सर्दियों में सुबह उठकर जरूर करें ये 3 काम, तेजी से घटेगी जिद्दी चर्बी
Best Morning Routine: अक्सर लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं क्योंकि इसकी वजह से कई बीमारियों होने लगती हैं। ऐसे में सर्दियों में कुछ हेल्दी आदतों को अपनाने से बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
वजन कम करने के टिप्स (सौ. फ्रीपिक)
Weight Loss Tips: सर्दियों के मौसम में अक्सर वजन बढ़ने की समस्या देखी जाती है। कम धूप पसीना और बढ़ती भूख के कारण शरीर तेजी से फैट कम नहीं कर पाता है। वहीं कुछ लोग सर्दियों में वर्कआउट करना कम कर देते हैं जिसका असर वजन पर पड़ता है। हालांकि सर्दियों में एक सामान्य डाइट और कुछ आदतों को शामिल करने से वजन कम करने की प्रक्रिया में तेजी ला सकता है।
अगर आप भी अपने बढ़ते वजन की वजह से परेशान हैं तो कुछ हेल्दी आदतों को अपनी रूटीन में शामिल करें। ऐसा करने से वजन कम करने में मदद मिलेगी और शरीर भी स्वस्थ रहेगा।
सुबह उठते ही गुनगुना पानी पिएं
सर्दियों में शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है ऐसे में सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र एक्टिव होता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट मिलता है। चाहें तो इसमें नींबू या शहद मिलाकर भी पी सकते हैं जिससे फैट बर्न की प्रक्रिया को सपोर्ट मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
हल्की फिजिकल एक्टिविटी या वॉक जरूर करें
ठंड के कारण लोग सुबह बिस्तर छोड़ना नहीं चाहते लेकिन यही सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है। सुबह 20 से 30 मिनट की वॉक करने के साथ-साथ योग या स्ट्रेचिंग शरीर को एक्टिव रखती है और कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। यह आदत पूरे दिन एनर्जी बनाए रखने में भी कारगर होती है।
यह भी पढ़ें:- हाई कोलेस्ट्रॉल से डरने की जरूरत नहीं! अपने थाली में रोज डालें ये 6 चीजें, दिल रहेगा जवान
हाई प्रोटीन और हेल्दी ब्रेकफास्ट लें
सर्दियों में भारी और तला भुना नाश्ता वजन बढ़ा सकता है। सुबह के समय प्रोटीन से भरपूर और हेल्दी ब्रेकफास्ट लेने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है। अंडे, दही, ओट्स या नट्स जैसे फूड अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
इसके अलावा पर्याप्त नींद लेना और दिन की शुरुआत धूप में कुछ समय बिताकर करना भी वजन घटाने में मददगार माना जाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सर्दियों में वजन घटाने के लिए किसी सख्त डाइट की नहीं बल्कि सही आदतों की जरूरत होती है।
सर्दियों में सुबह इन आदतों को नजरअंदाज करने से वजन तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में एक्सरसाइज के साथ हेल्दी डाइट स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी है।
