रात में अजवाइन खाने से होते हैं ये कमाल के फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान!
Ajwain For Digestion: रात को सोने से पहले आधा चम्मच अजवाइन खाने से पाचन बेहतर होता है, गैस और अपच कम होती है और नींद भी आरामदायक बनती है। यह एक सरल घरेलू उपाय है जो सेहत पर कई तरह के लाभ देता है।
- Written By: सीमा कुमारी
अजवाइन खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Ajwain Benefits At Night: भारतीय रसोई को औषधियों का खजाना माना जाता है। क्योंकि, रसोई में रखे मसाले सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इनमें से एक है अजवाइन। इसके औषधीय गुण पेट दर्द से लेकर गैस, सर्दी-जुकाम और अपच तक में फायदेमंद साबित हो सकते है।
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात को सोने से पहले आधा चम्मच अजवाइन खाना असरदार नुस्खा माना जाता है। यह छोटी सी दिखने वाली चीज़ आपकी सेहत के लिए काफी गुणकारी हो सकती है।
अजवाइन खाने के क्या है फ़ायदे
-
एसिडिटी की समस्या
रात को सोने से पहले आधा चम्मच अजवाइन खाने से एसिडिटी की समस्या कम होती है। अजवाइन में थायमोल नाम का तत्व होता है, जो पेट के गैस्ट्रिक जूस को सक्रिय करता है। अगर आपको रात के खाने के बाद भारीपन महसूस होता है, तो यह उसे पचाने में मदद करती है। यह पेट फूलने और एसिडिटी की समस्या को कम करने में रामबाण है।
सम्बंधित ख़बरें
Leftover Khichdi Recipe: घर में बची खिचड़ी को न फेंकें, इस तरह से 20 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट मसाला चीज बॉल्स
Osho World: ओशो की 11 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी सोच और जीवन
Healthy Morning Habit: हार्ट हेल्थ के लिए खतरा बन सकती हैं सुबह की ये 6 आदतें, बढ़ सकता है बैड कोलेस्ट्रॉल
Summer Eye Care: गर्मी के मौसम में कैसे रखें आंखों का ख्याल? बस ये चीजें शामिल कर लें अपनी डाइट में
-
वजन कंट्रोल करने में रामबाण
रात को सोने से पहले आधा चम्मच अजवाइन खाने से एसिडिटी के अलावा वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। रात को इसे गुनगुने पानी के साथ लेने से शरीर का फैट बर्न होने की प्रक्रिया बेहतर होती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
-
जोड़ों के दर्द में राहत
अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान है तो आपके लिए आधा चम्मच अजवाइन खाना फायदेमंद हो सकता है। अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। रात को इसका सेवन करने से शरीर के दर्द और खासतौर पर जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है।
-
अस्थमा या सांस संबंधी समस्या से निजात
अगर आपको जुकाम या कंजेशन की समस्या है, तो अजवाइन की तासीर गर्म होने के कारण यह छाती में जमे कफ को बाहर निकालने में मदद करती है। यह अस्थमा या सांस संबंधी दिक्कतों में भी आराम पहुंचाती है।
-
पेट में दर्द से छुटकारा
अजवाइन में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो पेट में दर्द से राहत दिला सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-होली में ज्यादा पी ली है भांग? नशा उतारने के लिए अपनाएं ये घरेलू ट्रिक्स, नहीं होगा साइड इफेक्ट।
अजवाइन की तासीर कैसी होती है?
अजवाइन की तासीर गर्म होती है, सर्दियों के मौसम में इसका सेवन शरीर को कई बीमारियों से दूर रख सकता है और जिन लोगों को ज्यादा ठंड लगती है या जिनके हाथ-पैर ठंडे रहते हैं उनके लिए भी लाभदायक साबित हो सकता हैं। इसलिए ठंड में इसे खाने की सलाह दी जाती हैं।
