-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Easy Yoga Poses To Cure High Blood Pressure Related Health Issue
Yoga For High BP: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार हैं ये 3 योगासन, दिल भी रहेगा स्वस्थ
- Written By: रीता राय सागर
Yoga For BP: योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में बेहद असरदार होता है। योग का नियमित अभ्यास करने से हाई ब्लड प्रेशर व ह्दय रोग जैसी कई बीमारियां कंट्रोल हो सकती हैं।

योगा (फोटो. सोशल मीडिया)
Yog Asana For Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी आजकल की भागती-दौड़ती लाइफस्टाइल का हिस्सा हो गई है। खराब लाइफस्टाइल और तनाव के कारण लोग हाई बीपी के मरीज बन रहे हैं।
न केवल लाइफस्टाइल की वजह से बल्कि उम्र, किडनी की बीमारियां, व्यायाम न करना, जेनेटिक वजह, मोटापा सहित कई अन्य परेशानियों की वजह से भी हाई बीपी होने की सम्भावना बढ़ जाती है। पहले तो केवल बड़े-बुजुर्गो को ही बीपी की समस्या होती थी, लेकिन आजकल बच्चों और युवाओं में भी ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं हो रही है।
योग से हाई बीपी की समस्या को कम किया जा सकता है। हाई बीपी को कम करने के लिए कई तरह के योगासन है, जो हाई बीपी में फायदेमंद होते हैं। इनके नियमित अभ्यास से बीपी की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Ajwain Paratha Recipe: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है अजवाइन का पराठा, जानिए आसान रेसिपी
Kalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर साई पल्लवी के इन एलिगेंट साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन, सादगी में दिखें खूबसूरत
National Cousins Day 2026: भाई-बहन से कम नहीं होते कजिन, जानिए इस खास दिन को सेलिब्रेट करने की वजह
वीरासन
वीरासन सबसे ज़्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योकि कोई भी योग जिसमे सांस लेना शामिल है, वह हाई बीपी के लिए अच्छा माना जाता है। वीरासन करने से बीपी कंट्रोल में रहता है, नर्वस सिस्टम सही रहता है और तनाव काफी हद तक कम हो जाता है।
वीरासन योगा (फोटो.सोशल मीडिया)
कैसे करें
इसे करने के लिए जमीन पर घुटनों के बल बैठें। इसके बाद दोनों हाथों को घुटनों पर रखें और अपने हिप्स को एड़ियों के बीच में रखें और घुटनों के बीच दूरी को कम करें। नाभि को अंदर की ओर खींचते हुए कुछ समय ऐसे ही रहें 30 सेकंड बाद आराम करें।
शवासन
इस आसन को बॉडी को कूल डाउन करने के लिए किया जाता है। हाई बीपी को कम करने के लिए शवासन सबसे असरदार आसनों में से एक है। यह पूरा शरीर रिलैक्स करता है, थकान दूर करता है और तनाव, सिरदर्द और अनिद्रा को कम करता है। जब ये सभी फैक्टर कंट्रोल होते हैं, तो ब्लड प्रेशर खुद-ब-खुद नॉर्मल होने लगता है।
शवासन योगा (फोटो.सोशल मीडिया)
कैसे करें
इसे करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेटकर आंखें बंद कर लें। अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर फैला लें और पैरों को आराम दें। दोनों हाथों को शरीर के दोनों साइड शरीर से थोड़ी दूरी पर रखें। हथेलियों को धीरे-धीरे फैलाएं और पूरे शरीर को रिलैक्स करें। गहरी और धीमी सांस लें और 30 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें और फिर आराम करें।
बालासन
बालासन हाई बीपी के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह आसन शरीर और दिमाग दोनों को शांत करता है। सांसों का उतार-चढ़ाव नियंत्रित होता है और गर्दन व कंधों का तनाव कम होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और तनाव कम होने से बीपी स्वाभाविक रूप से कंट्रोल में आता है।
बालासन योगा (फोटो.सोशल मीडिया)
ये भी पढ़ें- Heatwave: भीषण गर्मी में खुद को युवा कैसे रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचने के लिए अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
कैसे करें
इसके लिए योगा मैट पर वज्रासन में बैठें। धीरे-धीरे सांस लें और हाथों को सर के ऊपर ले जाएं और अब धीरे-धीरे सांस छोड़े और आगे की तरफ झुकें और माथे को ज़मीन पर टिका लें। ऐसा करते हुए अपनी सांसों का ध्यान रखें। 5 से लेकर 30 सेकेंड तक इस अभ्यास करें।
अगर आपको लंबे समय से हाई बीपी की समस्या है या आप दवाइयां ले रहे हैं, तो योग शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। सही तरीके से और नियमित रूप से किए गए योगासन न सिर्फ बीपी कंट्रोल में रखते हैं, बल्कि दिल को भी मजबूत बनाते हैं और स्ट्रेस कम करते हैं।
Easy yoga poses to cure high blood pressure related health issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 25 July 2026: आज जन्मे जातकों का कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें करियर और किस्मत का हाल
Jul 25, 2026 | 06:15 AMJio ने लॉन्च किया नया Freedom Pack: ₹10,000 में 15 महीने की वैधता, 100 Mbps स्पीड और 12 OTT ऐप्स का फायदा
Jul 25, 2026 | 06:09 AMMaharashtra Weather: आज इन जिलों में बरसेगी आफत, पुणे-मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल
Jul 25, 2026 | 05:55 AMAaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMवीडियो गैलरी

दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM
अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM














