Heart Health: साइलेंट किलर बन रहा है खराब कोलेस्ट्रॉल! बस रोज एक कटोरी ओट्स बचा सकता है आपकी जान

Oats for Hearts: रोजाना ओट्स को डाइट में शामिल करना, हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने और गंभीर बीमारियों से बचाने में मददगार हो सकता है। यह शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है।
General Habits That May Increase Bad Cholesterol Risk
दिल की जांच करते हुए डॉक्टर और ओट्स खाते हुए व्यक्ति (सौ. एआई)
Published on
Updated on

Health Benefits of Oats: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और तनावपूर्ण जीवनशैली में दिल की बीमारियां सबसे बड़ी चुनौती बन गई हैं। गलत खानपान से बढ़ा बैड कोलेस्ट्रॉल साइलेंट किलर की तरह नसों को ब्लॉक कर देता है। ऐसे में आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही ओट्स को हृदय स्वास्थ्य के लिए रामबाण मानते हैं।

बदलती जीवनशैली और शारीरिक सक्रियता की कमी के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल आज घर-घर की समस्या बन चुका है। यही कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे धमनियों में जमा होकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थितियों का निर्माण करता है। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि दवाओं से बेहतर है कि हम अपनी थाली में बदलाव करें। इसमें ओट्स सबसे प्रभावी और सस्ता विकल्प बनकर उभरा है।

कोलेस्ट्रॉल काम करने के लिए ओट्स

विज्ञान की मानें तो ओट्स में बीटा-ग्लूकॉन नामक एक विशेष घुलनशील फाइबर होता है। जब हम ओट्स खाते हैं तो यह पेट में जाकर एक गाढ़ा जेल बना लेता है। यह जेल आंतों में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोक देता है जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) का स्तर खून में नहीं बढ़ पाता। आयुर्वेद के अनुसार भी ओट्स शरीर के दोषों को संतुलित करता है और मेटाबॉलिज्म को सुचारू बनाकर नसों में जमा गंदगी को बाहर निकालता है।

शरीर का रक्षक

ओट्स में प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे जरूरी मिनरल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। मैग्नीशियम और पोटेशियम दिल की धड़कन को सामान्य रखने में मदद करते हैं जबकि इसका हाई-फाइबर कंटेंट ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकता है। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक सुपरफूड माना जाता है। इसके अलावा ओट्स धीरे-धीरे ऊर्जा रिलीज करता है जिससे वजन कम करने में भी काफी मदद मिलती है।

आयुर्वेद और विज्ञान का अद्भुत मेल

आयुर्वेद का मानना है कि अधिकांश बीमारियों की जड़ खराब पाचन है। ओट्स आंतों की सफाई कर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। जब शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है तो अतिरिक्त फैट जमा नहीं होता और धमनियां लचीली बनी रहती हैं। नियमित रूप से एक कटोरी ओट्स का सेवन न केवल आपको ऊर्जावान रखता है बल्कि भविष्य में होने वाली दिल की गंभीर बीमारियों के जोखिम को 30-40% तक कम कर सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com