सर्दियों में मूली ज़रूर खाएं, जानिए इसमें छुपे सेहत के 5 लाजवाब फायदे
Mooli Benefits:आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप लिवर की बीमारियों जैसे फैटी लीवर, पीलिया या टाइफाइड आदि बीमारियों से परेशान हैं, तो आपको बता दें, मूली इन समस्याओं का रामबाण इलाज है।
- Written By: सीमा कुमारी
मूली सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है (सौ.सोशल मीडिया)
Benefits Of Radish:औषधिय गुणों से भरपूर मूली सर्दियों के मौसम में खूब मिलती है। इसमें मिलने वाले पोषक तत्व स्वास्थ्य से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करती हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप लिवर की बीमारियों जैसे फैटी लीवर, पीलिया या टाइफाइड आदि बीमारियों से परेशान हैं, तो आपको बता दें, मूली इन समस्याओं का रामबाण इलाज है।
इसमें प्राकृतिक यौगिक और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। मूली खाने से शरीर डिटॉक्स होता है। जिससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस खबर में बताएंगे कि मूली लिवर के लिए कैसे फायदेमंद है।
मूली सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है?
एंटी ऑक्सीडेंट का बढ़िया स्रोत
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स की मानें तो, मूली एंटीऑक्सीडेंट का एक बढ़िया स्रोत होता है, इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन- C पाया जाता है। अगर आपके शरीर में विटामिन- C की कमी है तो मूली का सेवन आप सलाद, सब्जी, सूप या शोरबा आदि के रूप में कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से कैसे मिलेगा छुटकारा? चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए
Workout In Summer: बढ़ती गर्मी में वर्कआउट करना सही है या खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट की राय
Sleeping Problem: रात में बार-बार टूट जाती है नींद? ये 5 आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार
Indo Western Look: जींस के साथ दुपट्टा करें स्टाइल, कॉलेज और पार्टी के लिए है परफेक्ट ट्रेंडी फ्यूजन लुक
वजन कम करता है
आपको बता दें, मूली में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। जिन लोगों को वजन कम करना है, उन्हें अपनी डाइट में मूली जरूर शामिल करना चाहिए। यह लिवर के लिए बड़ा फायदेमंद होता है।
शरीर को डिटॉक्स करे
मूली में ग्लूकोसाइनोलेट्स जैसे यौगिक होते हैं, जो लिवर को साफ करने में मददगार होते है। मूली खाने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं। जिससे आप कई तरह के बीमारियों से बच सकते हैं।
हाइड्रेशन
एक्सपर्ट्स के अनुसार, मूली में 95% पानी होता है, जिससे यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। फाइबर से भरपूर मूली पाचन स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। यह कब्ज और बवासीर जैसी समस्याओं को रोकने में मदद कर सकती है।
पोषक तत्वों से भरपूर
बता दें, मूली फाइबर, विटामिन और खनिज जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होती है। ये पोषक तत्व लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करती है।
यह भी पढ़ें-सर्दी के मौसम में अगर ऊनी कपड़ों से हो जाती है एलर्जी, तो यहां हैं इससे बचने के उपाय
डायबिटीज के लिए
डायबिटीज मरीजों के लिए मूली का सेवन लाभकारी है, क्योंकि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता हैं। मूली में फाइबर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर करता है। हालांकि, इसे खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
