-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Heatwave Public Health Dental Hospital Patients Faint In Queue Nagpur
न शेड काम आया, न पानी मिला: नागपुर में शासकीय दंत अस्पताल में कतार में खड़े मरीजों पर टूटा ‘लू’ का कहर
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Heatwave News: नागपुर की भीषण गर्मी के बीच शासकीय दंत अस्पताल में पंजीयन कतार में खड़े 2 मरीज चक्कर खाकर गिर पड़े। गर्मी और सुविधाओं की कमी पर मरीजों ने नाराजगी जताई।

नागपुर भीषण गर्मी, डेंटल अस्पताल,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Heatwave Public Health: नागपुर इन दिनों भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। सुबह से ही गर्म हवा हलाकान कर रही है। इस हालत में ‘कतार’ में खड़े रहना जानलेवा बन रहा है। इसी तरह की एक घटना सोमवार को शासकीय दंत महाविद्यालय व अस्पताल में सामने आई। पंजीयन के लिए कतार में खड़े 2 मरीज चक्कर खाकर गिर पड़े। इनमें से एक मरीज को तुरंत मेडिकल भेजना पड़ा। सप्ताह के पहले दिन डेंटल अस्पताल की ओपीडी में भीड़ ज्यादा होती है।
पंजीयन के लिए मरीजों की लंबी कतार लगती है। गर्म हवा के बीच खड़े रहने में मरीजों को दिक्कतें आती हैं। कतार लंबी होने से इंतजार करना पड़ता है। इसी कतार में बच्चों के साथ ही बुजुर्ग भी खड़े थे। बैठने की पर्याप्त जगह नहीं होने से लोगों को तपते रहना पड़ता है। इसी बीच सोमवार को 2 मरीज चक्कर खाकर गिर पड़े। आसपास खड़े लोगों ने पानी पिलाया और तुरंत मेडिकल में भेजा गया।
मरीजों और परिजनों का कहना है कि भीषण गर्मी, बैठने की जगह का अभाव और पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। पंजीयन के लिए बाहर काउंटर बनाया गया है। यहां शेड लगाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra News: केरल में राकांपा की मजबूती पर जोर, राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई बैठक
Nashik News: सातपुर में एटीएम कार्ड बदलकर हजारों की ठगी, गिरोह ने महिला समेत दो बुजुर्गों को बनाया निशाना
कूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा
बाल से गला काटने में फडणवीस माहिर, केंद्र में प्रधान से भी ज्यादा रखेंगे कंट्रोल, सपकाल का तीखा तंज
भीषण गर्मी में अस्पताल की कतारों में मरीज बेहाल
गर्म हवा के थपेडों के बीच मरीज घंटों खड़े रहते हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग कतार होने के बावजूद उसमें सभी लोग शामिल हो जाते है जिससे बुजुर्गों को राहत नहीं मिल पा रही। पहली मंजिल स्थित 116 नंबर मुख शल्य चिकित्सा विभाग के बाहर भी स्थिति बदहाल है, वहां आने-जाने के लिए केवल 3 फीट चौड़ी संकरी गली है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर: कोयले को ‘कचरा’ बताकर हेराफेरी का खेल, डुमरी साइडिंग पर CBI; रेलवे और वेकोलि की संयुक्त छापेमारी
बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से मरीज और परिजन इधर-उधर खड़े रहने को मजबूर है। सिक्योरिटी गार्ड लगातार लोगों को हटाते रहते हैं, जबकि डॉक्टर एक-एक मरीज का नाम लेकर बुलाते हैं। दवा वितरण खिड़की पर भी मरीजों की लंबी कतार लगी रहीं।
Heatwave public health dental hospital patients faint in queue nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CWG 2026: मीराबाई चानू ने फिर लहराया तिरंगा, लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड
Jul 26, 2026 | 08:40 PMGen Z को राजनीति में मिले मौका… रेवंत रेड्डी ने की युवाओं की पैरवी, बोले- 25 नहीं 21 साल में लड़ें चुनाव
Jul 26, 2026 | 08:37 PMअटल बिहारी वाजपेयी के किरदार के लिए किताबें पढ़ीं और भाषण सुने, पंकज त्रिपाठी ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी
Jul 26, 2026 | 08:33 PMMaharashtra News: केरल में राकांपा की मजबूती पर जोर, राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 26, 2026 | 08:33 PMNashik News: सातपुर में एटीएम कार्ड बदलकर हजारों की ठगी, गिरोह ने महिला समेत दो बुजुर्गों को बनाया निशाना
Jul 26, 2026 | 08:23 PMविकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम: PM मोदी ने युवाओं से किया संवाद, सीमावर्ती गांवों के अनुभव साझा किए
Jul 26, 2026 | 08:18 PMकूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा
Jul 26, 2026 | 07:59 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM











