-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Health Benefits Of Eating Cloves
सोने से पहले चबा लें इस मसाले के दो दाने, सर्दी-जुकाम से लेकर कैंसर के खतरों को करता है कम
- Written By: रीना पंवार
मसाले के तौर पर इस्तेमाल होने वाली छोटी सी लौंग बड़े काम की है। स्वाद के साथ ये सेहत के लिये भी बहुत कमाल की है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लौंग में कई एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो हेल्थ के लिये फायदेमंद होते हैं।

(सौजन्य सोशल मीडिया)
भारतीय घरों की रसोई में भोजन बनाते वक्त कई तरह के मसालों का प्रयोग किया जाता है। ये मसाले न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत को भी दुरुस्त रखते हैं। इन्हीं मसालों में से एक ‘लौंग’ है। जी हां, छोटी सी कली सी दिखने वाली लौंग बड़े काम की है। इसके गुणों और उनसे होने वाले हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
लौंग में ऐसे कई एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कई बीमारियों के इलाज में मदद कर सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुणों के अलावा विटामिन E, C, A, D और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे आवश्यक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रात में मात्र 2 लौंग खाने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। तो आइए जान लेते हैं लौंग के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में-
सिरदर्द में देगा आराम
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आपको सिरदर्द की समस्या है तो उससे छुटकारा पाने के लिए रात को सोने से पहले 2 लौंग चबाकर सो जाएं। इससे आपको सिरदर्द में आराम मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
न शेड काम आया, न पानी मिला: नागपुर में शासकीय दंत अस्पताल में कतार में खड़े मरीजों पर टूटा ‘लू’ का कहर
नेशनल डेंटिस्ट डे: दिल की बीमारी और डायबिटीज से दांतों का सीधा संबंध, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर्स
Dental Care Tips: सिर्फ मीठा नहीं ये आदतें भी हैं दांतों की दुश्मन, भूलकर भी न करें ये छोटी गलतियां
Wardha News: शरद पवार डेंटल कॉलेज ने जीते ‘बेस्ट डेंटल कॉलेज’ के दो पुरस्कार
पेट की समस्याओं में लाभकारी
अगर आप कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं तो लौंग का सेवन आपको राहत दिला सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, लौंग के सेवन से पाचन तंत्र ठीक से काम करता है। ऐसे में अपने खाने में थोड़ी सी लौंग हर दिन शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा वायरल इंफेक्शन, ब्रोंकाइटिस, साइनस, अस्थमा जैसी समस्याओं से भी निजात पाने के लिए आप लौंग का रोजाना सेवन कर सकते हैं।
मुंह और दातों को रखे हेल्दी
अगर आपके दांतों में कैविटी या कीड़े लग गए हैं और आपके मुंह से बदबू आती है तो लौंग आपके लिए अच्छा काम कर सकती है। इसके लिए बस रात को सोने से पहले 2 लौंग चबाएं। इससे आपको कैविटी से तो छुटकारा मिलेगा साथ ही दांत का दर्द भी गायब हो जाएगा।
कैंसर के खतरों को करता है कम
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो रोजाना लौंग का सेवन करना शुरू कर दें। कुछ ही दिनों में आपको फायदा नजर आ जाएगा। रिसर्च के अनुसार, लौंग में एक खास तत्व यूजेनॉल (eugenol) पाया जाता है, जो एंटी-कैंसर तत्व माना जाता है। ऐसे में लौंग के सेवन से कैंसर का खतरा भी कम होता है।
सर्दी-जुकाम से रखता है दूर
लौंग को खांसी-जुकाम के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधकता बढ़ती है जिससे कम बीमार पड़ते हैं। अगर आप सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो 2 लौंग की कलियों को भून लें और इन्हें खाकर गुनगुना पानी पी लें। इससे फायदा मिलेगा।
लौंग सेवन में रखें इन बातों का ध्यान
लौंग का सेवन करते समय ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा मात्रा में न खाएं। बच्चों के लिए बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए बच्चों को रोजाना लौंग न खिलाएं, बल्कि समस्या होने पर इसे घिसकर इसका रस पिलाएं।
लेखिका- सीमा कुमारी
Health benefits of eating cloves
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gen Z को राजनीति में मिले मौका… रेवंत रेड्डी ने की युवाओं की पैरवी, बोले- 25 नहीं 21 साल में लड़ें चुनाव
Jul 26, 2026 | 08:37 PMअटल बिहारी वाजपेयी के किरदार के लिए किताबें पढ़ीं और भाषण सुने, पंकज त्रिपाठी ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी
Jul 26, 2026 | 08:33 PMMaharashtra News: केरल में राकांपा की मजबूती पर जोर, राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 26, 2026 | 08:33 PMNashik News: सातपुर में एटीएम कार्ड बदलकर हजारों की ठगी, गिरोह ने महिला समेत दो बुजुर्गों को बनाया निशाना
Jul 26, 2026 | 08:23 PMविकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम: PM मोदी ने युवाओं से किया संवाद, सीमावर्ती गांवों के अनुभव साझा किए
Jul 26, 2026 | 08:18 PMकूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा
Jul 26, 2026 | 07:59 PMछात्रों की जीत पर रवीना टंडन को गर्व, हिंसा पर बोलीं- गुंडों और राजनीतिक पार्टियों ने हाइजैक किया था
Jul 26, 2026 | 07:49 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














