Women
महिलाओं को इन बातों का जरूर पता होना चाहिए।

महिलाओं को इन हाईजीन टिप्स का रखना चाहिए ध्यान

पैड, टैम्पून या मेंस्ट्रुअल कप को हर 4-6 घंटे में बदलें। पुराने या गंदे सैनिटरी प्रोडक्ट्स से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। दिन में कम से कम एक बार नहाएं और शरीर के सभी हिस्सों को अच्छे से धोएं, खासकर
Published on: 
Updated on: 

इंटीमेट हाइजीन का रखें विशेष ध्यान

Women (1)
Image Source: Freepik

हर दिन साफ और सूती अंडरगारमेंट्स पहनें। पैंटी लाइन्स या बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचें और इंटीमेट एरिया को हल्के गर्म पानी और माइल्ड pH-बैलेंस्ड वॉश से साफ करें।

मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखें

Women (2)
Image Source: Freepik

पैड, टैम्पून या मेंस्ट्रुअल कप को हर 4-6 घंटे में बदलें। पुराने या गंदे सैनिटरी प्रोडक्ट्स से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

नहाना न छोड़ें, चाहे मौसम कोई भी हो

Women (3)
Image Source: Freepik

दिन में कम से कम एक बार नहाएं और शरीर के सभी हिस्सों को अच्छे से धोएं, खासकर अंडरआर्म्स, पैर और जननांग क्षेत्र।

टॉयलेट हाइजीन का रखें ख्याल

Women (4)
Image Source: Freepik

टॉयलेट इस्तेमाल के बाद हमेशा फ्रंट से बैक की ओर साफ करें ताकि इंफेक्शन का खतरा कम हो। पब्लिक टॉयलेट में डिस्पोजेबल सीट कवर का इस्तेमाल करें।

नाखून और बालों की सफाई जरूरी

Women (5)
Image Source: Freepik

नाखूनों को छोटा रखें और समय-समय पर साफ करें। गंदे नाखून बैक्टीरिया का घर बन सकते हैं। बालों को हफ्ते में 2-3 बार जरूर धोएं।

हाथ धोना न भूलें

Women (6)
Image Source: Freepik

खाना खाने से पहले और टॉयलेट के बाद हाथ धोना बेहद जरूरी है। हमेशा एक सैनिटाइज़र अपने पास रखें।

बॉडी केयर प्रोडक्ट्स सोच-समझकर चुनें

Women (7)
Image Source: Freepik

त्वचा के प्रकार के अनुसार साबुन, बॉडी वॉश और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। हार्श केमिकल्स से बचें।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं

Women (8)
Image Source: Freepik

हेल्दी डाइट, योग/एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है।

Tulsi

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com