Jungle Jalebi Benefits: स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, यहां जानिए इसके फायदे
Jungle Jalebi Health Benefits: जंगल जलेबी एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, जो कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर माना जाता है।जानिए जंगल जलेबी के प्रमुख फायदे और इसके सेवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।
- Written By: सीमा कुमारी
जंगल जलेबी
Jungle Jalebi Ke Fayde: गर्मी का मौसम आते ही बाजारों और गांवों में कई तरह के देसी और जंगली फल दिखाई देने लगते है। इन्हीं में से एक है जंगली जलेबी, जिसे कई जगहों पर विलायती जलेबी या मनीला इमली के नाम से भी जाना जाता है। गोल-गोल कुंडली जैसी दिखने वाली इस फल का स्वाद खट्टा-मीठा होता है, जो बच्चों और बड़ों दोनों को खूब पसंद आता है।
जंगल जलेबी का वैज्ञानिक नाम पिथेसेलोबियम डुल्से है। इसके पेड़ लगभग 15 से 20 मीटर तक ऊंचे हो सकते हैं और विभिन्न प्रकार की जलवायु परिस्थितियों में आसानी से विकसित हो जाते हैं। यही कारण है कि यह भारत के कई हिस्सों में देखने को मिलता है।
इस पेड़ की सबसे बड़ी पहचान इसकी घुमावदार फलियां हैं, जो बिल्कुल जलेबी जैसी दिखाई देती हैं। जब फलियां पक जाती हैं तो उनका रंग बदल जाता है और उनके भीतर सफेद या गुलाबी रंग का मीठा-खट्टा गूदा निकलता है। यही हिस्सा खाने योग्य होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Food Poisoning: खाने की किन 6 चीज़ों को फ्रिज में रखने से बढ़ जाएगा फूड पॉइजनिंग का खतरा, यहां जानिए
Natural Hair Dye: जामुन की गुठली से घर पर बनाएं नेचुरल हेयर डाई, बिना केमिकल मिलेगा शानदार रंग
Yoga For Spine: कम उम्र में नहीं दिखना चाहते बूढ़े, रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाएंगे ये योगासन
Midnight Snack: रात के 2 बजे लगती है जोरदार भूख, तो ट्राई करें ये 7 हेल्दी स्नैक्स, मिनटों में हो जाएंगे तैयार
सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद
-
प्रतिरोधक क्षमता मजबूत
जंगल जलेबी केवल स्वाद में ही खास नहीं है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसके फलों में विटामिन सी सहित कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।
ये भी पढ़ें–Food Poisoning: खाने की किन 6 चीज़ों को फ्रिज में रखने से बढ़ जाएगा फूड पॉइजनिंग का खतरा, यहां जानिए
ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इसके फलों को सीधे कच्चा खाते हैं। इसके अलावा इससे स्वादिष्ट चटनी भी बनाई जाती है, जो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। कई जगहों पर इसे पारंपरिक व्यंजनों में भी शामिल किया जाता है।
आज के समय में जब लोग महंगे और प्रोसेस्ड फूड की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में जंगल जलेबी जैसे प्राकृतिक फल एक अच्छा विकल्प है। यह स्वाद के साथ आपके सेहत का भी ख्याल रखती है।
-
मिट्टी के संरक्षण में मदद
पर्यावरण की दृष्टि से भी जंगल जलेबी का पेड़ महत्वपूर्ण माना जाता है। यह कम पानी में भी अच्छी तरह बढ़ता है और मिट्टी के संरक्षण में मदद करता है।
