सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं मशरूम, जानिए इसके जबरदस्त फायदे
Benefits Of Mushroom In Wnter: सर्दियों में मशरूम खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और शरीर को अंदर से ताकत देते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
मशरूम के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Winter Superfood Mushroom: पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम वैसे तो पूरे साल आसानी से मिल जाता है, लेकिन सर्दियों में इसका सेवन सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता। मशरूम में पोटैशियम, कॉपर, आयरन, फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ठंड के मौसम में शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। आइए जानते हैं कि सर्दियों में मशरूम खाना क्यों फायदेमंद है—
इम्यूनिटी को करता है मजबूत
सर्दियों में सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है। मशरूम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और बीटा-ग्लूकान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।
शरीर को देता है गर्माहट
मशरूम की तासीर हल्की गर्म मानी जाती है, जिससे ठंड के मौसम में शरीर को अंदर से गर्मी मिलती है और सुस्ती दूर रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
High Protein Foods : इन 3 चीजों को डाइट में करें शामिल, बिना नॉनवेज के पूरी होगी प्रोटीन की जरूरत
Roti Digestion Time: रोटी पचने के लिए क्या है जरूरी? जानिए रोटी पचने में कितना समय लगता है?
आखिर क्यों नहीं खानी चाहिए अश्वगंधा की पत्तियां, सरकार ने क्यों लगाया बैन? एक्सपर्ट से जानें सबकुछ
Aluminium Foil: क्या आप भी फॉयल या अखबार में लपेटते हैं खाना? यह आदत बन सकती है सेहत के लिए जानलेवा
विटामिन-D का बेहतरीन स्रोत
सर्दियों में धूप कम मिलने से विटामिन-D की कमी हो सकती है। मशरूम प्राकृतिक रूप से विटामिन-D प्रदान करता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरूरी है।
पाचन तंत्र रखता है दुरुस्त
मशरूम में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी सर्दियों की आम समस्याओं से राहत दिलाता है।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
वजन कंट्रोल में सहायक
कम कैलोरी और ज्यादा पोषण होने के कारण मशरूम लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा कम होता है।
खून की कमी में मददगार
मशरूम में आयरन और कॉपर पाए जाते हैं, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने और एनीमिया की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं।
कैंसर के खतरे को करता है कम
पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसमें एर्गोथायोनीन पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। रिसर्च के अनुसार, डेली डाइट में मशरूम खाने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को कम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- क्या आप भी करेले को समझते हैं सिर्फ सब्जी? जानें किन रोगों में है यह रामबाण, 7 दिनों में दिखेगा जादुई असर!
कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार
जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए मशरूम फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को सामान्य करने में मदद करते हैं।
