-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Side Effects Of Carrot Beetroot Juice Precautions Health Tips
सावधान! गाजर-चुकंदर का जूस इन 4 लोगों के लिए है खतरनाक, फायदे की जगह पहुंचा सकता है अस्पताल!
- Written By: प्रीति शर्मा
Carrot Beetroot Juice Risk: गाजर और चुकंदर का जूस सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन हर किसी के लिए यह सुरक्षित हो जरूरी नहीं है। कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में इसका अधिक सेवन नुकसानदायक होता है।

गाजर और चुकंदर का जूस पकड़े व्यक्ति (सौ. एआई)
Health Tips: सर्दियों के मौसम में गाजर और चुकंदर को अमृत समान माना जाता है। यह कॉम्बिनेशन न केवल शरीर में खून की कमी को दूर करता है बल्कि त्वचा पर गजब का निखार भी लाता है। हालांकि आयुर्वेद और विज्ञान दोनों चेतावनी देते हैं कि हर किसी के लिए यह जूस फायदेमंद नहीं होता।
सर्दियों में गाजर और चुकंदर का जूस शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद में इसे रक्त धातु को पुष्ट करने वाला और ओज बढ़ाने वाला पेय माना गया है। आधुनिक विज्ञान भी इसे एक बेहतरीन नेचुरल ब्लड बूस्टर ड्रिंक मानता है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, नाइट्रेट और फोलेट रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं और हीमोग्लोबिन के स्तर को तेजी से बढ़ाते हैं।
सेहत के लिए अनगिनत फायदे
- यह जूस लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाता है और शरीर से जहरीले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह पित्त के संतुलन को भी बनाए रखता है।
- गाजर में मौजूद विटामिन-A आंखों की रोशनी बढ़ाता है जबकि चुकंदर के एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री-रैडिकल डैमेज को कम कर त्वचा का रूखापन दूर करते हैं।
- अगर आप थकान महसूस करते हैं तो यह रस शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करने का सबसे शुद्ध स्रोत है।
यह भी पढ़ें:- Parenting Tips: जिद्द और गुस्से से हैं परेशान? इशिता दत्ता के इस पेरेंटिंग हैक से बदल जाएगा बच्चे का बर्ताव!
इन लोगों के लिए है खतरनाक
जितना यह जूस सेहतमंद है उतना ही कुछ लोगों के लिए जोखिम भरा भी हो सकता है।
मधुमेह
गाजर और चुकंदर दोनों में प्राकृतिक मिठास अधिक होती है। जूस के रूप में इनका सेवन रक्त में शुगर के स्तर को अचानक बढ़ा सकता है जो डायबिटीज मरीजों के लिए घातक है।
सम्बंधित ख़बरें
कम बजट में पाएं स्टाइलिश ऑफिस लुक, ये आउटफिट्स करेंगे आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद
Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
Ebola Crisis Congo: कांगो इबोला संकट से 600 मौतें, संयुक्त राष्ट्र ने दी भयानक प्रकोप की चेतावनी
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
पथरी
चुकंदर में ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है। यदि आपको पथरी की समस्या है तो यह जूस स्थिति को और बिगाड़ सकता है।
लो ब्लड प्रेशर
चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स रक्तचाप को कम करने का काम करते हैं। लो-बीपी के मरीजों को इसका सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं करना चाहिए।
गर्भवती महिलाएं
गर्भावस्था के दौरान शरीर की स्थिति संवेदनशील होती है इसलिए डाइट में इसे शामिल करने से पहले विशेषज्ञ की राय लेना अनिवार्य है।
गाजर-चुकंदर का जूस पोषण का पावरहाउस है लेकिन इसका सेवन अपनी शारीरिक स्थिति को समझकर ही करना चाहिए। यदि आप ऊपर दी गई किसी भी श्रेणी में आते हैं तो स्वाद के चक्कर में अपनी सेहत से समझौता न करें।
Side effects of carrot beetroot juice precautions health tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में प्रेम विवाह का खूनी विरोध: बातचीत के बहाने बुलाकर दामाद पर पत्थरों से जानलेवा हमला
Jul 10, 2026 | 10:59 AMक्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: भारत में पहली बार होगा BBL का मैच, PM मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान
Jul 10, 2026 | 10:50 AMगड़चिरोली में 23 किमी लंबे फोर-लेन बायपास का नया अलाइनमेंट तैयार, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
Jul 10, 2026 | 10:50 AMRajesh Sharma Health Update:’अफवाहों पर ध्यान न दें’, राजेश शर्मा के असिस्टेंट ने बताया अब कैसी है तबीयत
Jul 10, 2026 | 10:47 AMमातोश्री की आपातकालीन बैठक में क्या हुआ? नगरसेवकों को बागी होने से रोकने के लिए आदित्य ठाकरे ने उठाए क्या कदम
Jul 10, 2026 | 10:45 AMएस. जयशंकर का कुवैत-ओमान दौरा; रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर बनी बड़ी सहमति, अब न्यूयॉर्क में दिखेगा भारत का दम
Jul 10, 2026 | 10:44 AMकम बजट में पाएं स्टाइलिश ऑफिस लुक, ये आउटफिट्स करेंगे आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद
Jul 10, 2026 | 10:42 AMवीडियो गैलरी

40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM













