-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Eye Care Tips Tratak Kriya Benefits For Healthy Eyes And Better Vision
Eye Health Tips: आंखों की रोशनी का रखना चाहते हैं ख्याल, रोज सिर्फ 2 मिनट करें त्राटक क्रिया, मिलेंगे कई फायदे
- Written By: रीता राय सागर
Eye Yoga: त्राटक क्रिया आंखों की मांसपेशियों को सक्रिय रखने, एकाग्रता बढ़ाने और मानसिक तनाव कम करने में सहायक होती है। जानिए इस योग अभ्यास के संभावित फायदे और इसे करने का सही तरीका।

त्राटक क्रिया (फोटो.सोशल मीडिया)
Eye Care Tips: आज की बिजी लाइफ स्टाइल में घंटों मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन के सामने समय बिताना आम बात हो गई है। इसका सबसे गहरा असर हमारी आंखों की सेहत पर पड़ता है।
कम उम्र में चश्मा लगना, आंखों में जलन, सूखापन और धुंधला दिखाई देना जैसी आंखों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसलिए आंखों की देखभाल के लिए केवल दवाइयों पर निर्भर रहना सही नहीं है, इसके लिए योग जैसे नेचुरल तरीकों को भी अपनाया जाना चाहिए। आंखों के लिए त्राटक क्रिया बेहद लाभकारी माना जाता है।
क्या होता है त्राटक क्रिया
त्राटक क्रिया योग की एक मेडिटेशन तकनीक है, जिसे आंखों की शुद्धि होती है और एकाग्रता बढ़ती है। इस योग क्रिया में किसी एक बिंदु या वस्तु पर बिना पलक झपकाए फोकस करना होता है। आंखों की मांसपेशियों को एक्टिव करने के लिए आंखों की पुतलियों को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं घुमाने का प्रयास करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Mouth Ulcers: मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, दर्द और जलन से जल्द मिल सकती है राहत
उल्हासनगर को मिलेगा 500 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री और सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान
Myths Vs Facts: किन लोगों के लिए चांदी के बर्तन में पानी पीना है फायदेमंद? आयुर्वेद में जानें इसका महत्व
Flax Seeds: क्या ये छोटा-सा बीज महिलाओं की कई बड़ी परेशानियों का समाधान है? डॉक्टर ने बताया सेवन का सही तरीका
इस अभ्यास को रोजाना 2 से 3 मिनट के लिए 3-5 राउंड तक करना चाहिए। आंखों को क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज घुमाने से आंखों की मांसपेशियों को सक्रिय रखने में मदद मिलती है।
त्राटक क्रिया (फोटो.सोशल मीडिया)
किन लोगों को नहीं करनी चाहिए त्राटक क्रिया?
वैसे तो त्राटक क्रिया सभी के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन कुछ लोगों को इसे करने से अवॉयड करना चाहिए। जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या रहती है, वैसे लोगों को अभ्यास करने से पहले डॉक्टर या योग विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।
इसी तरह, सिजोफ्रेनिया, मतिभ्रम या अन्य गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को भी यह अभ्यास बिना विशेषज्ञ की सलाह लिए नहीं करना चाहिए।
त्राटक क्रिया के संभावित फायदे
इसके नियमित रूप से सही तरीके से किए जाने पर कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। यह मानसिक तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और मन को शांत रखने में मदद करता है। इसके अलावा अच्छी नींद, नकारात्मक विचारों को कम करने और गुस्से को नियंत्रित करने में भी यह उपयोगी है।
त्राटक क्रिया (फोटो.सोशल मीडिया)
त्राटक क्रिया कैसे करें
- अकेले एक शांत कमरे में ध्यान की सहज मुद्रा में बैठ जाएं।
- अपने शरीर को ढीला एवं रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें।
- किसी स्पष्ट दिखने वाली वस्तु, मोमबत्ती या मिट्टी के दिये की लौ को आखों के लेवल पर रखें। ध्यान रहे, वस्तु की आखों से दूरी लगभग ढाई-फुट होनी चाहिए।
- इसके बाद उस वस्तु पर अपना सम्पूर्ण ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें।
- मन के सभी विचारों को सरलता से निकल जाने दें।
- वस्तु को तब तक बिना पलक झपके देखते रहें जब तक आंखें थक ना जाए।
- लंबी सांस लें, आंखें बंद कर लें और वस्तु की छवि अपने दिमाग में रखने का प्रयास करें। यह आपके तीसरे नेत्र को जागृत करने के लिए आवश्यक है।
आंखों की सेहत के लिए अपनाएं ये आदतें
योग के साथ-साथ संतुलित आहार भी आंखों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। आंवला विटामिन-सी का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा भोजन में विटामिन A और विटामिन C से भरपूर फल और सब्जियां शामिल करें।
दिनभर स्क्रीन पर काम करने वालों को समय-समय पर आंखों को आराम देना चाहिए। इसके अलावा दोनों हथेलियों को आपस में रगड़कर हल्का गर्म करें और फिर बंद आंखों पर कुछ सेकंड के लिए रखा जाता है। इससे आंखों को आराम महसूस होता है।
Eye care tips tratak kriya benefits for healthy eyes and better vision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
देश को बेहतर हालात में छोड़ रहा हूँ… संसद में आखिरी बार बोले कीर स्टार्मर, विरोधियों को दिया करारा जवाब
Jul 15, 2026 | 07:09 PMEye Health Tips: आंखों की रोशनी का रखना चाहते हैं ख्याल, रोज सिर्फ 2 मिनट करें त्राटक क्रिया, मिलेंगे कई फायदे
Jul 15, 2026 | 07:06 PMMathura: द्वारकाधीश मंदिर में धूमधाम से निकली रथयात्रा, ठाकुर जी के दिव्य दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु
Jul 15, 2026 | 07:04 PMकिसानों के लिए योजनाओं की सौगात, बलराम कृषि महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव
Jul 15, 2026 | 06:58 PMआगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
Jul 15, 2026 | 06:50 PMBadrinath Temple Donation Dispute: बीकेटीसी ने कोषाध्यक्ष का किया तबादला, सामने आई 18 पन्नों की रिपोर्ट
Jul 15, 2026 | 06:46 PMAkola News: अमृत योजना चरण-2 में देरी, अकोला की 217 करोड़ की जलापूर्ति परियोजना अटकी
Jul 15, 2026 | 06:39 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














