-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Udaynidhi Stalin First Reaction After Relased In Actress Trisha Krishnan Controversy
यह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
- Written By: मनोज आर्या
Udaynidhi Stalin First Reaction: हिरासत में लिए जाने के तुरंत बाद उदयनिधि स्टालिन ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।

उदयनिधि स्टालिन, (सोर्स- IANS)
Udaynidhi Stalin First Reaction After Relased:डीएमके नेता और तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी के बाद राज्य का सियासी पारा पूरी तरह से चढ़ गया है। अभिनेत्री तृषा कृष्णन और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में तंजावुर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। हालांकि, 90 मिनट की पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया। रिहाई के बाद उदयनिधि की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी गिरफ्तारी और पूरे घटनाक्रम को ‘कॉमेडी’ करार दिया और कहा कि वह कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक जनसभा के दौरान उदयनिधि स्टालिन के संबोधन का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। भाषण के दौरान जब वे कावेरी नदी के पानी का मुद्दा उठा रहे थे, तब भीड़ में से कुछ लोगों ने अभिनेत्री का नाम लेना शुरू कर दिया। इसके जवाब में उदयनिधि द्वारा दी गई टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
स्टालिन पर टीवीके का आरोप
सत्तारूढ़ टीवीके और भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी दोहरे अर्थ वाली और महिला विरोधी थी। टीवीके महिला मोर्चा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उदयनिधि के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 (महिला का अनादर करना), 196 (समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ाना), 296(बी) (सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता) और आईटी एक्ट सहित कुल 9 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
सम्बंधित ख़बरें
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
उदयनिधि विवाद पर बचाव में उतरी DMK, AIADMK और शिवसेना ने खोला मोर्चा; कहा- महिला गरिमा का हुआ अपमान
एक्ट्रेस त्रिशा पर विवादित बयान पड़ा भारी! उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु पुलिस ने किया अरेस्ट, सड़कों पर हंगामा
कावेरी पानी विवाद में उग्र हुए तमिलनाडु के किसान, रेत में खुद को दबाकर किया प्रदर्शन, फसल बचाने को हुए मोहताज
आरोपों को स्टालिन ने किया खारिज
हिरासत में लिए जाने के तुरंत बाद उदयनिधि स्टालिन ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके बयान को ‘कट, कॉपी, पेस्ट’ करके गलत तरीके से पेश किया गया है और उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष का नाम तक नहीं लिया था। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है और न ही किसी का व्यक्तिगत नाम लिया है। जो फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं, मैं उनसे डरने वाला नहीं हूं। पुलिस की इस कार्रवाई को मैं केवल एक कॉमेडी के रूप में देखता हूं। सरकार चाहे जितने भी हथकंडे अपना ले, मैं हर कानूनी प्रक्रिया का सामना करने के लिए तैयार हूं।
तमिलनाडु में राजनीतिक हलचल तेज
उदयनिधि की गिरफ्तारी के बाद पूरे तमिलनाडु में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। डीएमके कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया। डीएमके सांसद कनिमोझी ने सरकार की इस कार्रवाई को कायरतापूर्ण बताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में विपक्ष के नेता को भाग लेने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
यह भी पढ़ें: उदयनिधि विवाद पर बचाव में उतरी DMK, AIADMK और शिवसेना ने खोला मोर्चा; कहा- महिला गरिमा का हुआ अपमान
वहीं दूसरी ओर, बीजेपी और अन्य विपक्षी दलों ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में किसी भी महिला के खिलाफ अमर्यादित और अश्लील भाषा का इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं किया जा सकता। मामला अब मद्रास उच्च न्यायालय तक पहुंच चुका है, जहां कानूनी लड़ाई जारी है।
Udaynidhi stalin first reaction after relased in actress trisha krishnan controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
Aug 04, 2026 | 10:55 PMऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
Aug 04, 2026 | 10:53 PMसागर: PM आवास की शिकायत लेकर पहुंची महिला से मारपीट का आरोप! शाहगढ़ CMO पर फिर उठे सवाल, थाने तक पहुंचा विवाद
Aug 04, 2026 | 10:49 PMबलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
Aug 04, 2026 | 10:48 PMNCL Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 259 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 04, 2026 | 10:41 PMसनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PMNalanda University Recruitment: नालंदा विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग के 9 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
Aug 04, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM













