-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bhojpuri Bawaal Pawan Singh Angry Nirahua Tej Pratap Yadav Drama
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
- Written By: सोनाली झा
Pawan Singh Angry: रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में बड़ा ड्रामा देखने को मिला। डिनर टेबल पर बातचीत के दौरान पवन सिंह नाराज होकर बीच में ही शो छोड़कर चले गए। तेज प्रताप यादव का फोन भी उन्होंने नहीं उठाया।

पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Pawan Singh Bhojpuri Bawaal: रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का तीसरा एपिसोड दर्शकों के लिए जबरदस्त ड्रामा लेकर आया। इस एपिसोड में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे एक साथ नजर आए, जिनमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव शामिल थे। जहां शुरुआत हंसी-मजाक और भावुक पलों से हुई, वहीं एपिसोड के अंत में ऐसा माहौल बना कि पवन सिंह बीच में ही शो छोड़कर गुस्से में रवाना हो गए।
एपिसोड की शुरुआत पवन सिंह की एंट्री से होती है। उस समय वह लखनऊ में एक गाने की शूटिंग कर रहे होते हैं। उनके मैनेजर नीरज सिंह बताते हैं कि पवन सिंह अपने मूड के हिसाब से काम करना पसंद करते हैं। शूटिंग के बीच में ही वह एक बच्चे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने निकल जाते हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत होता है। इस दौरान शूटिंग यूनिट उनके लौटने का इंतजार करती रहती है।
निरहुआ के लिए आम्रपाली का खास सरप्राइज
दूसरी ओर, आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव के भोजपुरी इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर खास सेलिब्रेशन रखा। उन्होंने निरहुआ के सुपरहिट गानों पर डांस कर उन्हें सरप्राइज दिया। यह पल इतना भावुक था कि निरहुआ की आंखें नम हो गईं। आम्रपाली भी भावुक होकर बोलीं कि वह चाहती हैं कि उनकी दोस्ती हमेशा ऐसी ही बनी रहे और दोनों आगे भी साथ काम करते रहें।
सम्बंधित ख़बरें
मुझे कोमल नाम से नफरत है, सुनीता आहूजा के इस बयान के बीच गोविंदा संग एयरपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस कोमल
कुशाल टंडन के गौहर खान पर कमेंट से मचा बवाल, जैद दरबार ने तोड़ी चुप्पी, अब सामने आया पूरा सच
रवि किशन के मीम ट्रेंड पर शेखर सुमन का मजेदार अंदाज, मनी फॉलो माई ब्रदर पर किया लिपसिंक, फैंस को मिला हिंट
निरहुआ-आम्रपाली दुबे को लेकर फिर गरमाया विवाद, काजल राघवानी ने पुराने शूटिंग किस्से से मचाई हलचल
भोजपुरी फिल्मों पर छिड़ी बहस
डिनर टेबल पर बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी फिल्मों में बढ़ती अश्लीलता का मुद्दा उठाया। इस पर निरहुआ ने सहमति जताते हुए कहा कि इंडस्ट्री को इस दिशा में बदलाव की जरूरत है। वहीं काजल राघवानी ने कहा कि अब अच्छी और महिला प्रधान फिल्में भी बन रही हैं। निरहुआ ने आम्रपाली की फिल्म ‘विद्या’ की तारीफ करते हुए बताया कि फिल्म देखकर वह फ्लाइट में भावुक होकर रो पड़े थे।
काजल के सवाल के बाद बदला माहौल
एपिसोड के आखिर में पवन सिंह डिनर टेबल पर पहुंचते हैं और सभी से गर्मजोशी से मिलते हैं। वह आम्रपाली के पास बैठकर मजाक में ‘देवर-भाभी’ वाला रिश्ता छेड़ते हैं, जिस पर काजल राघवानी सवाल उठाती हैं। इसके बाद काजल उनसे देर से आने की वजह पूछती हैं। बातचीत के दौरान पवन सिंह तेज प्रताप यादव को प्यार से ‘राजा भैया’ कह देते हैं। इस संबोधन पर तेज प्रताप नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि उन्हें ‘तेजू भैया’ कहकर बुलाया जाए।
गुस्से में छोड़ दिया शो
इसके बाद निरहुआ जब उन्हें ‘पवन जी’ कहकर संबोधित करते हैं, तो पवन सिंह नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि उन्हें इस तरह न बुलाया जाए। माहौल अचानक तनावपूर्ण हो जाता है और पवन सिंह बिना किसी से ज्यादा बात किए गाड़ी में बैठकर वहां से निकल जाते हैं। तेज प्रताप यादव उन्हें फोन भी करते हैं, लेकिन पवन सिंह कॉल रिसीव नहीं करते।
Bhojpuri bawaal pawan singh angry nirahua tej pratap yadav drama
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुझे कोमल नाम से नफरत है, सुनीता आहूजा के इस बयान के बीच गोविंदा संग एयरपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस कोमल
Aug 07, 2026 | 10:02 PMHealth Tips: रातभर पानी में भिगो दें ये खुशबूदार बीज, सुबह पीते ही शरीर को मिल सकते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे
Aug 07, 2026 | 09:55 PMजंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PMAI लोगों की नौकरी छीनने का जरिया नहीं बनना चाहिए, भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार की बड़ी चेतावनी
Aug 07, 2026 | 09:53 PMमौत को छूकर टक से वापस आ गया! सेल्फी लेते-लेते खाई में लटका युवक, कालू वॉटरफॉल का खौफनाक VIDEO वायरल
Aug 07, 2026 | 09:44 PMForex Reserve: डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया? भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक तेजी, देखें आंकड़े
Aug 07, 2026 | 09:43 PMIOB LBO Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में 250 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, ₹85,920 तक मिलेगी सैलरी
Aug 07, 2026 | 09:42 PMवीडियो गैलरी

स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM













