-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Know Important Things Related To Breastfeeding From Health Experts
विश्व स्तनपान सप्ताह : एक्सपर्ट से जानिए स्तनपान से जुड़े 10 सवालों के सही जवाब
- Written By: दीपिका पाल
World Breastfeeding week 2025: 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। हेल्थ एक्सपर्ट ने नई माताओं को स्तनपान से जुड़ी कई जानकारियां दी है और क्या नई माताओं को खाना चाहिए।

विश्व स्तनपान सप्ताह विशेष (सौ. डिजाइन फोटो)
World Breastfeeding week 2025: स्तनपान एक आशीर्वाद है….माँ और शिशु के बीच का पवित्र बंधन और माँ द्वारा दिए जाने वाले असंख्य उपहारों में से सबसे पहला और सबसे अनमोल तोहफ़ा। नवजात शिशु के लिए मां का दूध अमृत के समान होता है। एक नवजात शिशु के साथ एक नई माँ भी जन्म लेती है। एक माँ, जिसके मन में स्तनपान, शिशु की सेहत और उसे सबसे अच्छा देने को लेकर अनगिनत सवाल होते हैं। 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है।
स्तनपान पर डॉ.मोनिका पी जैन और डॉ.नीरव सी पटेल की सलाह
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Indian Snacks: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 7 भारतीय स्नैक्स, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस का खतरा, 3 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Lesson Of Gautam Buddha: गौतम बुद्ध ने क्यों कहा, हर व्यक्ति की होती हैं चार पत्नियां? जानें कहानी का गहन अर्थ
कम बजट में पाएं स्टाइलिश ऑफिस लुक, ये आउटफिट्स करेंगे आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद
स्तनपान के विषय में नई माताओं के मन में कई सवाल होते है जिनके जवाब नागपुर की डॉ.मोनिका पी जैन (एमएस ,डीएनबी स्त्रीरोग विशेषज्ञ) और डॉ.नीरव सी पटेल (डीसीएच, डीएनबी बालरोग विशेषज्ञ) ने दिए है। हेल्थ एक्सपर्ट ने नई माताओं को स्तनपान से जुड़ी कई जानकारियां दी हैं। स्तनपान से जुड़े उन सभी ज़रूरी सवालों के जवाब यहाँ दिए गए हैं, जिन्हें हर माँ को जानना चाहिए….
1. स्तनपान कब शुरू करना चाहिए?
स्तनपान की शुरुआत प्रसव के पहले एक घंटे के भीतर करना सबसे अच्छा माना जाता है। पहले दूध को कोलोस्ट्रम कहा जाता है, जो ऊर्जा देने वाले कार्ब्स और फैट्स से भरपूर होता है और नवजात शिशु के लिए बेहद लाभकारी होता है।
2. स्तनपान कितनी बार और कितनी देर कराना चाहिए?
आमतौर पर शिशु को भूख लगने पर ऑन डिमांड स्तनपान कराना चाहिए। लेकिन सामान्य तौर पर एक नवजात शिशु को दिन में 8–9 बार दूध पिलाना चाहिए, और हर बार की फीडिंग लगभग 20–30 मिनट की होनी चाहिए।
3. कैसे जानें कि शिशु को पर्याप्त दूध मिल रहा है?
यदि शिशु दिन में 6–7 बार पेशाब कर रहा है, उसका वज़न स्थिर रूप से बढ़ रहा है और वह सक्रिय है, तो ये संकेत हैं कि उसे पर्याप्त दूध मिल रहा है।
4.क्या स्तनपान दर्द करना चाहिए ?
शुरुआत में निप्पल में हल्का सा दर्द या संवेदनशीलता हो सकती है, लेकिन तेज़ या लगातार दर्द नहीं होना चाहिए। यदि दर्द बना रहे, तो यह शिशु की पोजीशनिंग या लॅचिंग की समस्या हो सकती है, जिसे विशेषज्ञ की मदद से ठीक किया जा सकता है।
5.शिशु के लिए स्तनपान के शारीरिक लाभ क्या हैं?
माँ का दूध शिशु की पोषण संबंधी ज़रूरतों के अनुसार बना होता है — इसमें प्रोटीन, फैट, विटामिन्स और कार्बोहाइड्रेट्स का संतुलित मिश्रण होता है। यह एंटीबॉडीज़ और रोग प्रतिरोधक तत्वों से भरपूर होता है, जो संक्रमण और बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। स्तनपान करने वाले शिशुओं में सांस की बीमारियाँ, कान का संक्रमण, दस्त और एलर्जी कम देखने को मिलती हैं।
6. माँ के लिए स्तनपान के लाभ क्या हैं?
