- Hindi News »
- Health »
- Ice Cold In The Feet Indicates These Diseases
क्या आपके पैरों में बनी रहती हैं बर्फ वाली ठंडक, इन बीमारियों का होता है इशारा
- Written By: दीपिका पाल
ठंड में ऐसी स्थिति सामान्य होती है कि लेकिन गर्मी में या किसी और मौसम में भी आपके पैरों में ठंडक रहें तो नुकसान पहुंचता है। इस तरह से पैरों का ठंडा रहना कई बड़ी बीमारियों के होने की और इशारा करती है।

बर्फ वाली ठंडक (सौ. सोशल मीडिया)
Cold Feet Symptoms: किसी बीमारी के लक्षण अक्सर बीमारी के ज्यादा बढ़ने के बाद ही नजर आते है। कई लोगों को पैरों में ठंड की शिकायत होती है। यहां पर कई लोगों को लगता है पैरों को बर्फ में रख लिया है या इस तरह ही काफी ठंडक पैरों में होती है। ठंड के मौसम में ऐसी स्थिति सामान्य होती है कि लेकिन गर्मी के मौसम या किसी और मौसम में भी आपके पैरों में ठंडक रहें तो नुकसान पहुंचता है। इस तरह से पैरों का ठंडा रहना कई बड़ी बीमारियों के होने की और इशारा करती है। चलिए जानते हैं इन बीमारियों और उसके बचाव के उपाय।
इन बीमारियों की ओर करती है इशारा
आपको बताते चलें, पैरों में ठंडक होने से कई बीमारियों की ओर इशारा करते है चलिए जानते हैं इनके बारे में…
- पैरों का लगातार ठंडा रहना
अगर आपके पैरों में लगातार ठंड की शिकायत रहती है तो इसका कारण ब्लड सर्कुलेशन होता है। यानि ऐसी स्थिति में पर्याप्त मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता है इसलिए ठंडे पैर रहते है। यहां पर आमतौर पर हृदय से जुड़ी बीमारियों, उच्च कोलेस्ट्रॉल या धमनियों में ब्लॉकेज के कारण पैरों में ठंड की शिकायत बन जाती है। इसके कई लक्षण होते है जो सामान्य तरीके से नजर आ जाते है। इन लक्षणों में पैरों में झनझनाहट, पैरों का सुन्न पड़ जाना, चलने में थकान या दर्द की शिकायत होती है।
- पेरीफेरल न्यूरोपैथी
यहां पर पैरों में ठंड की शिकायत होने का कारण डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा हो सकता है। इस स्थिति में पैरों की नसें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं और पैरों में ठंडक, जलन या सुन्नता महसूस होती है। इसके अलावा लक्षण की बात करें तो, पैरों में चुभन जैसा अहसास, हल्का दर्द या जलन संतुलन में परेशानी आदि हो सकती है।
बारिश में मौसमी बीमारियों का होता है खतरा, बचाव के लिए पिएं औषधीय गुण की ड्रिंक
सम्बंधित ख़बरें
Fashion Tips For Short Height: छोटे कद की लड़कियां इन फैशन हैक से कम हाइट में भी दिखेंगी लंबी और कॉन्फिडेंट
Dahi Ki Sabzi: क्या आपने ट्राई की आयुष्मान खुराना की फेवरेट दही की सब्जी, रेसिपी भी है बहुत आसान; नोट करें
Dementia Awareness: भूलना ही नहीं, सूंघने की शक्ति कम होना भी हो सकता है डिमेंशिया का संकेत, जानें कारण व बचाव
Nautapa Summer Cooling Drinks: भीषण गर्मी में अमृत समान हैं ये 7 देसी ड्रिंक, लू और हीटस्ट्रोक से करेंगे बचाव
- रेनॉड सिंड्रोम
पैरों में बर्फ जैसी ठंडक का कारण रेनॉड सिंड्रोम हो सकता है। इस बीमारी की स्थिति को ऑटोइम्यून डिसऑर्डर कहा जाता है। इस बीमारी की स्थिति में ठंड या तनाव के समय उंगलियों और पैरों की रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं. इससे पैर बर्फ जैसे ठंडे हो जाते हैं। इस बीमारी की स्थिति में पैर का रंग नीला या पीला पड़ना, झुनझुनी या सुन्नता, ठंड लगने पर तेज असर हो जाता है।
- हाइपोथायरॉइडिज्म
अगर आपके पैर सामान्य रहने की बजाय ठंडे रहते है तो इस स्थिति को हाइपोथायरॉइडिज्म की स्थिति भी कह सकते है। शरीर का तापमान नियंत्रण प्रभावित होता है. इससे हाथ और पैर ठंडे रहने लगते हैं। इसके लक्षण बार-बार ठंड लगना, थकान, वजन बढ़ना बाल झड़ना, ड्राई स्किन जैसी स्थिति हो सकती है।
- बचाव जरूरी
आपको बताते चलें कि, इस बीमारी से बचने के लिए आपको बचाव भी रखना चाहिए। यहां पर ठंडे पैर की वजह से शरीर के अंदर चल रही किसी गंभीर गड़बड़ी का संकेत हो सकते हैं. अगर यह समस्या अक्सर बनी रहती है। कोई बड़ी बीमारी घेर ना लें इसके लिए आप बचाव के तरीके अपना सकते है। यहां पर डॉक्टर के इलाज के बाद समय रहते सही जांच और इलाज से आप न सिर्फ अपने पैरों को गर्म रख सकते हैं, बल्कि किसी बड़ी बीमारी से भी बच सकते हैं।
Ice cold in the feet indicates these diseases
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMफ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर, जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से हारकर जानिक सिनर टूर्नामेंट से बाहर
May 28, 2026 | 10:48 PMबकरीद की नमाज से लौट रहे थे लोग, तभी शुरू हुआ खूनी खेल…नूंह में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प से मची अफरा-तफरी!
May 28, 2026 | 10:46 PMMP News: पुलिस का बड़ा ब्लंडर, जिस बेटी की ‘हत्या’ में पिता-भाई को भेजा जेल; वो जिंदा लौट आई
May 28, 2026 | 10:31 PMभारत दौरे पर आ रहे ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM रिचर्ड मार्लेस; राजनाथ सिंह के साथ होगी इन अहम मुद्दों पर चर्चा
May 28, 2026 | 10:30 PM‘AAP कार्यकर्ताओं को आ रहे IB के फोन’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा; बोले- हमारे लोगों को बनाया जा रहा निशाना
May 28, 2026 | 10:29 PMIPL में नहीं थम रहा सूर्यवंशी का तूफान, अब क्रिस गेल के 100 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने उतरेगा RR का ‘वैभव’
May 28, 2026 | 10:27 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














