Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Heart Health: बेहतर ब्लड सर्कुलेशन और दिल की सेहत के लिए लाभकारी हैं ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स, जानिए इनके फायदे

Heart Healthy Drinks: अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ दवाइयां ही नहीं, बल्कि सही खान-पान भी जरूरी है। हम यहां ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जो हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद करते हैं।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 16, 2026 | 10:46 AM

हार्ट हेल्थ (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Healthy Drinks For Heart Health: दिल की सेहत में सुधार के लिए सबसे अच्छा तरीका है अपने जीवनशैली में बदलाव करना। इसके लिए शारीरिक गतिविधि से लेकर खान-पान तक का ध्यान रखना जरूरी है। आर्टिरीज का काम पूरे शरीर में ऑक्सीजन रिच बल्ड को सर्कुलेट करना है, वरना शरीर में फैट, कोलेस्ट्रॉल और कैल्शियम जमा हो जाते हैं, जिसे एथेरोस्क्लेरोसिस कहते हैं। इससे धमनियां सिकुड़ सकती हैं, खून का बहाव रुक सकता है और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

हालांकि कोई भी ड्रिंक प्लाक को खत्म नहीं कर सकते हैं, लेकिन इंफ्लेमेशन को कम कर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल जैसे सही खान-पान, एक्सरसाइज़ और शरीर में पानी की सही मात्रा बनाए रखने से हार्ट हेल्दी रहता है।

एथेरोस्क्लेरोसिस क्या है?

एथेरोस्क्लेरोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें धमनियों के अंदर फैट जमा हो जाता है, जिससे वे सिकुड़ जाती हैं और उनकी इलास्टिसिटी खत्म हो जाती है। यह कोलेस्ट्रॉल, फैट, कैल्शियम और खून में मौजूद अन्य पदार्थों के कारण होता है, जो धीरे-धीरे सख्त हो जाते हैं और खून के बहाव को रोकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Fridge Storage: फ्रिज में रखते ही क्यों सूख जाते हैं नींबू? जानिए वो आसान ट्रिक, जिससे हफ्तों तक रहेंगे रसीले

Eye Health Tips: आंखों की रोशनी का रखना चाहते हैं ख्याल, रोज सिर्फ 2 मिनट करें त्राटक क्रिया, मिलेंगे कई फायदे

Mouth Ulcers: मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, दर्द और जलन से जल्द मिल सकती है राहत

आखिर चावल के आटे में छिपा है कौन-सा ब्यूटी सीक्रेट? ये 5 घरेलू नुस्खे दिला सकते हैं पार्लर जैसा ग्लो

जैसे-जैसे खून का बहाव धीमा होता है, दिल को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इससे अक्सर हाई ब्लड प्रेशर, एनजाइना, सीने में दर्द और गंभीर मामलों में हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं।

  • ग्रीन टी

ग्रीन टी को प्राचीन समय से बेहतर स्वास्थ्य के लिए पिया जाता रहा है। आधुनिक विज्ञान भी लंबे समय से ग्रीन टी को हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर मानता है। ग्रीन टी कैटेचिन से भरपूर है, जो एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है और एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है। इन दोनों को ही  प्लाक के जमाव का मुख्य कारण माना जाता है।

हार्ट हेल्थ (फोटो.सोशल मीडिया)

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के शोध के अनुसार, प्रतिदिन दो से तीन कप ग्रीन टी का सेवन करने से कोरोनरी आर्टिरीज रोग का खतरा कम होता है। ग्रीन टी एंडोथेलियल के फंक्शनिंग में भी सुधार करती है, जिससे धमनियां लचीली रहती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होती है।

ग्रीन टी रोजाना बनाकर पीना अधिक सही है। पैकेटबंद या बोतलबंद ग्रीन टी के सेवन से बचें। इनमें अक्सर अतिरिक्त चीनी मिली होती है, जो सेहत को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचाती है।

  • धमनियों को साफ करता है अनार का जूस

यदि आप अपने हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का सही तरीका ढूंढ रहे हैं, तो अनार का रस एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें प्यूनिकैलागिन्स और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इंफ्लेमेशन से लड़ने और धमनियों को ब्लॉक होने से बचाता है।

हार्ट हेल्थ (फोटो.सोशल मीडिया)

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि बिना चीनी वाले अनार के रस का नियमित सेवन कैरोटिड धमनियों में प्लाक के जमाव को स्लो करता है और ब्लड सर्कुलेशन को कम करता है। इसके फ्लेवोनोइड कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को भी रोकता हैं, जिससे धमनी प्लाक के निर्माण को रोकता है।

  • चुकंदर का जूस

एथलीट अक्सर स्टैमिना बढ़ाने के लिए चुकंदर के जूस को कंज्यूम करते हैं। यह दिल के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। चुकंदर में नैचुरली नाइट्रेट होता है, जिसे शरीर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल देता है। यह एक ऐसा कंपाउंड है जो ब्लड वेसल्स को आराम देता है, ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर करता है और आर्टरीज़ की अकड़न को कम करता है।

हार्ट हेल्थ (फोटो.सोशल मीडिया)

नेशनल इंस्टिट्यूट्स ऑफ हेल्थ की रिसर्च से पता चलता है कि रोज चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है और पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है। यह लिवर के काम करने की क्षमता को भी बेहतर बनाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल को कम करके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद मिलती है और आर्टरीज में फैट जमा होने से बचाव होता है।

ये भी पढ़ें- Eye Health Tips: आंखों की रोशनी का रखना चाहते हैं ख्याल, रोज सिर्फ 2 मिनट करें त्राटक क्रिया, मिलेंगे कई फायदे

  • हल्दी वाला दूध

भारतीय रसोई में सदियों से इस्तेमाल होने वाली हल्दी में करक्यूमिन होता है। यह एक बायोएक्टिव कंपाउंड है जो सूजन कम करने और कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। स्टडीज़ के अनुसार, करक्यूमिन आर्टरीज की सूजन कम करने, फैट मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने और पहले से मौजूद प्लाक को स्थिर करने में मदद कर सकता है।

हार्ट हेल्थ (फोटो.सोशल मीडिया)

इसमें काली मिर्च मिलाने से करक्यूमिन का अवशोषण बेहतर होता है, जिससे यह साधारण ड्रिंक अदिक असरदार बन जाता है। रोज एक कप हल्दी वाला दूध पीने से ब्लड सर्कुलेशन और दिल की सेहत बेहतर हो सकती है।

Heart health best healthy drinks for better blood circulation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 10:36 AM

Topics:  

  • Drink
  • Health Benefit
  • Health News
  • Heart Attacks
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.