-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Cholesterol Control Diet Heart Healthy Foods Hindi
हाई कोलेस्ट्रॉल से डरने की जरूरत नहीं! अपने थाली में रोज डालें ये 6 चीजें, दिल रहेगा जवान
- Written By: प्रीति शर्मा
Signs Of High Cholesterol: लाइफस्टाइल से बढ़ रहे कोलेस्ट्रॉल को अब डाइट से कंट्रोल किया जा सकता है। जानिए विशेषज्ञों ने ऐसे कौन से 6 फूड्स बताए हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर दिल को मजबूत बनाते हैं।

कॉलेस्ट्रॉल (सौ. फ्रीपिक)
High Cholesterol Symptoms: लिवर और किडनी की बीमारियों के साथ-साथ अब हाई कोलेस्ट्रॉल भी तेजी से एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। खासतौर पर युवा वर्ग में यह खतरा लगातार बढ़ रहा है। लंबी वर्किंग शिफ्ट्स, मानसिक तनाव, बाहर का तला-भुना खाना, नींद की कमी और शारीरिक गतिविधि का अभाव ये सभी कारण मिलकर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL को बढ़ा देते हैं, जो आगे चलकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि दिल की सुरक्षा किसी दवा से पहले आपकी थाली से शुरू होती है। अगर रोजाना सही चीजें खाई जाएं तो कोलेस्ट्रॉल को नेचुरली कंट्रोल किया जा सकता है। उन्होंने ऐसे 6 फूड्स बताए हैं, जिन्हें डेली डाइट में शामिल करके बैड कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाया जा सकता है।
अखरोट और बादाम
अखरोट और बादाम दिल के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जबकि बादाम विटामिन ई और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। ये ड्राई फ्रूट्स सूजन कम करते हैं, ब्लड फ्लो बेहतर बनाते हैं और धमनियों को मजबूत रखते हैं। रोजाना 6 से 8 ड्राई फ्रूट्स खाने से दिल की बीमारी का खतरा काफी हद तक घट सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना
तेल को दोबारा गर्म करने से बचे
खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाला तेल भी कोलेस्ट्रॉल पर असर डालता है। ऑलिव ऑयल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करते हैं, वहीं सरसों का तेल ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। दिन में 1–2 टेबलस्पून इन तेलों का इस्तेमाल फायदेमंद रहता है, लेकिन इस्तेमाल किए गए तेल को दोबारा गर्म करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें:- ऐसे पहचानें शरीर में Vitamin B12 की कमी, देर करना हो सकता है खतरनाक
ओट्स को करे शामिल
ओट्स में मौजूद बीटा-ग्लूकॉन फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। रोज नाश्ते में एक कटोरी सादा ओट्स खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है।
दालें और बीन्स
राजमा, छोले, मूंग और मसूर जैसी दालें प्लांट प्रोटीन और सॉल्युबल फाइबर का अच्छा स्रोत हैं। ये वजन, शुगर और कोलेस्ट्रॉल तीनों को कंट्रोल करने में मदद करती हैं।
बेरीज के क्या हैं फायदे?
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और जामुन एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो ब्लड वेसल्स को सुरक्षित रखते हैं और ब्लड प्रेशर सुधारते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी और बथुआ जैसी सब्जियां खून की नलियों को स्वस्थ रखती हैं और दिल पर दबाव कम करती हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इन फूड्स को नियमित डाइट का हिस्सा बना लिया जाए, तो कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ दिल की सेहत भी लंबे समय तक सुरक्षित रखी जा सकती है।
Cholesterol control diet heart healthy foods hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














