Boiled Eggs And Coffee: रोज सुबह 3 उबले अंडे और कॉफी पीने से शरीर में क्या होता है? दिखेंगे ये बदलाव
Boiled Eggs And Coffee Benefits: अगर आप रोज सुबह उबले अंडे और कॉफी का सेवन करते हैं, तो इसका असर आपकी एनर्जी, मांसपेशियों, वजन और ओवरऑल हेल्थ पर पड़ सकता है। इन बातों का रखें ख्याल।
- Written By: रीता राय सागर
ब्रेकफास्ट (फोटो.सोशल मीडिया)
Is Eating 3 Boiled Eggs Every Day Healthy: दिन की शुरुआत तीन उबले हुए अंडों और एक कप कॉफी से करना उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद और आसान हो सकता है, जो हाई प्रोटीन डाइट लेने में विश्वास करते हैं।
यह एक हेल्दी विकल्प लगता है, लेकिन यदि इसे रोजाना एक महीने तक लिया जाए, तो इसके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ेंगे।
डॉक्टर मानते हैं कि इस नाश्ते के कुछ शॉर्ट-टर्म फायदे हैं। जहां अंडे हाई-क्वालिटी प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, विटामिन D, विटामिन B और कोलीन से भरपूर होते हैं, जबकि कॉफी से एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Banana Cutlet Recipe: बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट केले के कटलेट की आसान रेसिपी, चाय के साथ करें ट्राई
Neem For Skin: बारिश के मौसम में नीम से करें स्किन की देखभाल, पिंपल्स और दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा
Jackfruit Seeds: कटहल के बीज बन सकते हैं सुपरफूड, जानें 7 जबरदस्त फायदे और खाने का सही तरीका
Diabetes Diet: डायबिटीज में ये 5 फल बन सकते हैं ब्लड शुगर के दुश्मन! खाने से पहले जरूर जान लें ये बात
भूख को करता है कंट्रोल
अंडे और कॉफी का यह कॉम्बिनेशन आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने, भूख को कंट्रोल करने और थोड़ा वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। शुरुआती कुछ दिनों में, कई लोग महसूस करते हैं कि उन्हें कम भूख लगती है और वे दिन भर खाने की मात्रा को बेहतर ढंग से कंट्रोल कर पाते हैं। इसमें मौजूद हाई प्रोटीन मसल्स को बनाए रखने में भी मदद करता है, इसलिए यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो फिटनेस और डाइटिंग पर अधिक ध्यान देते हैं।
ब्रेकफास्ट (फोटो.सोशल मीडिया)
पांचन संबंधी समस्या बढ़ती है
डॉक्टर बताते हैं कि अंडों में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर नहीं होते, जिससे वे पोषण के लिहाज से अधूरे होते हैं। समय के साथ, इससे एनर्जी कम हो सकती है, साथ ही कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और शरीर पोषक तत्वों को ठीक से अब्जॉर्ब नहीं कर पाता है। फाइबर की कमी से गट हेल्थ पर असर पड़ सकता है, जबकि दूसरे जरूरी पोषक तत्वों की कमी से इम्यूनिटी और सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
ब्रेकफास्ट (फोटो.सोशल मीडिया)
बिगाड़ देता है संतुलन
अंडे और कॉफी को एक महीने तक फॉलो करने से फाइबर की कमी के कारण गट बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है। इसके साथ ही जहां बहुत ज्यादा अंडे खाने से ब्लोटिंग, पेट फूलना, पेट दर्द और दस्त जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, वहीं कॉफी की एसिडिटी गट लेयर में जलन पैदा कर सकती है, जिससे बेचैनी या पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है।
इसलिए, संतुलन बनाए रखना जरूरी है। गैस्ट्रो स्पेशलिस्ट कहते हैं, किसी एक्सपर्ट से सलाह लेने के बाद ही इस तरह के ब्रेकफास्ट ऑप्शन को अपनाएं। इसलिए, अंडे और कॉफी का बहुत ज्यादा सेवन न करें, क्योंकि ये पेट के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।
