- Hindi News »
- Health »
- High Cholesterol Egg Consumption Risk Change Eating Method
हाई कोलेस्ट्रॉल में अंडा खाना हो सकता है खतरनाक! बस बदल दें खाने का ये तरीका
- Written By: प्रीति शर्मा
Health Tips for High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आजकल तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अंडे का सेवन सही तरीके से न किया जाए तो यह नुकसानदायक हो सकता है।

अंडों की तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Health Tips: सर्दियों का मौसम आते ही हमारे खाने-पीने के तरीके भी बदल जाते हैं। ठंडी हवा और कम धूप शरीर के लिए अलग तरह की चुनौतियां लेकर आते हैं। ऐसे में सिर्फ गर्म कपड़े पहनना या हीटर का इस्तेमाल करना काफी नहीं होता। शरीर को अंदर से भी गर्म और मजबूत बनाए रखना जरूरी है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सर्दियों में अंडा खाने की सलाह देते हैं।
अंडे का सेवन हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। यह हाई क्वालिटी प्रोटीन का स्रोत है जो मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। प्रोटीन का यह असर शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखता है। सर्दियों में अक्सर लोग थकान महसूस करते हैं लेकिन अंडे में मौजूद प्रोटीन और अमीनो एसिड इसे कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा अंडे के पोषक तत्व शरीर की अंदरूनी गर्माहट को बनाए रखते हैं जिससे ठंड कम लगती है।
सर्दियों में क्यों खाने चाहिए अंडे
अंडे में कई जरूरी विटामिन और खनिज भी पाए जाते हैं। विटामिन बी6 और बी12 हमारी नसों और मस्तिष्क के लिए महत्वपूर्ण हैं। ये विटामिन सर्दियों में होने वाली कमजोरी और सुस्ती को दूर करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही अंडे में मौजूद सेलेनियम प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करता है जिससे जुकाम और सर्दी-जुकाम जैसी सामान्य बीमारियों से बचाव होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Fashion Tips For Short Height: छोटे कद की लड़कियां इन फैशन हैक से कम हाइट में भी दिखेंगी लंबी और कॉन्फिडेंट
Dahi Ki Sabzi: क्या आपने ट्राई की आयुष्मान खुराना की फेवरेट दही की सब्जी, रेसिपी भी है बहुत आसान; नोट करें
Dementia Disease: डिमेंशिया से पीड़ित थे मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र, जानिए कितनी खतरनाक है यह बीमारी
Dementia Awareness: भूलना ही नहीं, सूंघने की शक्ति कम होना भी हो सकता है डिमेंशिया का संकेत, जानें कारण व बचाव
यह भी पढ़ें:- Health Tips: क्या आप भी सुबह उठते ही सूजे हुए चेहरे से हैं परेशान? एक्सपर्ट से जानें इसकी असली वजह
अंडे में मौजूद हेल्दी फैट्स और प्रोटीन लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं। यह भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है और बार-बार खाने की इच्छा कम करता है। इसलिए यह वजन नियंत्रित करने वालों के लिए भी फायदेमंद है। खाने में अंडे को शामिल करना सबसे ज्यादा पौष्टिक माना जाता है।

एक अंडे में कितना है कोलेस्ट्रॉल
एक बड़े उबले अंडे में करीब 186 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है और यह अंडे के पीले भाग में पाया जाता है। जानकारी के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन भर में 300 मिलीग्राम से कम कोलेस्ट्रॉल लेना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति पहले से ही हाई एलडीएल या डायबिटीज का मरीज है तो उसे और कम मात्रा में कोलेस्ट्रॉल लेना चाहिए।
बदल दें खाने का तरीका
अंडे का सफेद भाग पूरी तरह से कोलेस्ट्रॉल मुक्त होता है और उसमें हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है। आप पीले भाग को हटाकर 2 या 3 अंडे का सफेद हिस्सा सुरक्षित रुप से खा सकते हैं। इसके अलावा हफ्ते में दो या तीन बार से ज्यादा पीला भाग न खाएं। अंडे को मक्खन या तेल में तलने की जगह उसे उबालकर खाना ज्यादा फायदेमंद होगा। अंडे को फाइबर युक्त सब्जियों के साथ खाएं क्योंकि फाइबर कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करता है।
अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो अंडे को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
High cholesterol egg consumption risk change eating method
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














