस वास्तव में ब्लड प्रेशर बढ़ाने में मदद करता है?

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 01, 2026 | 02:13 PM

हेल्थ टिप्स(फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Neha Dhupia Desi Drink For Low Blood Pressure: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने हाल ही में एक रोचक तथ्य साझा किया। उन्होंने गन्ने का जूस पीने से पहले और बाद में अपना ब्लड प्रेशर चेक करते हुए एक झलक शेयर की।

एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में बताया कि अब मैं गन्ने का जूस पीने से पहले और बाद में अपना ब्लड प्रेशर चेक करूंगी। पहले यह 110/69 था और अब यह बढ़ गया है।

लो बीपी में फायदेमंद है गन्ने का जूस

गन्ने का रस तुरंत एनर्जी दे सकता है, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होता है। जिसे शरीर आसानी से सोख लेता है। अगर किसी को डिहाइड्रेशन, लंबे समय तक भूखे रहने या गर्मी की वजह से ब्लड प्रेशर कम होने से कमजोरी, चक्कर या सिर घूमने जैसा महसूस हो, तो गन्ने का जूस उन्हें बेहतर महसूस कराने में मदद कर सकता है। इससे शरीर को फ्लूइड भी मिलता है, जो हाइड्रेशन में मदद कर सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

Boiled Eggs And Coffee: रोज सुबह 3 उबले अंडे और कॉफी पीने से शरीर में क्या होता है? दिखेंगे ये बदलाव

Banana Cutlet Recipe: बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट केले के कटलेट की आसान रेसिपी, चाय के साथ करें ट्राई

Diabetes Diet: डायबिटीज में ये 5 फल बन सकते हैं ब्लड शुगर के दुश्मन! खाने से पहले जरूर जान लें ये बात

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: गर्राबघेड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

क्या गन्ने का रस तुरंत ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है?

डॉक्टरों का कहना है कि सीधे तौर पर ऐसा नहीं होता है। उन्होंने कहा, गन्ने के रस में ऐसा कोई खास तत्व नहीं होता जो ब्लड प्रेशर को तेजी से बढ़ाए। गन्ने का रस पीने से लोग आम तौर पर एनर्जी लेवल और हाइड्रेशन में वृद्धि महसूस करते हैं। जिसके कारण लो बीपी में आराम मिलता है।

कब नहीं पानी चाहिए गन्ने का रस?

अगर ब्लड प्रेशर अक्सर कम हो जाता है, समस्या गंभीर है या इसके साथ बेहोशी, सीने में दर्द, उलझन या लगातार कमजोरी जैसे लक्षण दिखते हैं, तो गन्ने के रस को इलाज के तौर पर नहीं अपनाना चाहिए। इस समस्या की वजह को जानने के लिए मेडिकल जांच कराया जाना चाहिए। डायबिटीज वाले लोगों को भी सावधान रहना चाहिए, क्योंकि गन्ने के रस में नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है।

हेल्थ टिप्स(फोटो.सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें- Boiled Eggs And Coffee: रोज सुबह 3 उबले अंडे और कॉफी पीने से शरीर में क्या होता है? दिखेंगे ये बदलाव

ब्लड प्रेशर अचानक कम हो जाने पर क्या करें?

ब्लड प्रेश कम होने पर सबसे पहले कोई सुरक्षित स्थान देखकर बैठ जाएं। यदि मुमकिन हो, तो लेट जाएं। यदि व्यक्ति को पानी की कमी महसूस हो, तो पानी या ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन पीना चाहिए। अगर व्यक्ति ने कई घंटों से कुछ नहीं खाया है, तो संतुलित स्नैक खाने से बेहतर महसूस होगा। हालांकि गन्ने का रस एनर्जी और फ्लूइड का इंस्टेंट सोर्स हो सकता है। लो ब्लड प्रेशर की बार-बार होने वाली समस्या के बारे में हमेशा हेल्थकेयर प्रोफेशनल से बात करनी चाहिए।

Neha dhupia health tips sugarcane juice for low blood pressure expert advice

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 02:04 PM

Topics:  

  • Bollywood Actors
  • Health Benefit
  • Health Tips
  • Healthy Body

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.