स्तनपान से गर्भाशय सिकुड़ता है और प्रसव के बाद रक्तस्राव कम होता है। यह दिन में लगभग 500–700 कैलोरी बर्न करता है जिससे धीरे-धीरे और स्वस्थ वजन घटाने में मदद मिलती है। लंबी अवधि में स्तनपान करने वाली महिलाओं में स्तन, ओवरी और गर्भाशय की कैंसर, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है, खासकर जिन महिलाओं को गर्भावस्था में गैस्टेशनल डायबिटीज हुआ हो।
7. शिशु के मानसिक और भावनात्मक विकास में स्तनपान की भूमिका?
शारीरिक लाभों के अलावा, स्तनपान मानसिक विकास में भी सहायक होता है। अनुसंधानों से यह स्पष्ट हुआ है कि स्तनपान करने वाले शिशुओं का IQ अधिक होता है। स्तनपान से भावनात्मक सुरक्षा, आत्मीयता और माँ से गहरा जुड़ाव होता है।
8. माँ के लिए स्तनपान के भावनात्मक लाभ क्या हैं?
स्तनपान के दौरान शरीर में ऐसे हार्मोन्स निकलते हैं जो माँ और शिशु के बीच बॉन्डिंग को मज़बूत बनाते हैं। इससे माँ को मानसिक शांति मिलती है और पोस्टपार्टम डिप्रेशन की संभावना भी कम होती है।
9. स्तनपान कितने समय तक करना चाहिए?
WHO और UNICEF के अनुसार शिशु को पहले 6 महीने तक केवल स्तनपान कराना चाहिए। इसके बाद 2 साल या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखना चाहिए। यह शिशु के संपूर्ण विकास और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम है।
10.दूध बढ़ाने के लिए आहार ?
स्तनपान का सिद्धांत है — जितनी अधिक मांग, उतना अधिक उत्पादन। रात के समय की फीडिंग विशेष रूप से दूध की मात्रा बढ़ाती है।
पर्याप्त दूध के लिए:
- दिन में 3–4 लीटर पानी पीना चाहिए।
- हर 2–3 घंटे में पोषक आहार लेना चाहिए, विशेष रूप से प्रोटीन और फैट से भरपूर खाना।
ये भी पढ़ें-इन नेचुरल चीजों का सेवन शुरू करें नई माताएं, ब्रेस्ट मिल्क बनने में मिलती है मदद
इन पदार्थों के सेवन से दूध की मात्रा बढ़ सकती है…
- पपीता
- सौंफ
- लहसुन
- दलिया
- गोंद (एडिबल गम)
- दूध
- जौ
- हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ
- ड्रायफ्रूड और सीड्स
- शतावरी
अगर आप ऐसा कर रही हैं तो स्तनपान के माध्यम से आप अपने शिशु को सबसे श्रेष्ठ केयर दे रही हैं।
मदद माँगें, अच्छा खाएं, भरपूर आराम करें
स्तनपान कराने का समय ऐसा खास समय होता है, जब आप अपने शिशु से सबसे गहरा जुड़ाव महसूस करती हैं और शिशु को सबसे अधिक सुरक्षा महसूस होती है।
Know important things related to breastfeeding from health experts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एकनाथ शिंदे इस देश का सबसे बड़ा गद्दार है… शरद पवार और शिंदे की भेंट पर फिर बरसे संजय राउत
Jul 10, 2026 | 03:32 PMनागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी कपिल लोनारे गिरफ्तार; हुडकेश्वर पुलिस की कार्रवाई
Jul 10, 2026 | 03:32 PMपूर्व IAS अधिकारी नियाज खान का विवादित बयान, कहा- ‘मॉब लिंचिंग से बचना है तो बदलें पहनावा और हुलिया’
Jul 10, 2026 | 03:29 PMWhatsApp Username फीचर पर सरकार की सख्ती, Meta ने भेजा जवाब, अब IT मंत्रालय करेगा बड़ी जांच
Jul 10, 2026 | 03:27 PMHealthy Indian Snacks: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 7 भारतीय स्नैक्स, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
Jul 10, 2026 | 03:25 PMBhandara News: भंडारा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत
Jul 10, 2026 | 03:25 PMविस्फोटक फैक्ट्रियों में हादसों की जांच के लिए केंद्र ने बनाई विशेष समिति; नागपुर हाई कोर्ट में सुनवाई टली
Jul 10, 2026 | 03:23 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM













