- Hindi News »
- Health »
- It Safe To Wear Contact Lenses In Winter
क्या सर्दियों में कॉन्टैक्ट लेंस पहनना होता है सुरक्षित, आंखों के दर्द से बचाव के लिए जानिए ये बातें
- Written By: दीपिका पाल
Contact Lenses Cure: सर्दी के मौसम में आंखों के लिए कॉन्टैक्ट लेंस पहनना जितना जरूरी होता है उतना ही इसे पहनने के दौरान कई बातों का ध्यान रखना भी।

सर्दियों में कॉन्टैक्ट लेंस पहनना कितना होता है सुरक्षित (सौ.सोशल मीडिया)
Contact Lenses in Winter Season: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का अच्छी तरह से ख्याल रखना जरूरी होता है। सर्दियों के मौसम में आंखों में दिक्कतें शुरु हो जाती है। इसमें आंखों में रूखापन, डाइट में पोषक तत्वों की कमी से अधिकतर आंखों को नुकसान होता है। आजकल आंखों में रोशनी की कमी से कई लोग परेशान है। यहां पर आंखों की रोशनी की कमी से चश्मा या कई तरह के कॉन्टैक्ट लैंस पहनते है। सर्दी के मौसम में आंखों के लिए कॉन्टैक्ट लेंस पहनना जितना जरूरी होता है उतना ही इसे पहनने के दौरान कई बातों का ध्यान रखना भी। हर मौसम में आंखों के कॉन्टैक्ट लेंस पहनने के तरीकों में बदलाव हो जाता है।
सर्दियों में कॉन्टैक्ट लैंस पहनना कितना सुरक्षित
एक रिसर्च के अनुसार सर्दियों में कॉन्टैक्ट लैंस पहनने को सुरक्षित बताया गया है। यहां पर आंखों की स्थिति और नंबर के अनुसार डॉक्टर की सलाह से कॉन्टैक्ट लैंस पहने जाते है। सर्दियों में कॉन्टैक्ट लैंस पहना सुरक्षित माना जाता है तो वहीं पर इसमें पहनने के दौरान कई बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है।
सर्दियों में कॉन्टैक्ट लेंस पहनने के नियम
सर्दियों के मौसम में आपको कॉन्टैक्ट लेंस पहनने के नियमों के बारे में जान लेना चाहिए, जो इस प्रकार होते है।
सम्बंधित ख़बरें
Sunglasses Buying Tips: कहीं आपका चश्मा सिर्फ स्टाइल तो नहीं? खरीदने से पहले जान लें कौन सा है बेस्ट
स्क्रीन टाइम ने बिगाड़ दी है आंखों की हालत? रोज सोने से पहले अपनाएं ये हैक; थकावट होगी मिनटों में गायब!
Eye Care Tips: जलन और चुभन से हैं परेशान? गर्मियों में आंखों को कूल रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
क्या आपकी आंखों में भी रहता है भारीपन? आजमाएं ये मैजिकल टिप्स, मोबाइल चलाने के बाद भी नहीं थकेंगी आंखें
1- सर्दियों में कॉन्टैक्ट लैंस पहनते है तो आंखों में ड्राईनेस बनी रहती है। इसके लिए अगर आप ठंड के मौसम के दौरान कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल कर रहे है तो, दिन में 2-3 बार लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप या ऑर्टिफिशियल टियर्स का इस्तेमाल करें। इससे आंखों में रूखापन नहीं आएगा और नमी बरकरार रहेगी।
2- सर्दियों के मौसम में आपको आंखों की देखभाल के लिए सबसे पहले हाथों को साफ करना भी जरूरी होता है। नहीं तो हाथों के जरिए आंखों में कई परेशानियां हो सकती है। आप हाथों को साफ करने के लिए सेनिटाइजर के इस्तेमाल से बचें यह नुकसानदायक है इसके बजाय साफ पानी से हाथ धो लें।
3-सर्दियों में कॉन्टैक्ट लैंस का इस्तेमाल करने के दौरान आपको हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस पहने हुए है औऱ ब्लोअर और हीटर के सीधे संपर्क में आते है तो आंखों की नमी कम हो सकती है इसके अलावा जलन, चुभन और इरिटेशन हो सकती है।
4-सर्दियों के मौसम में आंखें आपकी ड्राई हो सकती है इसके लिए लेंस का इस्तेमाल करने के दौरान याद रखें कि, 7-8 घंटे से ज्यादा लेंस न पहनें।
5- कई बार कॉन्टैक्ट लेंस पहनने पर जलन, चुभन और रेडनेस हो जाती है. अगर आपको भी इनमें से कुछ फील हो तो लेंस को तुरंत उतार दें।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में बेजान त्वचा को बनाएं ग्लोइंग, इन सुपरफूड्स को डाइट में करें शामिल
डाइट कैसी रखें
सर्दियों में कॉन्टैक्ट लैंस पहनने वाले को अपनी डाइट का भी ध्यान रखना चाहिए। आपको अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखने की जरूरत है, जिसमें ओमेगा 3 फूड (अखरोट, अलसी, मछली) विटामिन A (गाजर, पालक, शकरकंद), विटामिन E (बादाम, मूंगफली) जैसी चीजों का सेवन करें।
It safe to wear contact lenses in winter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल भी, बिजली भी, माइलेज की नो-टेंशन, क्या हाइब्रिड कारें बनेंगी भारत का नया EV मॉडल?
Jun 06, 2026 | 04:05 AMGoogle का बड़ा तोहफा, अब Search में मिलेगा अपना अलग प्रोफाइल, YouTubers और Creators की हो जाएगी बल्ले-बल्ले
Jun 06, 2026 | 02:42 AMAaj Ka Rashifal 6 June 2026: शनिवार को इन राशियों पर होगी अचानक धन वर्षा, जानें आज का राशिफल
Jun 06, 2026 | 12:12 AM‘मैं वापस आऊंगा’ में पंजाबी महिला बनीं Sharvari Wagh, बोलीं- हर नई भाषा एक नई दुनिया का दरवाजा खोलती है
Jun 05, 2026 | 11:22 PMग्वालियर में भू-माफियाओं का फर्जीवाड़ा, निजी जमीन की आड़ में बेच डाली करोड़ों की सरकारी भूमि, 3 पर FIR दर्ज
Jun 05, 2026 | 11:21 PMदुबई में नौकरी और शादी का झांसा देकर शिक्षिका से साढ़े पांच लाख की ठगी, धर्म परिवर्तन के लिए दबान का भी आरोप
Jun 05, 2026 | 11:16 PMMP News: सागर जिला अस्पताल में भोपाल की क्वालिटी टीम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हुई सराहना
Jun 05, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM














