Natural Hair Dye: जामुन की गुठली से घर पर बनाएं नेचुरल हेयर डाई, बिना केमिकल मिलेगा शानदार रंग
Natural Hair Dye At Home: अगर आपको भी अपने बालों को अकसर डाई करने की जरूरत पड़ती है, तो इसके लिए आप घर पर जामुन की गुठली से हेयर डाई बना सकती हैं। इसे बनाने का तरीका काफी आसान है।
- Written By: रीता राय सागर
नेचुरल हेयर डाई (फोटो.सोशल मीडिया)
Jamun Ki Guthli Se Hair Dye: बालों को कलर करना आजकल ट्रेंड बन गया है। कई लोग इसे फैशन के लिए कराते हैं, तो कई लोग ग्रे या सफेद बालों को छुपाने के लिए करते हैं। इस के लिए लड़कियां पार्लर जाकर बालों को अलग-अलग तरह के कलर कराना पसंद करती हैं, लेकिन आप चाहें तो नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करके बालों को कलर कर सकती हैं।
इसके लिए जामुन का इस्तेमाल किया जा सकता है। जामुन न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि जामुन डायबिटीज व कैंसर में भी रामबाण की तरह काम करता है। जामुन फल की तरह भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और जामुन के बीज भी कई तरह की बीमारियों में काम आते हैं। नेचुरल डाई बनाने के लिए जामुन के बीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
नेचुरल हेयर डाई कलर बनाने के लिए सामग्री
- जामनु की गुठलियां- डाई के पाउडर बनाने के लिए
- लोहे की कढ़ाई
- पानी- 1 कप
जामुन (फोटो.सोशल मीडिया)
सम्बंधित ख़बरें
Festival Fashion Ideas: त्योहारों में सबसे अलग दिखना है, तो ट्राई करें ये 8 एथनिक फैशन ट्रेंड्स
Brother Gift Ideas: रक्षा बंधन पर भाई को दें ये 8 यूज़फुल और बजट-फ्रेंडली गिफ्ट्स, रिश्तों को मिलेगी नई पहचान
Ectopic Pregnancy: गर्भाशय नहीं, फैलोपियन ट्यूब में पलने लगता है शिशु, जानें शुरुआती लक्षण और खतरा
Morning vs Night Hair Oiling: हेयर ग्रोथ के लिए सही समय पर ऑयलिंग करना भी जरूरी, जानें सही तरीका और फायदे
नेचुरल हेयर कलर बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको सबसे पहले बाजार से जामुन खरीदने हैं।
- इसके बाद जामुन से गुठलियों को अलग कर लेंगे।
- इसके बाद इसे धूप में अच्छी तरह से सुखा लेंगे।
- फिर इसे मिक्सी या इमाम-दस्ते में अच्छी तरह से कूट कर पाउडर बना लेंगे।
- इस पाउडर को आपको छलनी की मदद से छान लेंगे वरना डाई के बाद यह बालों में फंस सकते हैं।
- इसके बाद आपको इसमें पानी डालकर रात भर के लिए छोड़ देना है। उतना ही पानी डालें, जिसने में इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए।
- अगली सुबह इसे अपने बालों में अप्लाई करें।
जामुन (फोटो.सोशल मीडिया)
नेचुरल हेयर डाई इस्तेमाल करने का तरीका
- इसके लिए आपको बालों को शैंपू से अच्छी तरह से साफ कर लें। इस बात का ध्यान रखना है कि बालों में तेल न लगा हो।
- फिर इसे बालों में ब्रश या हाथ की मदद से लगाना है।
- इसे अच्छे से सूखने दें।
- इसके बाद बालों को शैंपू लगाकर साफ कर लें।
इसे लगाने से आपके बाल कलर भी हो जाएंगे और केमिकल का इस्तेमाल भी नहीं होगा। इसे अप्लाई करना काफी आसान होता है। आप इसे ट्राई कर सकती हैं। जामुन के बीज से बने कलर को स्टोर कर के न रखें। ऐसा करने से बालों में अच्छा कलर नहीं आएगा और साथ ही इसमें फफूंद लगने का भी डर है।
