गोंदिया स्कूल एडमिशन अपडेट: 6 साल से एक दिन भी कम हुए तो नहीं मिलेगा पहली कक्षा में प्रवेश; जानें नया नियम

Class 1 Admission Age Rule: पहली कक्षा में प्रवेश के लिए 6 साल की उम्र अनिवार्य। 31 दिसंबर 2026 तक आयु पूरी होना आवश्यक। जिला परिषद और निजी स्कूलों के लिए सख्त निर्देश जारी।
Primary Education Officer Gondia mandates 6 years age completion by 31st Dec 2026 for Class 1 admissions.
गोंदिया न्यूज
Published on
Updated on

Gondia Education Department: प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि कक्षा 1 ली में प्रवेश लेने के लिए 31 दिसंबर 2026 को विद्यार्थी की आयु छह वर्ष पूरी होना आवश्यक है। सभी प्राथमिक स्कूलों को ऐसे विद्यार्थियों को ही पहली कक्षा में प्रवेश देना चाहिए। जिले में जिला परिषद की 1038 स्कूल है। 700 के करीब निजी स्कूलों में पहली कक्षा वर्ग हैं।

हर साल अंतिम सत्र परीक्षा समाप्त होने से पहले ही शिक्षक छात्र संख्या की मिलान करते हैं। ताकि विद्यार्थियों की कमी के कारण शिक्षक अतिरिक्त न हो जाएं, गुणवत्ता के बल पर इस बार जिला परिषद की कई स्कूलों में इंग्लिश माध्यम की स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए अभी से ही जिला परिषद स्कूलों के शिक्षक पहली कक्षा में प्रवेश के लिए प्रयास कर रहे हैं।

जिले की आंगनवाड़ियों के छोटे बच्चे पहली कक्षा में प्रवेश लेते हैं। उन्हें प्रवेश देते समय 31 दिसंबर 2026 को वह छह वर्ष का होना चाहिए। एक-दो महीने कम होंगे तो भी उन्हें पहली कक्षा में प्रवेश नहीं दिया जा सकता, ऐसा भी शिक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट किया है।

स्कूलों को करना है नियोजन

31 दिसंबर 2026 को जिन विद्यार्थियों की उम्र छह वर्ष पूरी होती है, उन्हीं को 2026-27 इस शैक्षणिक वर्ष में पहली कक्षा में प्रवेश दिया जा सकता है। पिछले वर्ष की तरह ही 2025-26 इस शैक्षणिक वर्ष की अंतिम सत्र की परीक्षा अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होगी। उसके अनुसार स्कूलों को परीक्षा का नियोजन करना है

- विलास डोंगरे, प्राथमिक शिक्षाधिकारी, गोंदिया

समायोजन, तबादले व शिक्षक भर्ती 15 जून से पहले

2025-26 इस शैक्षणिक वर्ष की संचमान्यता के 15 मार्च 2024 के शासन निर्णय के अनुसार अतिरिक्त ठहराए गए शिक्षकों का पहली बार समायोजन होगा। जिन जिलों की संचमान्यता, अतिरिक्त समायोजन समय पर होगा, उन जिलों में तबादले तुरंत होंगे। समायोजन, भर्ती और तबादले ये तीनों प्रक्रियाएं 31 जून से पहले पूरी करने की योजना शालेय शिक्षा विभाग और ग्राम विकास विभाग ने बनाई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com