-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Do Pavanmuktasana To Get Rid Of Constipation And Indigestion
कब्ज को करना है जड़ से खत्म? पवनमुक्तासन को डेली रूटीन में करें शामिल, मिलेगा फायदा
- Written By: दीपिका पाल
Prevention of Constipation: कब्ज और अपच की समस्या पर छुटकारा पाने के लिए आप योगासन का सहारा ले सकते है। योगासन में कई आसन है जो इस समस्या से राहत दिलाने का कार्य करती है।

पवनमुक्तासन (सौ. सोशल मीडिया)
Benefits of Pawanmuktasana: अच्छी सेहत के लिए संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर खानपान जरूरी होता है लेकिन बिगड़ती लाइफस्टाइल में डाइट का सही तरह से ख्याल नहीं रख पाते है। कब्ज की समस्या, हर वर्ग के लोगों के बीच होने वाली एक सामान्य समस्या है। जिसके मामले आए दिन सामने आ जाते है। कई बार पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीने या अनुचित खानपान रखने और फिजिकल एक्टिविटी कम रखने से कब्ज की समस्या बढ़ती है। इस समस्या पर छुटकारा पाने के लिए आप योगासन का सहारा ले सकते है। योगासन में कई आसन है जो इस समस्या से राहत दिलाने का कार्य करती है।
रोजाना करें पवनमुक्तासन का योग
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने को लेकर जोर दिया गया है। इसमें ही ‘पवनमुक्तासन’ एक सरल लेकिन प्रभावी आसन है जो पेट की कई समस्याओं से निजात दिला सकता है। ‘पवन’ का अर्थ वायु और ‘मुक्त’ का अर्थ छोड़ना या मुक्त करना है। नाम से ही पता चलता है कि यह आसन पेट और आंतों से फंसी हुई वात को बाहर निकालने में मदद करता है। यह आसन कब्ज को जड़ से खत्म करता है, वात दोष से राहत देता है और पेट की सूजन या फैलाव को कम करता है। अगर आप इस आसन को नियमित रूप से करते है तो, पाचन क्रिया आपकी मजबूत होती है। इसके अलावा भोजन अच्छी तरह पचता है और शरीर में ऊर्जा बढ़ती है। जो लोग कुर्सी पर बैठकर लंबे समय तक काम करते है या अनियमित खानपान रखते है वे इस आसन को कर सकते है।
जानिए पवनमुक्तासन करने का तरीका
आप घर पर रोजाना इस योगासन पवनमुक्तासन को कर सकते है। इसके लिए इसके लिए पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं। दोनों पैर सीधे रखें, हाथ शरीर के साथ। गहरी सांस भरें और दाहिना घुटना मोड़कर छाती से सटाएं। इसके बाद दोनों हाथों से घुटने को गले से लगाएं। सांस छोड़ते हुए सिर उठाकर नाक को घुटने से स्पर्श करें। इसके बाद 10-20 सेकंड तक रुकें और सामान्य सांस लें। इसके बाद दाहिना पैर सीधा करें और बायां घुटना दोहराएं। अंत में दोनों घुटने मोड़कर छाती से लगाएं, सिर उठाकर नाक को घुटनों से स्पर्श करें और 30 सेकंड रुकें। इसे सुबह के समय खाली पेट करना सबसे अच्छा है।
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना
महायुति सरकार का बड़ा फैसला: NHM के 15,010 संविदा कर्मचारियों का समायोजन, 1,153 करोड़ का वार्षिक बजट मंजूर
ये भी पढ़ें- थकान, तनाव जैसी दिक्कतों को दूर करता है ये ‘भूला हुआ मिनरल’, जानें किन स्त्रोतों से करें पूर्ति
जानिए पवनमुक्तासन करने के लाभ
अगर आप पवनमुक्तासन करते है तो इसके कई तरह के लाभ मिलते है। इस योग को करने से कब्ज दूर होती है, आंतें साफ रहती हैं। वात, एसिडिटी और अपच में आराम मिलता है, पेट की चर्बी कम होती है, रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है और तनाव कम होता है। महिलाओं के लिए भी यह आसन और लाभदायी है। अनियमित पीरियड्स की समस्या से भी यह निजात दिलाता है। लीवर और किडनी भी स्वस्थ रहते हैं।
Do pavanmuktasana to get rid of constipation and indigestion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














