- Hindi News »
- Health »
- Keep These Things In Mind While Using Contact Lenses
कॉन्टैक्ट लेंस इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ख्याल, भारी पड़ सकती है लापरवाही
- Written By: रीना पंवार
कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस दौरान आंखों की देखभाल कैसे करनी है और लेंस का रखरखाव कैसे करना है ये सब बातें आपको अच्छे से पता होनी चाहिये। यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो आंखों में कई समस्यायें आ सकती हैं।

(सौजन्य सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क : हाल ही में मशहूर टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन से जुड़ी एक खबर में पता चला है कि आंखों में लेंस पहनने से हुई परेशानी के कारण उनकी आंखों की कॉर्निया डैमेज हो गई। आजकल लोग आंखों की रोशनी कम होने पर चश्मे की जगह कॉन्टैक्ट लेंस लगाना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन बहुत देर तक कॉन्टैक्ट लेंसेस के इस्तेमाल से आंखों को भारी नुकसान हो सकता है। कॉन्टैक्ट लेंस इस्तेमाल करने के दौरान कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है वरना आंखों की हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस दौरान आंखों की देखभाल कैसे करनी है और लेंस का रखरखाव कैसे करना है ये सब बातें आपको अच्छे से पता होनी चाहिये। यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो आंखों में कई समस्यायें आ सकती हैं। यहां जान लेते हैं कि लेंस लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
आई मेकअप में रखें इन बातों का ध्यान
अगर आपने कॉन्टैक्ट लेंस लगाया है तो आई मेकअप करते समय विशेष सावधानी रखें। आंखों में काजल, आई लाइनर या फिर मस्कारा लगाते समय ध्यान रखें कि काजल या आई लाइनर आंखों के अंदर न जाए। आई प्रोडक्ट को आंखों की अंदर न लगाएं। आई प्रोडक्ट अगर कॉन्टैक्ट लेंस में लग जाये तो इससे आपको आंखों में इरिटेशन, खुजली, जलन या फिर आंखों से पानी भी आ सकता है। कॉन्टैक्ट लेंस लगाने के बाद पाउडर फॉर्म में उपलब्ध आईशैडो का यूज न करें। ये आंखों के अंदर जा सकता है जिससे आंखों में खुजली या जलन हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
लेंस छूने से पहले साफ करें हाथ
कॉन्टैक्ट लेंस इस्तेमाल करते हैं तो सबसे जरूरी हैं इनको पहनने और उतारते समय सावधानी बरतना। लेंस पहनने या उतारते समय सबसे जरूरी है हाथों का साफ होना। जब भी आप कॉन्टैक्ट लेंस इस्तेमाल करें तो हाथों को अच्छे से धो लें। हाथों को साबुन या फिर लिक्विड हैंड वॉश से अच्छी तरह साफ करें। आप सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे आंखें इंफेक्शन से बची रहेंगी और लेंस भी जर्म फ्री रहेगा।
लेंस क्लीनिंग का रखें खास ख्याल
लेंस की सफाई का खास ध्यान रखें। लेंस की सफाई के लिये कॉन्टैक्ट लेंस क्लीनिंग लिक्विड का इस्तेमाल करें। लापरवाही या जल्दबाजी में कॉन्टेक्ट लेंस को कहीं भी न रखें। लेंस को गलती से भी अन्य कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के साथ न रखें। विभिन्न केमिकल और कॉस्मेटिक्स के संपर्क में आने से लेंस खराब हो सकता है। ऐसे लेंस के इस्तेमाल से आंखों को नुकसान हो सकता है।
देर तक लेंस पहनने से हो सकते हैं नुकसान
आंखों को सही तरीके से कार्य करने के लिये ऑक्सीजन की जरूरत होती है। देर तक लेंस पहनने से आंखों को ऑक्सीजन न मिलने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इससे आंखों में दर्द होना, धुंधला दिखना, आंखें लाल होना, आंसू आना, आंखों में सूजन, प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता आदि परेशानियां हो सकती हैं। लेंस पहनने के कारण आपको भी अगर ये समस्यायें आएं तो तुरंत अपने डॉक्टर के पास जायें।
Keep these things in mind while using contact lenses
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: आखिर क्यों है इतना खास, अभी चल रहा अधिक मास
Jun 06, 2026 | 06:35 AMNeha Kakkar Birthday Story: गरीबी में बीता उनका बचपन, 4 साल की उम्र में जगराते में गाकर कमाए 500 रुपये
Jun 06, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 6 June 2026: आज के दिन जन्में बच्चे होंगे पिता के परम भक्त, बुद्धि से तीव्र और कुशाग्र
Jun 06, 2026 | 06:15 AMपेट्रोल भी, बिजली भी, माइलेज की नो-टेंशन, क्या हाइब्रिड कारें बनेंगी भारत का नया EV मॉडल?
Jun 06, 2026 | 04:05 AMGoogle का बड़ा तोहफा, अब Search में मिलेगा अपना अलग प्रोफाइल, YouTubers और Creators की हो जाएगी बल्ले-बल्ले
Jun 06, 2026 | 02:42 AMAaj Ka Rashifal 6 June 2026: शनिवार को इन राशियों पर होगी अचानक धन वर्षा, जानें आज का राशिफल
Jun 06, 2026 | 12:12 AM‘मैं वापस आऊंगा’ में पंजाबी महिला बनीं Sharvari Wagh, बोलीं- हर नई भाषा एक नई दुनिया का दरवाजा खोलती है
Jun 05, 2026 | 11:22 PMवीडियो गैलरी

महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM














