- Hindi News »
- Health »
- Morning Face Puffiness Reason Health Tips Expert Advice
Health Tips: क्या आप भी सुबह उठते ही सूजे हुए चेहरे से हैं परेशान? एक्सपर्ट से जानें इसकी असली वजह
- Written By: प्रीति शर्मा
Morning Face Puffiness: सुबह उठते ही चेहरे की सूजन कई लोगों के लिए आम समस्या बन गई है। ज्यादातर लोग इसे सिर्फ नमक की वजह मान लेते हैं लेकिन असली कारण अक्सर इसके विपरीत होते हैं।

चेहरे पर सूजन (सौ. एआई)
Causes of Face Swelling: क्या सुबह उठते ही चेहरा सूजा हुआ नजर आता है? लाख कोशिशों के बावजूद सूजन कम नहीं हो रही? ज्यादातर लोग इसे ज्यादा नमक खाने का नतीजा मानते हैं लेकिन अक्सर कारण इसके विपरीत होता है। कम नमक या पानी का सेवन, नींद की कमी, शरीर में सूजन और हार्मोनल असंतुलन मुख्य वजहें हो सकती हैं।
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने इस विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति सिर्फ नमक कम करके या डाइयूरेटिक्स लेकर सूजन दूर करने की कोशिश कर रहा है तो वह असली समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। शरीर सूजन, पेट फूलने और इन्फ्लेमेशन के जरिए कुछ संकेत देता है। इन संकेतों को समझना और सुनना जरूरी है।
चेहरे की सूजन के पीछे का कारण
न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह है कि नमक को पूरी तरह दोष देने की बजाय शरीर की असली जरूरतों पर ध्यान दें। कम नमक लेने से भी डिहाइड्रेशन हो सकता है जिससे चेहरा और शरीर में सूजन बढ़ जाती है। इसी तरह पानी की कमी भी सूजन का बड़ा कारण बनती है। नींद पूरी न होना और तनाव हार्मोन को प्रभावित करते हैं जिससे चेहरे पर सूजन दिखाई देती है।
सम्बंधित ख़बरें
Dementia Disease: डिमेंशिया से पीड़ित थे मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र, जानिए कितनी खतरनाक है यह बीमारी
Dementia Awareness: भूलना ही नहीं, सूंघने की शक्ति कम होना भी हो सकता है डिमेंशिया का संकेत, जानें कारण व बचाव
Nautapa Summer Cooling Drinks: भीषण गर्मी में अमृत समान हैं ये 7 देसी ड्रिंक, लू और हीटस्ट्रोक से करेंगे बचाव
Digital Life: क्या आपको भी बार-बार भूलने की है आदत? आपका फोन हो सकता है जिम्मेदार, जानें इससे बचने का उपाय
यह भी पढ़ें:- सर्दियों में गर्भवती महिलाओं के लिए अलार्म! थकान और संक्रमण से होने वाले खतरों से ऐसे करें बचाव
कारण को समझना है जरूरी
हमारा शरीर सिस्टमैटिक तरीके से काम करता है। जब वह सूजन या इन्फ्लेमेशन दिखाता है तो वह कुछ गड़बड़ी की ओर इशारा कर रहा होता है। सिर्फ लक्षणों को दबाने की बजाय मूल कारण समझें और समझदारी से इलाज करें। स्वस्थ आहार, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और संतुलित जीवनशैली अपनाने से इस समस्या से आसानी से निपटा जा सकता है। यह जानकारी उन लोगों के लिए खासतौर पर उपयोगी है जो सुबह उठते ही सूजे हुए चेहरे से परेशान रहते हैं और तुरंत नमक कम करने लगते हैं।
बचाव के लिए क्या करें
एक्सपर्ट के सलाह के अनुसार नमक को पूरी तरह दोष देने के बजाय अपने डेली रूटीन का विश्लेषण करें। संतुलित आहार, 7-8 घंटे की गहरी नींद और पर्याप्त हाइड्रोजन ही इस समस्या का असली समाधान है। अगर समस्या बनी रहती है तो इसे मामूली न समझ कर छोड़ने की गलती न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
Morning face puffiness reason health tips expert advice
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














