- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know The Benefits Of Lychee Peels
मत फेंके लीची के छिलके, इससे बनाएं शुद्ध ऑर्गेनिक स्क्रब, मिलेगा त्वचा को नया निखार
लीची के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने गए हैं। आप लीची के छिलके का कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।
- Written By: दीपिका पाल

जानिए लीची के छिलकों के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
‘लीची’ (Litchi) गर्मियों के मौसम में हम सभी के पसंदीदा फलों में से एक है।लीची स्वादिष्ट होने के साथ सेहत और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद मानी गई है। लेकिन, अक्सर लोग लीची खाकर उसका छिलका फेंक देते हैं, ऐसे में आज हम आपको इसके कुछ ऐसे आश्चर्यजनक फायदे बताएंगे, जिसके बाद आप इन्हें कभी नहीं फेकेंगे तो आइए जानें इस बारे में।
जानिए लीची के छिलकों के फायदे
1- ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में टैनिंग को दूर करने के लिए हम तरह तरह के हथकंडे अपनाते हैं। ऐसे में लीची के छिलके आपके काम आ सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले लीची के छिलकों को पीस लेना है और फिर इसमें बेकिंग पाउडर, नींबू का रस, नारियल तेल और हल्दी को मिला देना है। फिर जहां जहां टैनिंग है वहां हल्के हाथों से मसाज करना है। इससे टैनिंग खत्म हो जाएगी और आपकी स्किन चमकने लगेगी।
2- लीची के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने गए हैं। आप लीची के छिलके का कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Varanasi Update: वाराणसी की शूटिंग में जुटे महेश बाबू, स्पेशल सॉन्ग से जुड़े नए अपडेट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
BMC Schools में रेनकोट-छाता वितरण पर संकट, खरीद प्रक्रिया में लगेंगे 45 दिन
ट्विशा के शव का पोस्टमार्टम जारी, हाईकोर्ट की अनुमति के बाद दिल्ली एम्स की टीम कर रही दोबारा PM
खुद को मुस्लिम लीग समझती है कांग्रेस… राहुल गांधी के ‘मुस्लिम’ वाले बयान पर शाहनवाज हुसैन का तीखा हमला
3- इसके छिलके से फेस स्क्रब बनाने के लिए लीची के छिलके को पानी में धोकर सुखा लें। जब यह अच्छी तरह सूख जाए, तो इन्हें मिक्सर में पीसकर पाउडर बना ले। इस पाउडर में दही, एलोवेरा और आटा मिलाकर स्किन पर 10 मिनट के लिए लगाए और फिर साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से चेहरे से डेड स्किन आसानी से हट जाएगी।
4- लीची के छिलके एड़ियों की गंदगी को साफ करने के काम भी आ सकते हैं। सबसे पहले लीची के छिलकों को दरदरा पीसकर लें फिर इसमें मुल्तानी मिट्टी, बेकिंग सोडा और एप्पल साइडर विनेगर मिला दें। इसका पेस्ट बनने के बाद इसे एड़ियों पर 20 मिलन के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद इसे प्यूमिस स्टोन से साफ करें। इससे आपकी एड़ियां चमकने लगेगी।
5- आपको बता दें, चेहरे के साथ-साथ लीची के छिलके गर्दन, कोहनी और घुटने के कालेपन को दूर करने में काफी मदद करते हैं। इसके लिए आपको लीची के छिलकों का पाउडर लेना होगा, उसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा, आधा चम्मच लौंग का तेल, चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा दही। इन सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे गर्दन पर 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें, फिर साफ पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में 3 से 4 बार करें। इससे कुछ ही दिनों में आपको असर देखने को मिलेगा। लेखिका-सीमा कुमारी
Know the benefits of lychee peels
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Varanasi Update: वाराणसी की शूटिंग में जुटे महेश बाबू, स्पेशल सॉन्ग से जुड़े नए अपडेट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
May 24, 2026 | 12:12 PMBMC Schools में रेनकोट-छाता वितरण पर संकट, खरीद प्रक्रिया में लगेंगे 45 दिन
May 24, 2026 | 12:11 PMट्विशा के शव का पोस्टमार्टम जारी, हाईकोर्ट की अनुमति के बाद दिल्ली एम्स की टीम कर रही दोबारा PM
May 24, 2026 | 12:11 PMखुद को मुस्लिम लीग समझती है कांग्रेस… राहुल गांधी के ‘मुस्लिम’ वाले बयान पर शाहनवाज हुसैन का तीखा हमला
May 24, 2026 | 12:10 PMनासिक में 7/12 उतारे में नाम चढ़ाने के लिए 5 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार, गाड़ी से फेंके पैसे
May 24, 2026 | 12:05 PMतेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक आया कुत्ता, दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल
May 24, 2026 | 12:04 PMSummer Health Tips: गर्मी में इस तरह से पीएंगे दूध तो हीटवेव से बचे रहेंगे, आयुष मंत्रालय ने बताया देसी नुस्खा
May 24, 2026 | 11:57 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM










