Working Women के लिए बेहतरीन Tips, बिना टेंशन ऐसे संभालें न घर और ऑफिस के काम
Household And Office Balance: कामकाजी महिलाओं के लिए कुछ आसान और असरदार टिप्स, जिससे बिना तनाव के आप घर और ऑफिस दोनों जिम्मेदारियों को आसानी से संभाल सकती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
वर्किंग वुमेन टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Working Women Tips: किसी भी महिला के लिए दोहरी जिम्मेदारी निभाना किसी चुनौती से कम नहीं है। सुबह से रात तक की भागदौड़ में कामकाजी महिलाओं को कई जिम्मेदारियां का सामना करना पड़ता हैं। ऑफिस में मीटिंग्स, डेडलाइंस और टारगेट्स का दबाव होता है, तो घर पर बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की देखभाल और रोजमर्रा के काम इंतजार कर रहे होते हैं। इन सबके बीच सही तालमेल बैठाना आसान नहीं होता।
ऐसे में एक्सपर्ट्स द्वारा बताए गए कुछ टिप्स को अपनाकर आप घर और ऑफिस दोनों को एक साथ संभाल सकते हैं। जानिए क्या है टिप्स
घर-ऑफिस बैलेंस के क्या है आसान टिप्स
-
टाइम मैनेजमेंट का रखें ख़ास ध्यान
घर और ऑफिस दोनों को संभालने के लिए सही समय का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। सुबह उठकर दिन के जरूरी काम लिख लें और पहले सबसे जरूरी काम पूरा करें। ऑफिस की डेडलाइन और घर के कामों को संभालने के लिए पहले से योजना बनाना फायदेमंद होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Yoga Tips: मन को शांत रखने और तनाव दूर भगाने के लिए रोज करें ये 3 योगासन, मानसिक शांति और पॉजिटिव
Pregnancy Health Tips: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे दोनों पर पड़ सकता है बुरा असर
Monsoon Haircare Tips: बारिश में भीगने के बाद सिर में होती है खुजली? अपनाएं ये 5 आसान उपाय
Mosquito Repellent Plants: मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए घर में लगाएं ये 5 पौधे, सेहत और माहौल होगा बेहतर
आप मोबाइल कैलेंडर या रिमाइंडर का इस्तेमाल कर सकती हैं, ताकि कोई जरूरी काम छूट न जाए और आपका दिन अच्छे से व्यवस्थित रहे।
-
जिम्मेदारियों का बंटवारा
घर के कामों को केवल अपनी जिम्मेदारी न समझें। परिवार के अन्य सदस्यों और बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार छोटे-छोटे कामों में शामिल करें। इससे आपका बोझ कम होगा और उनमें जिम्मेदारी की भावना भी जगेगी।
-
‘ना’ कहना सीखें
ऑफिस हो या सामाजिक जीवन, अपनी क्षमता से अधिक काम का बोझ न उठाएं। विनम्रता के साथ अतिरिक्त काम के लिए मना करना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
यह भी पढ़ें:-बालों की ग्रोथ नहीं हो रही है, तो आजमाएं दही के ये 5 हेयर मास्क, चमत्कार हो सकता है
-
खानपान रखें ख़ास ध्यान
अपनी डाइट में रागी, मशरूम, अदरक और इलायची जैसे पोषक तत्वों को शामिल करें जो ऊर्जा बनाए रखते हैं। साथ ही, दिन भर में कम से कम 15-20 मिनट खुद के लिए निकालें—चाहे वह संगीत सुनना हो, टहलना हो या बस शांति से बैठना।
-
परफेक्ट होने का दबाव छोड़ें
वर्किंग वुमेन हर मोर्चे पर ‘सुपरवुमेन’ दिखने की चाहत तनाव पैदा करती है। यह स्वीकार करना जरूरी है कि कभी-कभी चीजें योजना के अनुसार नहीं होतीं, और यह बिल्कुल सामान्य है।
