हो जाइए सावधान, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाने से सेहत को होता है नुकसान, बढ़ता है मौत का खतरा

जंकफूड का सेवन करने और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड (Ultra Processed Foods) लेने से आपकी जान पर खतरा होता है इसे लगातार खाने से आपकी मौत समय से पहले होती है।
Ultra-processed food, Health News
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड (Social Media)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: अनियमित जीवनशैली में आज हर कोई खानपान को लेकर लापरवाह हो गए है तो वहीं पर बाहर का वहीं जंकफूड खाते है जो भलें ही स्वाद में अच्छा लगता है लेकिन इसके सेवन से सेहत को नुकसान पहुंचता है। हाल ही में हुई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि, जंकफूड का सेवन करने और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड (Ultra Processed Foods) लेने से आपकी जान पर खतरा होता है इसे लगातार खाने से आपकी मौत समय से पहले होती है।

कॉस्मेटिक फूड होता है जंकफूड

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाने से आपके शरीर को पोषक तत्व भरपूर मात्रा में नहीं मिल पाती है इसका कारण इसे रिफाइन करना होता है। इस फूड को एक तरह से कॉस्मेटिक या नकली खाना कहते है। इस खाने में पोषक तत्व तो नहीं मिलते है लेकिन प्रिजर्वेटिव्स, रंग और कृत्रिम मिठास और वसा की मात्रा ज्यादा होती है। इस प्रोसेस्ड फूड खाने में केक, पेस्ट्री, नूडल्स, कैंडी, चिप्स, रेडी-टू-ईट खाना, ज़्यादा चीनी वाले ड्रिंक्स को शामिल करते है।

जानिए क्या कहती है रिपोर्ट

इसे लेकर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने 30 सालों से ज़्यादा समय तक 1 लाख 14 हज़ार लोगों की खानपान की आदतों और जीवनशैली पर नज़र रखने के बाद यह रिपोर्ट तैयार की औऱ उसके अध्ययन से पता चला कि, अमूमन हर कोई लोग हेल्दी खानपान की ओर ध्यान नहीं दे पा रहे है और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते है। इन फूड्स का सेवन करने से जोखिम बढ़ता है और इसका कारण मौत होता है तो वहीं पर जो लोग नियमित रूप से अल्ट्रा-प्रोसेस्ड मीट का सेवन करते हैं, उन्हें समय से पहले मृत्यु होने की संभावना 13% ज़्यादा होती है। ज़्यादा मीठा और कृत्रिम चीनी (कोल्ड) ड्रिंक्स का सेवन करने वालों में जल्दी मौत का खतरा 9% ज़्यादा होता है।

जानिए किन बीमारियों के बढ़ें मामले

अध्ययन में यह भी खुलासा हुआ है कि, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड खाने से कैंसर से 13,557 मौतें, हृदय रोगों से 11,416 मौतें, सांस की बीमारियों से 3,926 मौतें और न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों से 6,343 मौतों के आंकड़े मिलें है। इसके अलावा इस खाने से डायबिटीज, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती है। इस खाने के नियमित खाने के आदी अब हर कोई हो गए है इससे निकलना जरूरी।

लंबी आयु के लिए खाएं हेल्दी

अपनी उम्र को बढ़ाना चाहते है तो आपको अपनी लाइफस्टाइल और डाइट से अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड को शामिल नहीं करना चाहिए या बहुत जरूरी भी हो तो खानपान कम करें। घर के बने खाने को अपनी रोजाना लाइफस्टाइल में शामिल करेंगे तो आपके लिए बहुत ही बेहतर होता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com