Fridge Storage: फ्रिज में रखते ही क्यों सूख जाते हैं नींबू? जानिए वो आसान ट्रिक, जिससे हफ्तों तक रहेंगे रसीले
Fridge Storage For Lemons: फ्रिज में रखने के बाद नींबू जल्दी सूख जाते हैं, लेकिन सही तरीके से स्टोर करने पर उन्हें हफ्तों तक ताजा और रसीला रखा जा सकता है। जानिए लंबे समय तक फ्रेश रखने की आसान ट्रिक।
- Written By: सीमा कुमारी
लेमन स्टोरेज टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
How To Prevent Lemons From Drying In Fridge :नींबू हर घर की रसोई का अहम हिस्सा है। चाहे खाने का स्वाद बढ़ाना हो, शरबत बनाना हो, सलाद सजाना हो या चटनी तैयार करनी हो, नींबू का इस्तेमाल लगभग हर दिन होता है। विटामिन C से भरपूर होने के कारण इसे इम्यूनिटी के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अक्सर लोग एक ही परेशानी से जूझते हैं—फ्रिज में रखने के बावजूद नींबू कुछ ही दिनों में सूखने या खराब क्यों हो जाते हैं? अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कुछ आसान स्टोरेज टिप्स अपनाकर आप नींबू को लंबे समय तक ताजा और रसीला बनाए रख सकते हैं।
पहली गलती ही नींबू को कर देती है खराब! स्टोर करने से पहले जरूर करें ये काम
नींबू खरीदने या धोने के बाद उन्हें तुरंत फ्रिज में रखने की बजाय पहले अच्छी तरह सुखा लें। अगर उनकी सतह पर नमी रह जाती है, तो फफूंदी लगने और जल्दी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। पूरी तरह सूखने के बाद ही उन्हें कंटेनर या फ्रिज में रखें, इससे उनकी ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है।
फ्रिज की ये छोटी-सी लापरवाही नींबू को कर देती है बेकार
अगर स्टोरेज बैग या कंटेनर में जरूरत से ज्यादा नमी जमा हो जाए, तो नींबू जल्दी खराब होने लगते हैं। इसलिए समय-समय पर कंटेनर की जांच करें और नमी दिखाई दे तो उसे तुरंत साफ कर दें। यह छोटी-सी आदत नींबू की ताजगी लंबे समय तक बनाए रखने में मदद कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Mouth Ulcers: मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, दर्द और जलन से जल्द मिल सकती है राहत
आखिर चावल के आटे में छिपा है कौन-सा ब्यूटी सीक्रेट? ये 5 घरेलू नुस्खे दिला सकते हैं पार्लर जैसा ग्लो
World Snake Day: सांप अपनी जीभ बार-बार बाहर क्यों निकालते हैं? जानिए इसका वैज्ञानिक कारण
Myths Vs Facts: किन लोगों के लिए चांदी के बर्तन में पानी पीना है फायदेमंद? आयुर्वेद में जानें इसका महत्व
क्या आप फ्रिज में सही जगह पर रखते हैं नींबू? यहीं छिपा है सबसे बड़ा राज
नींबू को फ्रिज के क्रिस्पर ड्रॉअर (सब्जी रखने वाले हिस्से) में रखना सबसे बेहतर माना जाता है। यह हिस्सा फल और सब्जियों की ताजगी बनाए रखने के लिए बनाया गया होता है। बहुत ज्यादा ठंडे हिस्से में रखने से नींबू की गुणवत्ता और रस दोनों प्रभावित हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें– Eye Health Tips: आंखों की रोशनी का रखना चाहते हैं ख्याल, रोज सिर्फ 2 मिनट करें त्राटक क्रिया, मिलेंगे कई फायदे
आखिर कितने दिनों तक ताजा रह सकते हैं नींबू? जानिए सही जवाब
अगर नींबू को सही तरीके से स्टोर किया जाए, तो साबुत नींबू फ्रिज में 3 से 4 सप्ताह तक ताजे और रसीले रह सकते हैं। वहीं, कटे हुए नींबू का इस्तेमाल 3 से 4 दिनों के भीतर कर लेना चाहिए, ताकि उनका स्वाद और गुणवत्ता बनी रहे।
ये 4 गलतियां आपके सारे नींबू कर सकती हैं खराब
- अगर आप चाहते हैं कि नींबू लंबे समय तक ताजा रहें, तो इन गलतियों से बचें—
- बिना सुखाए फ्रिज में न रखें।
- नींबू को खुले में लंबे समय तक न छोड़ें।
- कटे हुए नींबू को बिना ढके स्टोर न करें।
- खराब हो चुके नींबू को अच्छे नींबुओं के साथ न रखें।
साथ ही समय-समय पर नींबू की जांच करते रहें। जो नींबू खराब होने लगें, उन्हें तुरंत अलग कर दें, ताकि बाकी नींबू भी लंबे समय तक ताजे और रसीले बने रहें।
