इस ड्राई फ्रूट को भिगोकर खाएं, इसके सामने बाकी ड्राई फ्रूट मानिए फेल

अंजीर एक बहुत ही स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट है, जिसे पानी में भिगोकर खाली पेट खाने से कई तरह के फायदे शरीर को होते हैं। अंजीर न्यूट्रिएंट्स का पावरहाउस है, जिसमें मिनरल्स कई होते हैं।
इस ड्राई फ्रूट को भिगोकर खाएं, इसके सामने बाकी ड्राई फ्रूट मानिए फेल !
जानिए भीगे हुए अंजीर खाने के फायदे,( सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Soaked Fig Benefits: सर्दी आते ही ज्यादातर लोग ड्राई फ्रूट्स डेली डाइट में एड कर देते हैं। ड्राई फ्रूट्स का हलवा, लड्‌डू घर-घर में बन जाते हैं वो भी शुद्ध घी डालकर। जिन्हें यह सब पसंद नहीं वो सुबह उठते ही मुट्‌ठी भर ड्राई फ्रूट्स खाते हैं। जो नहीं खा रहे हैं उन्हें दूसरे खाने की सलाह भी देते हैं।

इसमें विटमिन, प्रोटीन, मिनर, मैग्नेशियम, कॉपर, फॉलिक ऐसिड, बी-कॉम्प्लेक्स, जिंक आदि की भरपूर मात्रा पाई जाती है। लेकिन इनसे भी ज्‍यादा फायदेमंद है अंजीर जो एक बेहद पौष्टिक और सेहतमंद फल है, जिसे सूखा या ताजा दोनों रूपों में खाया जा सकता है।

खासतौर पर भीगे हुए अंजीर के सेवन से कई बीमारियों में राहत मिलती है। आइए जानते हैं इससे शरीर को क्या-क्या मिलते हैं फायदे भीगे हुए अंजीर खाने के फायदे और इसे खाने के सही तरीके।

जानिए भीगे हुए अंजीर खाने के फायदे

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अंजीर एक बहुत ही स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट है, जिसे पानी में भिगोकर खाली पेट खाने से कई तरह के फायदे शरीर को होते हैं। अंजीर न्यूट्रिएंट्स का पावरहाउस है, जिसमें मिनरल्स कई होते हैं।

मैंगनीज, जिंक, आयरन, मैग्नीशियम रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए जरूरी हैं। महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट ड्राई अंजीर में होने के कारण हॉर्मोनल इम्बैलेंस, पोस्ट-मेनोपॉज संबंधित इशू को ठीक करते हैं।

अंजीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। भीगे हुए अंजीर में नैचुरल शुगर होती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है।

अंजीर में फाइबर की उच्च मात्रा होती है, जो कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। सुबह खाली पेट 1-2 भीगे हुए अंजीर खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर हृदय को स्वस्थ रखता है।

अंजीर में प्राकृतिक रूप से हाई शुगर होती है, जो आपको तुरंत एनर्जी प्रदान करने में मदद करती है। ये शारीरिक क्षमता को बढ़ाने में भी फायदेमंद है।

अंजीर खाने के तरीके

रातभर भिगोकर खाएं

1-2 अंजीर को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं। इसके साथ भीगा हुआ पानी भी पीएं।

दूध के साथ

2-3 भीगे हुए अंजीर को हल्के गर्म दूध में डालकर खाएं। यह एनर्जी बढ़ाने और कमजोरी दूर करने के लिए अच्छा है।