स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: गर्राबघेड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच
Free Health Checkup Camp : गर्राबघेड़ा में तथास्तु वेलनेस सेंटर द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 50 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
Rural Health Camp (सोर्सः फाइल फोटो-सोशळ मीडिया)
Garrabagheda Health Camp: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तथास्तु वेलनेस सेंटर की ओर से गर्राबघेड़ा में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया।
इस जनहितकारी शिविर को स्थानीय ग्रामीणों का बेहद उत्साहजनक प्रतिसाद मिला। शिविर के दौरान लगभग 50 महिला एवं पुरुष ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर आए चिकित्सा विशेषज्ञों ने ब्लड प्रेशर, शुगर और सामान्य स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक जांचें कीं।
ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य लाभ
जांच के बाद मरीजों को उनकी सेहत की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गई और जरूरी परामर्श दिए गए। जांच के साथसाथ इस शिविर में आए लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तार से समझाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में जलवाहिनी बिछाने के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से फटी पाइपलाइन, लाखों लीटर बहा पानी
नैनवाड़ी-वेलमागड़ लौह अयस्क खदान प्रस्ताव को लेकर गड़चिरोली में असंतोष, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
नासिक के रासबिहारी इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण, आरटीओ सचिन बोधले ने मेधावियों को किया सम्मान
‘Four Bin Thane Clean’ की शुरूआत; मेयर शर्मिला पिंपोलकर ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश का पालन होगा
गर्राबघेड़ा में आयोजित हुआ निशुल्क हेल्थ कैंप
विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन करते हुए बताया कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखकर ही विभिन्न बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि समयसमय पर स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे गंभीर बीमारियों का शुरुआती चरण में ही पता चल जाता है और सही समय पर इलाज संभव हो पाता है।
ये भी पढ़े: सिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारी तेज, नासिक पुलिस बल को मिले 3 नए एसीपी, अनुभवी अधिकारियों को सेवा
तथास्तु वेलनेस सेंटर की पहल
ग्रामीणों ने तथास्तु वेलनेस सेंटर की इस सराहनीय पहल की खूब प्रशंसा की और इच्छा जताई कि भविष्य में भी ऐसे निशुल्क शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए। ग्रामीणों की मांग पर आयोजकों ने भी भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए आगे भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
