- Hindi News »
- Health »
- First Time In The World A Child Was Born With The Help Of Ai
First Baby Born By AI IVF: दुनिया में पहली बार AI की मदद से पैदा हुआ बच्चा, जानिए कितना कारगर है नया IVF ट्रीटमेंट
- Written By: दीपिका पाल
आर्टीफिशियल इंटेलिजेंसी अब बच्चे पैदा करने के काम आ रही है, जी हां हाल ही में एआई की मदद से दुनिया का पहला बच्चा पैदा हुआ है और वह भी स्वस्थ है। इस कमाल के लिए कौन सा IVF ट्रीटमेंट काम करता है जानते हैं।

AI की मदद से पैदा हुआ पहला बच्चा (सौ. सोशल मीडिया)
First Baby Born By AI IVF: डिजिटल और सबसे तेज दौड़ती टेक्नोलॉजी के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी यानि AI का प्रभाव सबसे तेज देखने के लिए मिल रहा है। AI की मदद से दुनिया के सारे काम बड़े आसानी से पूरे हो रहे है जिसके लिए पहले मानव शक्ति बड़ी मेहनत से काम करती रही है। AI का इस्तेमाल पढ़ाई से लेकर दैनिक जीवन के कई कामकाज के लिए होता है लेकिन एक खबर से आप चौंक जाएंगे।
यहां पर आर्टीफिशियल इंटेलिजेंसी अब बच्चे पैदा करने के काम आ रही है, जी हां हाल ही में एआई की मदद से दुनिया का पहला बच्चा पैदा हुआ है और वह भी स्वस्थ है। इस कमाल के लिए कौन सा IVF ट्रीटमेंट काम करता है और एआई की मदद से कितना उन्नत है चलिए जानते है…
कैसे हुआ AI की मदद से फर्टिलाइजेशन
यहां पर बच्चे पैदा करने की उन्नत तकनीक के बीच AI की मदद से नया आईवीएफ सिस्टम सेट का इस्तेमाल हुआ था। पारंपरिक मैनुअल IVF तकनीक को बदलती यह प्रक्रिया इंट्रासाइटोप्लाजमिक स्पर्म इंजेक्शन (आईसीएसआई) का सिस्टम है। इस नए आईवीएफ ट्रीटमेंट में आम विधि की तरह ही एक स्पर्म को सीधे अंडे में इंजेक्ट किया जाता है। इसमें बिना किसी मानव शक्ति की मदद से आईसीएसआई प्रक्रिया के सभी 23 स्टेप्स फॉलो किए जाते है ताकि डिलीवरी की प्रक्रिया आसानी से हो पाएं। इस खास तरह की प्रक्रिया को AI या रिमोट डिजिटल कंट्रोल के माध्यम से पूरा किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Women at 40: 40 की उम्र के बाद महिलाओं को पसंद आ रहा है ‘Slow Life’, सुकून को दे रही प्राथमिकता, जानें क्यों?
Protein Deficiency: बार-बार थकान व कमजोरी, कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं; कैसे पहचानें और क्या खाएं
AI Pet Translator: अब आपका डॉग खुद बताएगा क्या है परेशानी, चीन की इस नई डिवाइस ने मचाई धूम
Meditation Tips: तनाव दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें मेडिटेशन, मन रहेगा शांत और फोकस होगा बेहतर
जानिए कैसे चुना गया सही भ्रूण
आपको बताते चलें कि, अमेरिका में एआई के इस्तेमाल से बच्चा डिलीवर हुआ है। यहां की एक फर्टिलिटी क्लीनिक में AI टेक्नोलॉजी की मदद से सर्वश्रेष्ठ भ्रूण का चुनाव किया गया। बताया जा रहा है कि, IVF में कई भ्रूण बनाए जाते हैं, लेकिन यह चुनना बहुत मुश्किल होता है कि कौन सा भ्रूण सबसे स्वस्थ और सफल गर्भधारण कर पाएगा। यहां AI एल्गोरिद्म का इस्तेमाल करते हुए माइक्रोस्कोपिक इमेजेस का विश्लेषण किया गया इसके तरह एक सही भ्रूण की पहचान हो सकी।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
जानिए कितना फायदेमंद है एआई वाला IVF
आपको बताते चलें कि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी तकनीक के इस्तेमाल से भ्रूण की ग्रोथ, सेल्स के विभाजन की गति और अन्य बायोलॉजिकल संकेतों को स्कोर किया। इसके अनुसार, IVF की सफलता दर पहले से कहीं बेहतर हो गई। पारंपरिक आईवीएफ की प्रक्रिया खास तौर से उबाऊ और थका देने वाली होती है लेकिन एआई की मदद से आईवीएफ की यह प्रक्रिया आसान हुई है। यहां पर AI ने इस प्रोसेस को तेज और सटीक बनाकर समय और पैसे दोनों बचाए। यह तकनीक कितनी सफल एक- दो ऐसे ही मामले सामने आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
First time in the world a child was born with the help of ai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावधान! बाजार में आई नकली चांदी की बाढ़, BIS ने जारी की चेतावनी; खरीदारी से पहले पढ़ लें यह रिपोर्ट
May 26, 2026 | 09:46 PMउज्जैन में महा-शिप्रा परिक्रमा का भव्य समापन, CM मोहन यादव ने मां शिप्रा को ओढ़ाई 300 फीट लंबी चुनरी
May 26, 2026 | 09:43 PMपश्चिम रेलवे की एक और ट्रेन हुई रेगुलर, मुंबई से काठगोदाम की सुपरफास्ट यात्रा
May 26, 2026 | 09:42 PMAnanya Panday के भरतनाट्यम डांस पर भड़के क्लासिकल डांसर्स, चंकी पांडे ने किया बेटी का बचाव
May 26, 2026 | 09:40 PMबरगी क्रूज हादसे की न्यायिक जांच शुरू, उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने रखे तर्क; जानें आज पहली सुनवाई में क्या हुआ
May 26, 2026 | 09:30 PMRCB vs GT: धर्मशाला में RCB ने रचा इतिहास, 254 रन बनाकर IPL प्लेऑफ के इतिहास में खड़ा किया सबसे बड़ा टोटल
May 26, 2026 | 09:23 PMManoj Bajpayee की फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज, 1990 के आर्थिक संकट की कहानी ने खींचा लोगों का ध्यान
May 26, 2026 | 09:16 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














