- Hindi News »
- Health »
- Nephrotic Syndrome Symptoms Kidney Disease In Children Eye Swelling
बच्चों की किडनी पर भारी न पड़ जाए आंखों की सूजन, नेफ्रोटिक सिंड्रोम के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
Nephrotic Syndrome: बच्चों में आंखों या चेहरे की सूजन को अक्सर मामूली समझ लिया जाता है, लेकिन यह नेफ्रोटिक सिंड्रोम जैसी गंभीर किडनी समस्या का संकेत हो सकती है। समय पर पहचान और इलाज बेहद जरूरी है।
- Written By: प्रीति शर्मा

किडनी की समस्या से जूझती बच्ची (सौ. फ्रीपिक)
Children Kidney Disease: आमतौर पर किडनी की बीमारियां बुजुर्गों से जुड़ी हुई मानी जाती है। लेकिन अब मासूम बच्चे भी इस बीमारी के चपेट में आने लगे हैं। नेफ्रोटिक सिंड्रोम एक ऐसी स्थिति है जिससे किडनी शरीर से प्रोटीन बाहर निकलने लगती है। अगर सही समय पर इसकी पहचान नहीं की गई तो यह किडनी की पूरी तरह डैमेज कर सकती है।
क्या है नेफ्रोटिक सिंड्रोम
नेफ्रोटिक सिंड्रोम कोई एक बीमारी नहीं है बल्कि लक्षणों का एक समूह है जो यह संकेत देता है कि बच्चों की किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है। किडनी का काम खून को फिल्टर करना है लेकिन इस बीमारी में किडनी के फिल्टर डैमेज हो जाते हैं। इसके परिणाम स्वरूप शरीर के लिए जरूर प्रोटीन पेशाब के रास्ते से बाहर निकलने लगते हैं। जब शरीर में प्रोटीन की कमी होती है तो अंगों में पानी भरने लगता है और उससे सूजन दिखाई देने लगती है। यह समस्या ज्यादातर 2 से 6 साल के बच्चों में ज्यादा देखी जाती है।
अक्सर माता पिता बच्चों की आंखों के आसपास की सूजन को एलर्जी या नींद की कमी समझ लेते हैं। लेकिन इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Women Health: गर्मियों में बढ़ जाता है पीरियड्स पेन, इन 10 उपायों से मिलेगी राहत
Cardiorespiratory Arrest: प्रतीक यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से हुई, क्या है इसके लक्षण और बचाव
Summer Cooling Tips: AC-कूलर नहीं, चिलचिलाती गर्मी से बचना है, तो अपनाइए सद्गुरु के बताए देसी टिप्स
नागपुर में मिशन मुक्ति-3 की कार्रवाई, एलआईसी चौक पर संयुक्त अभियान, 9 लोगों का पुनर्वास शुरू
इन लक्षणों की करें पहचान
- सुबह सोकर उठने के बाद चेहरे और आंखों पर सूजन
- शाम तक पैरों और टखनों में सूजन या भारीपन महसूस होना
- पेशाब के जरिए प्रोटीन निकलने के कारण झाग आना
- शरीर में पानी रुकने की वजह से वजन का बढ़ना
- बच्चा चिड़चिड़ा और सुस्त महसूस करने लगे
यह भी पढ़ें:- मसल्स हो रहे हैं कमजोर? डाइट में शामिल करें ये 8 सबसे सस्ते और बेस्ट प्रोटीन फूड्स
ज्यादातर मामलों में नेफ्रोटिक सिंड्रोम का सटीक कारण पता नहीं चल पाता है जिसे इडियोपैथिक कहा जाता है। हालांकि कुछ मामलों में यह संक्रमण, जेनेटिक कारणों या इम्यून सिस्टम की गड़बड़ी की वजह से हो सकता है। अच्छी खबर यह है कि समय रहते पहचान होने पर स्टेरॉयड दवाओं और सही डाइट से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
डॉक्टर से जरूर लें सलाह
अगर आपके बच्चे में ऐसे लक्षण दिखें, तो तुरंत पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजिस्ट से संपर्क करें। इलाज के दौरान बच्चे की डाइट में नमक की मात्रा कम रखें और बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी पेन किलर या दवा न दें। समय पर यूरिन टेस्ट और ब्लड टेस्ट कराना बच्चे की किडनी को सुरक्षित रखने का एकमात्र तरीका है।
नेफ्रोटिक सिंड्रोम डरावना जरूर लग सकता है लेकिन जागरूकता और सही मेडिकल केयर से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। बच्चों की सेहत में मामूली बदलाव को हल्के में न लें।
Nephrotic syndrome symptoms kidney disease in children eye swelling
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
1 अक्टूबर से Delhi-NCR में बदल जाएंगे नियम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल; जान लें ये 3 बड़े फैसले
May 15, 2026 | 11:00 PMमुंबई के मानखुर्द में बनेगी नई जेल, कारागृह प्रशासन को मिली 11 एकड़ जमीन; 1 दिन में हटाई गईं 1200 झोपड़ियां
May 15, 2026 | 10:59 PMShani Jayanti Deepak: शनि जयंती की शाम बस इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, खिंची चली आएगी लक्ष्मी!
May 15, 2026 | 10:59 PMशिरपुर में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: बेटे ने ही माता-पिता को उतारा मौत के घाट
May 15, 2026 | 10:52 PMगुना पुलिस की नशे के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार; बड़ी खेप बरामद
May 15, 2026 | 10:46 PMकेरल सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे शशि थरूर, कार्यक्रम से पहले किया ऐलान; क्या है असली वजह?
May 15, 2026 | 10:42 PMउल्हासनगर में पुलिस में शिकायत के बाद महिला पर बेरहमी से हमला, बाल काटकर चप्पलों की माला पहनाई
May 15, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM














