सिर्फ स्वाद नहीं सेहत का खजाना भी है लीची! जानें गर्मियों में क्यों इसे खाने की सलाह देते हैं एक्सपर्ट
Litchi Benefits In Summer: गर्मियों के मौसम में मिलने वाली लीची स्वाद के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर फल मानी जाती है। इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
लीची पकड़े हुए व्यक्ति (सौ. फ्रीपिक)
Litchi Health Benefits: चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच बाजारों में लाल-रसीली लीची की दस्तक ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। स्वाद में लाजवाब और सुगंध में बेमिसाल लीची को गर्मियों का अमृत कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटा सा फल आपकी सेहत के लिए कितना शक्तिशाली है।
गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में लीची की बहार छा जाती है। बिहार के मुजफ्फरपुर की शाही लीची जिसे खास तौर पर जीआई (GI) टैग मिला हुआ है अपनी मिठास और सुगंध के लिए दुनिया भर में मशहूर है। उत्तर बिहार की यह प्रमुख बागवानी फसल न केवल आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है बल्कि सेहत के लिहाज से भी एक सुपरफूड मानी जाती है।
पोषक तत्वों का पावरहाउस
लीची विटामिन-C का एक बेहतरीन स्रोत है। यह विटामिन हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को इतना मजबूत बना देता है कि शरीर मौसमी बीमारियों से लड़ने में सक्षम हो जाता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
Hair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Nautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
Summer Drink Recipe: क्या आपने ट्राई की केरल की पॉपुलर कुलुक्की शरबत? नोट करें रेसिपी
दिल और त्वचा के लिए वरदान
लीची में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और हृदय रोगों के खतरे को कम करने में मदद करती है। वहीं इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पॉलीफेनॉल्स फ्री रेडिकल्स से लड़कर बढ़ती उम्र के असर को थाम लेते हैं। विटामिन-C शरीर में कोलेजन का निर्माण करता है जिससे त्वचा चमकदार बनती है और झुर्रियां कम होती हैं।
लीची (सौ. फ्रीपिक)
तेज गर्मी में जब शरीर की ऊर्जा कम होने लगती है तब लीची का सेवन तुरंत ताजगी देता है। इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है जो गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाती है और प्यास बुझाने में सहायक होती है। साथ ही इसमें मौजूद हल्का आयरन एनीमिया (खून की कमी) से बचाव में भी मदद करता है।
यह भी पढ़ें:- Summer Health Tips: तेज धूप और गर्मी से हैं बेहाल! खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
सावधानी भी है जरूरी
स्वाद और सेहत के इस संगम का आनंद लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
सीमित मात्रा
लीची की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे ज्यादा खाने से गले में खराश या शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
खाली पेट न खाएं
बच्चों को कभी भी खाली पेट लीची नहीं देनी चाहिए।
डायबिटीज
चूंकि लीची में प्राकृतिक मिठास अधिक होती है इसलिए मधुमेह के रोगियों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
लीची प्रकृति का एक अनमोल उपहार है जो स्वाद के साथ-साथ हमारी सेहत का भी ख्याल रखती है। इस सीजन में संतुलित मात्रा में लीची खाएं और खुद को हाइड्रेटेड और फिट रखें।
